पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sohna News Millions Of Liters Of Drinking Water Flowing In Rain Water Drain For Four Days 10 Thousand People Are Facing Crisis

चार दिन से रेन वाटर ड्रेन में बह रहा लाखों लीटर पीने का पानी, 10 हजार लोग झेल रहे संकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस समस्या की और न तो जीएमडीए ध्यान दे रहा है। और ना ही बिल्डर्स

गुड़गांव के सोहना रोड से हुडा सिटी सेंटर को जाने वाली रोड पर गुड अर्थ मार्केट के समाने मालिबू टाउन के गेट पर वाटर सप्लाई लाइन का कनेक्शन टूटने के कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वाटर सप्लाई लाइन टूटने के कारण सड़क पर बह रहे पानी को रेन वाटर ड्रेन में डाला जा रहा है। पानी की आपूर्ति न होने के कारण मालिबू टाउन में रह रहे तीन हजार घरों के लगभग 10 हजार लोग पानी के कारण परेशान हो रहे हैं। इस समस्या की और न तो जीएमडीए ध्यान दे रहा है। और ना ही टाउन का बिल्डर्स ध्यान दे रहा है।

गुडअर्थ मार्केट के समाने मालिबू टाउन के गेट नंबर एक पर शुक्रवार को मालिबू टाउन के वाटर सप्लाई का कनेक्शन टूट गया। जिसके कारण रोड पर तथा मालिबू टाउन में पानी भर गया। यहां के कर्मचारियों ने टूटे हुए कनेक्शन के पास टाउन के गेट की ओर मिट्टी डालकर अंदर पानी जाने से रोक दिया तथा बहते हुए पानी को रेन वाटर ड्रेनेज में डाल दिया। चार दिन से लगातार लाखों लीटर पीने का पानी वाटर ड्रेनेज में बह रहा है। लोगों ने बताया कि शनिवार को जीएमडीए के कर्मचारी आए थे वह देखकर चले गए, लेकिन पानी अभी तक यूं ही बह रहा है। पानी रोड पर बहने के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

जल्द कनेक्शन को जुड़वाया जाएगा:वर्मा

जीएमडीए के एक्सईएन अभिनव वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मालिबू टाउन का पानी का कनेक्शन टूटने की शिकायत मिली थी। कनेक्शन जोड़ने के लिए मेन लाइन के पानी को बंद भी किया गया था। उन्होंने बताया कि यह कनेक्शन मालिबू टाउन का है। मालिबू टाउन के अलावा इससे अन्य क्षेत्र के लोग पानी के कारण परेशान नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह अगर ठीक नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द कनेक्शन को जुड़वाया जाएगा। पीने के पानी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

गुड़गांव. गुडअर्थ मार्केट के सामने मालिबु टाउन के गेट पर टूटे वाटर सप्लाई के कनेक्शन के कारण रोड पर बहता पानी।

खबरें और भी हैं...