नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
शहर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस जांच अधिकारी अमीत कुमार ने बताया कि एक पीडि़त युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बहन 11 मार्च की सुबह दस बजे बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।