पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे के सीआरएस 16 को करेंगे फोर्थ लाइन का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जंक्शन केबिन से बल्लभगढ़ तक फोर्थ लाइन को गति देने के लिए रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) 16 मार्च को लाइन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हाई स्पीड ट्रेन से ट्रायल करंेगे। इस दौरान तमाम तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद इस लाइन से ट्रेनों को दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा। पलवल से न्यू टाउन तक फोर्थ लाइन का काम पूरा हो गया है। यहां तक कि ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के होम सिगनल तक लाइन तैयार है। लेकिन आगे दिल्ली की ओर अभी लाइन नहीं बिछ पाई है। क्यांेकि इसके लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग तोड़ी जानी है। जनवरी में जंक्शन केबिन से बल्लभगढ़ तक डीजल इंजन से ट्रायल किया गया था। इसके बाद 13 मार्च को इलेक्ट्रिक इंजन से 14 किलोमीटर का ट्रायल फिर से किया गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक दोनों इंजन की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर थी।

रेल अधिकारियों के मुताबिक सीआरएस 16 मार्च को सुबह 10.25 जंक्शन केबिन पहुंचेंगे। उनके साथ दिल्ली डिवीजन के डीआरएम एससी जैन समेत अन्य टेक्निकल व रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे। जंक्शन केबिन से बल्लभगढ़ तक ट्रॉली से फोर्थ लाइन का निरीक्षण करते हुए जाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे हाईस्पीड स्पेशल ट्रेन से जंक्शन केबिन तक ट्रायल करंेगे। इसको लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...