- Hindi News
- National
- Faridabad News Now Patients Will Get Medicines In Lunch Time In Esic Hospital
ईएसआईसी अस्पताल में अब मरीजोंको लंच टाइम में भी मिलेगी दवाइयां
एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अब मरीजों को दवाइयों के लिए काउंटर पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें लंच टाइम में भी दवाइयां दी जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि अब कॉलेज एवं अस्पताल के सभी काउंटर पर कर्मचारियों को राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे मरीजों को शिफ्ट चेंज होने के साथ लंच टाइम में परेशानी न उठानी पड़े। ईएसआईसी मेडिल कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी में रोज 3 हजार के आसपास मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इन्हें अस्पताल में मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं। इसलिए इनकी सुविधा के लिए 5 दवाई के काउंटर बनाए गए हैं। यहां दोपहर कर्मचारियों के लंच पर चले जाने के बाद काफी भीड़ जुट जाती है। ऐसे में कभी कभी तो धक्का मुक्की तक की नौबत आ जाती है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. असीम दास के अनुसार अब मरीजों को लंच टाइम में भी दवाइयां मिलेंगी।