नाैकरानी से दुष्कर्म करने के आराेप में व्यक्ति गिरफ्तार
नौकरानी से दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-28 में रहता है। आरोप है कि इसने नौकरानी को बंधक बना रखा था और उसे ब्लू फिल्म दिखाकर छह माह से दुष्कर्म कर रहा था।
इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस व महिला आयोग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इन्होंने नौकरानी काे उसके चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार झारखंड की रहने वाली एक युवती सेक्टर-28 में 55 वर्षीय उक्त व्यक्ति के यहां घरेलू काम करती थी। उसे एजेंट के माध्यम से रखा गया था। आरोप है कि व्यक्ति नौकरानी को ब्लू फिल्म दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता को घर से बाहर भी नहीं जाने देता था। एक दिन वह आरोपी की बीमार प|ी को लेकर मंदिर गई थी। वहां कुछ महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाई। मामला महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया तक पहुंच गया। उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना सेक्टर-16 को दी। पुलिस ने मकान पर जाकर नौकरानी से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एक विदेशी बीमा कंपनी में नौकरी करता है।