पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Suspected Death Of Teenager Bruises On Neck Fear Of Murder

किशोर की संदिग्ध मौत, गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पर्वतीया कॉलोनी में कमरे में सो रहे एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पर्वतीया कॉलोनी निवासी बसंत कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर की रहने वाली शकीला से शादी की है। उसका एक पंद्रह साल का बेटा अकबर भी था, जो साथ रहता था। बसंत ईंट का काम करता है। शकीला एक निजी फर्म में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह दोनों पति-प|ी ड्यूटी पर चले गए। अकबर घर में टीवी देख रहा था। शाम करीब पांच बजे जब शकीला कमरे पर आई तो देखा कि कमरे में टीवी चल रही है और अकबर चारपाई पर अचेत पड़ा है। तुरंत उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक अकबर के गले पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए उन्होंने हत्या की आंशका जताई है।

खबरें और भी हैं...