पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pataudi News Students Visited The Company Took Information About Production And Self Employment

छात्र-छात्राओं ने कंपनी का दौरा किया, उत्पादन व स्वरोजगार की जानकारी ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उत्पादन और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए एक ट्रिप का आयोजन किया गया। पटौदी खंड से राजकीय हाई स्कूल खोड़ तथा मिल्कपुर के छात्रों को चुना गया। मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में किस प्रकार उत्पादन किया जाता है और कैसे माल को रखा जाता है सहित अन्य जानकारियां कंपनी के कर्मचारियों द्वारा छात्र-छात्राओं से साझा की गईं। इस कार्यक्रम का आयोजन गुड़गांव जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी दीपिका की देखरेख में किया गया।

मिल्कपुर स्कूल के अध्यापक जितेंद्रपाल सिंह के अनुसार सरकार द्वारा उनके स्कूल को चुना गया। यह स्कूल के छात्रों के लिए गर्व का विषय हैं। उनके अनुसार इस टूर से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। ऐसे स्थानों पर ले जाने से बच्चों को अपने काम के प्रति ज्यादा लगाव पैदा होता है साथ ही साथ नई नई टैक्सियों का पता चलता हैं।

विभाग द्वारा 20-20 छात्रों को मिल्कपुर तथा खोड़ के स्कूलों से चुना गया। इन छात्रों को लाने तथा ले जाने के लिए स्कूल की ओर से बस की सुविधा दी गई थी। छात्रा रेखा के अनुसार यह बहुत रोमांचकारी टूर था क्योंकि उन्हें सीखने के लिए बहुत कुछ था। सरकार को इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हर छात्र के लिए करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...