- Hindi News
- National
- Farrukh Nagar News Strike Against The Caa Continues In Mewat39s Barkhali
मेवात के बड़खली में सीएए के खिलाफ धरना जारी
फिरोजपुर झिरका| संविधान ने देश के नागरिकों को शांतिपूर्ण ढंग से धरने और प्रदर्शन करने की आजादी दी हुई है जबकि भाजपा सरकार इसे रोक रही है। यह बात राजस्थान के मौलाना जुबेर अमरुका ने कही। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून और एनपीआर लागू होने से देश की एकता और अखंडता तथा भाईचारे को खतरा है। धरने में शिक्षाविद शिबली अर्सलान ने कहा कि असम में 19 लाख से अधिक लोगों को एनआरसी रजिस्टर से बाहर किया गया है। वह बड़खली में सीएए के खिलाफ दिए जा रहे धरने को संबोधित कर रहे थे। यहां युवा भी मौज्ूद थे।