पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Tables Youths And Elders Taken Out At Phuldor Fair In Dighot Showed Amazing Acts

दीघोट में फूलडोर मेले पर निकाली गई झांकियां, युवक व बुजुर्गों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दाखिले के लिए 5 अप्रैल को राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी

जेसी बोस यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में दाखिले के लिए राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित हैं। एमबीए पाठ्यक्रम के लिए किसी भी संकाय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। यूनिवर्सिटी में एमबीए के दो पाठ्यक्रम हैं। इसमें प्रत्येक में 60 सीटें है। इनमें पहला एमबीए पाठ्यक्रम वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन और विपणन प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ है और दूसरा खुदरा प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन और विपणन प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी बीबीए और एमबीए-एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम भी चला रहा है। प्रबंधन अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष निगम के अनुसार एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 5 अप्रैल को राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र फरीदाबाद, रेवाड़ी, हिसार, करनाल और रोहतक में प्रस्तावित हैं। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू सहित अन्य एडमिशन राउंड क्लियर करने होंगे। दाखिले के लिए 70 प्रतिशत अंक वरीयता लिखित परीक्षा को दी जाएगी। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन के लिए 20 और इंटरव्यू के लिए 10 प्रतिशत अंक होंगे। उन्होंने कहा सामान्य वर्ग के छात्र को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत के साथ स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना जरूरी है। जबकि हरियाणा के अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के छात्र के लिए 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

आज का पंचांग

तिथि संवत् : चैत्र, कृष्ण पक्ष चतुर्थी शुक्रवार प्रात: 08:51 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2076, शाके 1941, हिजरी 1441, मुस्लिम माह रजब-उल-मुरज्जब, तारीख 17, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, 13 मार्च।

राशिफल

मेष : शुभ अंक...2 शुभ रंग...बादामी

आप शीघ्र लाभ देने वाली छोटी-छोटी योजना की शुरुआत करेंगे। अनुभवी लोगों के सहयोग से काम में िनखार आएगा। यात्रा संभव है।

वृष : शुभ अंक...4 शुभ रंग...जामुनी

वित्तीय मामले खुद की देखरेख में सुलझाने की कोशिश करें। उच्च अध्ययन के िलए घर से दूर जाना पड़ेगा। यात्रा टालें। आस्था बढ़ेगी।

मिथुन : शुभ अंक...7 शुभ रंग...काला

मेहमानों की आवाजाही से यात्रा कार्यक्रम िनरस्त करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर िनर्णय लें। नए संपर्क बनेंगे।

कर्क : शुभ अंक...8 शुभ रंग...स्लेटी

व्यापारिक कार्यों को पहले िनपटाने का प्रयास करेंगे। िजद्दी रवैया प्रगति में बाधक रहेगा। िमत्रमंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी।

सिंह : शुभ अंक...5 शुभ रंग...हरा

तालमेल की कमी के चलते कार्यक्षेत्र में मुश्किल बढ़ सकती है। नौकरी में तबादले की संभावना है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

कन्या : शुभ अंक...6 शुभ रंग...सफेद

राह की बाधा मित्रों के सहयोग से दूर होगी। साझेदारी में मतभेद बढ़ने से काम बीच में छोड़ सकते हैं। लेनदेन में सावधानी बरतें। धैर्य रखें।

तुला : शुभ अंक...8 शुभ रंग...आसमानी

आप नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के िलए कठोर फैसले लेने पड़ेंगे। िप्रयजन से मुलाकात होगी।

वृश्चिक : शुभ अंक...2 शुभ रंग...लाल

सुनियोजित तरीके से काम की शुरुआत करें, अच्छा लाभ िमलेगा। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु : शुभ अंक...1 शुभ रंग...गुलाबी

अपनों के व्यवहार से िखन्नता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आय बढ़ेगी।

