पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस की जिप्सी ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जिप्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

नेशनल हाईवे नंबर-19 पर शनिवार को एक परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस की जिप्सी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जिप्सी सवार पुलिसकर्मी हादसे में घायल हुए लोगों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक जिस पुलिस जिप्सी से हादसा हुआ है वो हरियाणा सरकार में मंत्री डॉ. बनवारी लाल के पलवल आगमन को लेकर बतौर चालक पुलिसकर्मी कुलदीप हाईवे पर पैट्रोलिंग कर रहा था। जिसका नंबर एचआर 30यू-5964 है।

पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पुलिस जिप्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ओमेक्स सिटी निवासी विजयपाल ने दी अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि मैं और मेरी प|ी अंजू व सात वर्षिय बेटा गर्विश उर्फ गन्नू एम्बीनो बैंक्विट हॉल के सामने नेशनल हाईवे नंबर-19 को क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान होडल की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से पुलिस की जिप्सी ने उसकी प|ी व बेटे को टक्कर मार दी। जिससे बेटे गर्विश उर्फ गन्नू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प|ी अंजू को भी चोटें आई है। दुर्घटना के बाद पुलिस की जिप्सी मौके से फरार हो गई। वह अपनी प|ी व बेटे को किसी तरह एक निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि प|ी को उपचार के बाद घर छुट्टी दे दी। मृतक गन्नू के पिता विजयपाल ने बताया कि गर्विश उर्फ गन्नू के अलावा उसकी दो बेटियां है।

दुर्घटना के बाद पुलिस की जिप्सी मौके से फरार हो गई

दुर्घटना के बाद जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची पुलिस व मृतक के परिजनों के बीच कई बार झड़पें भी हुई। मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप था कि पुलिस जिप्सी का नंबर व चालक का नाम नहीं बता रही। जिसको लेकर एक बार तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद गुस्साए परिजन शवगृह से बच्चे के शव को निकालकर हाईवे पर जाम करने के लिए चल दिए। डीएसपी यशपाल खटाना के समझाने के बाद परिजन मान गए और मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर बाद बच्चे के परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे नंबर-19 पर स्थित आगरा चौक पर पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी यशपाल खटाना ने लोगों को आश्वासन दिया । कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

जिप्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हुई झड़प


ओमेक्स सिटी पलवल निवासी विजयपाल ने बताया कि गर्विश उर्फ गन्नू के अलावा उसकी दो बेटियां है। जिला नागरिक अस्पताल में अकेले बेटे की मौत पर माता-पिता के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे की मां अंजू रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जाती थी, होश में आने पर फिर से दहाड़े मारकर रोने लगती, परिवार की अन्य महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

मृतक अकेला बेटा था अपने माता-पिता का


पलवल. जिला नागरिक अस्पताल परिसर में मृतक बच्चे के परिजनों व पुलिस के बीच झड़प होते हुए।

जिला नागरिक अस्पताल में मृत बच्चे को गोदी में लेकर बैठी उसकी मां अंजू।

नागरिक अस्पताल से गुस्साए परिजन बिना पोस्टमार्टम के बच्चे के शव को बाहर लेकर जाते हुए।
खबरें और भी हैं...