- Hindi News
- National
- Faridabad News People Of Omaxe Heights Under The Shadow Of The Attack On Rti Activist
आरटीआई एक्टिविस्ट पर हमले के बादडर के साए में ओमेक्स हाइट्स के लोग
इस घटना के बाद सोसायटी रेजीडेंट्स में असुरक्षा का माहौल ह
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 की ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में रहने वाले एक कंपनी के टीम लीडर पंकज विश्वमित्रा पर नोएडा के सेक्टर-62 में कार सवार बदमाशों ने रॉड व डंडों से हुए जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद सोसायटी के 10 हजार से अधिक रेजीडेंट्स में असुरक्षा का माहौल है। सभी अपने-अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हमला भले ही नोएडा में हुआ है, लेकिन हमलावार यहीं के हैं। पंकज एक निजी कंपनी में टीम लीडर के साथ-साथ आरटीआई एक्टिविस्ट भी हैं। गुरुवार को वह कार से अपने दफ्तर के बाहर पहुंचकर कार पार्किंग में खड़ा कर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से कार में आए 4-5 हमलावरों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन जब तक लोग पहुंचते हमलावर फरार हो गए। शनिवार को बड़ी संख्या में रेजीडेंट्स सेक्टर-12 पहुंचे और डीसीपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई। रेजीडेंट्स साकेत रमन, अनुरोध शर्मा, केएम राय, रवि अग्निहोत्री, विनोद शर्मा आदि ने डीसीपी को बताया कि पंकज पर हमले के बाद सोसाइटी के हजारों लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
रेजीडेंट्स ने बताया कि सोसाइटी में पहले मेंटिनेंस का काम बिल्डर कंपनी ही कराती थी। लेकिन एक साल से आरडब्ल्यूए करा रही है। उनका कहना है कि यहां मेंटिनेंस कार्य जैसे हाउस कीपिंग, गारबेज कलेक्शन समेत अन्य कामों का ठेका छोड़ा जाता है। इस ठेकों में लोकल लोगों का कब्जा रहता है। ठेके लेने के बाद वह गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। बगैर काम कराए ही मेंटिनेंस का पैसा वसूलना चाहते हैं। यदि कोई रेजीडेंट्स इसका विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं।
ओमेक्स हाइट्स के रेजीडेंट्स सुरक्षा के मुद्दे को लेकर मिले थे। उनकी समस्याएं सुनकर सोसाइटी के पास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश संबंधित थाने को दिया गया है। पंकज विश्वमित्रा पर हमला नोएडा में हुआ है। नोएडा पुलिस उसकी जांच कर रही है। -मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी सेंट्रल
सेक्टर 12 में डीसीपी से मिलने पहुंचे ओमेक्स हाइट्स के रेजीडेंट्स। (इनसेट में घायल टीम लीडर पंकज विश्वमित्रा।)
मेंटिनेंस के ठेकों को लेकर होती है गुंडागर्दी