मकर : शुभ अंक...3 शुभ रंग...नारंगी

परिवार व िमत्रों की अपेक्षाओं को पूरा करने मेें नाकाम रहेंगे। िवरोधी पराजित महसूस करेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था को लेकर िचंता रहेगी।

कुंभ : शुभ अंक...5 शुभ रंग...पीला

भाग्योदय के अवसर िमलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

मीन: शुभ अंक...9 शुभ रंग...जामुनी

भावुकता में िलए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारी िवस्तार संभव है।

रेडक्रॉस की जागरूकता वैन पलवल के हथीन पहुंची, विधायक ने किया स्वागत

भास्कर न्यूज | पलवल

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के 2020 में 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ ने रेडक्रॉस की जन कल्याणकारी गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन प्रदर्शनी को हरियाणा राज्य के सभी जिलों के लिए रवाना किया।

12 मार्च को नगराधीश जितेंद्र कुमार ने लघु सचिवालय से रेडक्रॉस झंडी दिखाकर जिले के हथीन तथा पृथला ब्लॉक के लिए रवाना किया। हथीन ब्लॉक में वैन के पहुंचने पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसका शुभारंभ हथीन से भाजपा के विधायक प्रवीण डागर ने किया। इसके बाद विधायक प्रवीण डागर व सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

विधायक ने ली पंच-सरपंचों की बैठक, दिए निर्देश

पलवल | जिले के हथीन ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपमंडल के सभी गांवों के सरपंचों व पंचों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से हथीन के विधायक प्रवीण डागर मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने वाले नियमित टीकाकरण से अवगत कराना था, ताकि जिले के सभी बच्चों का बचपन स्वस्थ व खुशहाल बनाया जा सके। शिविर की अध्यक्षता करते सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि आज वहां पर अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की मशीनों का भी विधायक ने शुभारंभ किया। मिशन इंद्रधनुष के बारे में भी विधायक ने सरपंचों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी परिवारों की सूची तैयार कर उनके कार्ड बनवाने के लिए मोटिवेट करें।

पोषक पखवाड़ा अभियान पहुंचा घुघेरा गांव

भास्कर न्यूज | पलवल

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पोषण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के किशोर स्वास्थ्य सलाहकारों द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय घुघेरा में पोषण दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस के दौरान सभी किशोरों को उचित आहार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बताया की किशोरावस्था एक जीवन का विकसित पड़ाव होता है, जिसमें सही आहार की अत्यंत आवश्यकता होती है। उचित आहार न मिलने पर किशोर शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। इस समय पर आई हुई कमजोरी को दूर करना कठिन हो जाता है।

कोरोना वायरस से बचाव के उपायों पर की चर्चा

भास्कर न्यूज | पलवल

एसडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संचालित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या प्रतिभा सिंगला एवं प्रवीन कुमार द्वारा श्रमदान देते हुए किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र के आदेशानुसार सभी स्वयं सेवकों ने विभिन्न टीमें गठित कर कॉलेज के प्रांगण की सफाई की। शिविर के दूसरे दिन निर्धारित विषय ‘‘कोरोना वायरस-जागरूकता एवं बचाव’’ को ध्यान में रखते हुए आज के कार्यक्रम में कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण एवं इसकी रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत रुप से चर्चा हुई। ताकि वायरस से बचा जा सके।

परिवाद समिति की मासिक बैठक 14 को

भास्कर न्यूज | पलवल

नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत भवन परिसर में लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक 14 मार्च को सुबह 11 बजे आरंभ की जाएगी।

प्रो कबड्डी में मिंडकौला की टीम अव्वल, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में संतोष रहीं पहले स्थान पर

भास्कर न्यूज | पलवल

हथीन उपमंडल के मिंडकौला गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मिंडकौला व उटावड़ के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2020 का शुभारंभ गुरुवार हुआ। शुभारंभ हथीन से भाजपा विधायक प्रवीन डागर ने किया तथा अध्यक्षता उटावड़ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह चेची ने की।

