- Hindi News
- National
- Ferozepur Jhirka News Red Cross Awareness Rath Flagged Off From District Secretariat
रेडक्रॉस जागरूकता रथ को जिला सचिवालय से झंडी दिखाकर किया रवाना
अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति जागरूकता के लिए शुक्रवार को स्थानीय जिला सचिवालय परिसर से मोबाइल बस/जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस के माध्यम से नागरिकों को रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों और सोसायटी द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस जागरूकता रथ में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह रथ 13 मार्च को नू़ंह, पुन्हाना, पिनगंवा, फिरोजपुर झिरका तथा 14 मार्च को तावडू खंड के कालेज,स्कूल, आईटीआई के साथ साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाएगा। जागरूकता रथ को रवाना करते हुए एडीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर 2020 को सोसायटी के शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2020 को हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव देव नारायण आर्य द्वारा तीन बसों को चंडीगढ़ से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इनमें से एक रथ शुक्रवार को नूंह पहुंचा। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी प्रदीप अहलावत, नगराधीश गजेंद्र सिंह व रेडक्रॉस सोसायटी स्टाफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
रेडक्रास जागरूकता बस को झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए एडीसी विक्रम सिंह साथ में एसडीएम व सीटीएम।