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर फर्राटा लड़कियों की दौड़ में उटावड़ की संतोष ने पहला, उटावड़ की खेरू निशा ने दूसरा व मिंडकौला की प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में मिंडकौला की टीम ने पहला व उटावड़ की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के बीच कबड्डी का रोचक मुकाबला रहा। प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधायक प्रवीण डागर व प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह चेची ने मेडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है, इतना ही नहीं खिलाड़ियों को खेल के आधार पर उचित सम्मान व सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। प्रधानाचार्य डॉ. चेची ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा आह्वान किया कि उन्हें दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए किसी ना किसी खेल में अवश्य ही हिस्सा लेना चाहिए।

13 मार्च करनाल में होगा सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

जेसी बोस विवि एमबीए में दाखिले के लिए राज्यस्तरीय परीक्षा आयोजित करेगा

लोहे के तकुए को अपनी-अपनी जीभ में से आर-पार कर लेते हैं साधक

भास्कर न्यूज | पलवल

होली के बाद चैत्र मास की दौज के दिन आस्था-विश्वास और हैरतअंगेज करतबों के साहसिक प्रदर्शन की परम्पराओं को समेटे दीघौट गांव में लगने वाला फूलडोर मेला अपनी आन-बान और शान के साथ संपन्न हुआ। मेले में निकाली जाने वाली धार्मिक झांकियों के साथ-साथ देशभक्ति से जुड़ी झांकियों को देखने के लिए आसपास के 45 से अधिक गांवों के हजारों लोग यहां जुटते हैं। सैकडों वर्षों से चली आ रही इस परम्परा को आज भी अपनाए हुए है और गांव के लोग साहसिक और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर देते हैं।

मेले में कोली (कोरी व कोली) समाज के 12 से अधिक साधकों के मार्गदर्शन में तीन सौ से अधिक लोगों ने अपने-अपने शरीर से लोहे के तकुए और लोहे की छोटी त्रिशूलों को पार कर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया, जिनमें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी शामिल थे। जिन्होंने लोहे के तकुए को अपनी-अपनी जीभ में से आर-पार कराया हुआ था। साधक हजारों लोगों के बीच प्रदर्शन करते हुए जीभ से तकुए और त्रिशूलों को आरपार कर लोगों में रोमांच पैदा कर रहे थे। इन हैरतअंगेज करतबों के बीच कई बच्चों की गर्दन से आर-पार चाकू निकालने की लागबाजी को देखकर दर्शक दंग रह गए। ये साधकों की साधना और बड़-बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ही है कि किसी को जरा भी आंच तक नहीं आती। जब इन कलाकारों से करतबों के दौरान इस तरह के करतबों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस मेले पर भैरों बाबा और मां काली का आशीर्वाद बताया, जिसकी वे साधना करते हैं।

पलवल | अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) 2019-20 का आयोजन 19 मार्च से 24 मार्च तक विनय मार्ग स्पोटर्स काम्प्लैक्स चाणक्यपुरी नई दिल्ली व रामजस स्पोटर्स एंड माउनटेयरिंग इंस्टीट्यूट वेस्ट पटेल नगर नई दिल्ली में करवाया जा रहा है, जिसके लिए हरियाणा प्रदेश की ओर से भाग लेने वाले पुरुष खिलाड़ियों का चयन 13 मार्च को कर्ण स्टेडियम करनाल में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी खेल अधिकारी राम लोटन ने बताया कि जिले के सभी विभागों के जो अधिकारी व कर्मचारी इस खेल में हिस्सा लेना चाहते हैं वे 13 मार्च को सुबह 11 बजे तक अवश्य कर्ण स्टेडियम में पहुंचें। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना होगा।

सिटी इवेंट्स**

02

फरीदाबाद, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

 5310**

सही हल क्रॉस वर्ड | 5309**

बाएं से दाएं

1. थूक, मुंह से निकला लसलसा

पदार्थ (2)

3. गंध देना, खुशबू फैलाना (4)

6. कुल्हड़, नखरे से लचक कर

चलना (4)

8. सांप (2)

9. हमला, प्रहार, दिन (2)

10. दबने पर झुकने का गुण (3)

11. प्राप्त करना (2)

12. विचार, अध्ययन (3)

13. हथेली, सरोवर, झील (2)

15. श्रद्धापूर्वक दिया गया धन या

सामान (2)

16. कोशिश, प्रयास (2)

17. गर्दन, जुलाहे की ढरकी, स्त्री (2)

19. परवाज (3)

20. गीला, सराबोर (2)

21. मांग, प्रश्न (3)

22. दशा, अवस्था, स्थिति, समाचार (2)

23. तांबूल, पीने की क्रिया (2)

24. वध कराना, मारने के लिए प्रेरणा

देना (4)

26. रूठों को मनाने का काम (4)

27. तंतु, नली, नस (2)

ऊपर से नीचे

1. फौज, भीड़ (2)

2. बार-बार कहलवाना, कंठस्थ कराना (4)

3. निषिद्ध, वर्जित, इनकार (2)

4. राजीवलोचन, सुंदर आंखों वाला (6)

5. घमंड, अहंकार, उद्दंडता (2)

7. हाथ, सूंड, टैक्स (2)

8. स्तŽधता, भौंचक्कापन (3)

11. परवरिश करना, हिंंडोला (3)

12. प्रेम होना (2,4)

14. तरंंग, मौज (3)

18. चखना, ध्वनि, जीभ, रस्सा (3)

20. शमशीर, असि, खङ्ग (4)

22. माला, पराजय (2)

23. समीप, निकट (2)

24. चित्त, इच्छा, अंत:करण (2)

25. मेघ, हाथी, सांप (2)



26



जा

णी

29



ना



ना

25







ना

18



ना

16



17



20



15

का

24

का

नी

ना

त्का





23



22



24





का

14







ली









21







ला



24

ना

20



19

ना



14



11

ता



12





13



12

बे

10



9





10



8

ना

ना

7

ना

11

प्रे



7



र्श



6

िव



रा



र्मि







4



2



5



3



नो



3



1



26

27

19

20

18

21

19

17

25

24

23

16

15

16

24

21

22

14

13

13

12

11

10

9

7

8

8

6

5

4

5

2

3

1

आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:42 स्वाती 3 रजत तुला रो

08:29 स्वाती 4 रजत तुला ता

13:59 िवशाखा 1 ताम्र तुला ति

19:30 िवशाखा 2 ताम्र तुला तू

01:04 िवशाखा 3 ताम्र तुला ते

06:40 िवशाखा 4 ताम्र वृश्चिक तो

दिशाशूल : पश्चिम दिशा

यदि जरूरी हो तो चॉकलेट खाकर यात्रा कर सकते हैं।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6:42 से 08:11 तक चर का, 08:11 से 11:08 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:36 से 2:05 तक शुभ का, सायं 5:02 से 06:31 तक चर का चौघड़िया रहेगा।

आज िवशेष :

आज व्याघात योग में वस्त्र दान करना शुभ फलदायी होता है। स्वाती नक्षत्र में वायु देवता का गंध, फल, फूल, धूप व दीप आिद से पूजन कर व्रत करें तो समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि बढ़ती है।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र :

स्वाती नक्षत्र दोपहर 01:59 तक रहेगा, इसके बाद िवशाखा नक्षत्र रहेगा। व्याघात योग राित्र 08:34 तक रहेगा, इसके बाद हर्षण योग रहेगा। बालव करण प्रात: 08:51 तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30) :

सूर्य-कुंभ, चंद्र-तुला, मंगल-धनु, बुध-कुंभ, गुरु-धनु, शुक्र-मेष, शनि-मकर, राहु-िमथुन, केतु-धनु राशि में स्थित हैं।

राहुकाल :

प्रात:10:30 से 12:00 तक।

शुभाशुभ ज्ञानम् :

रंग पंचमी, श्री जयंती, पंचमी ितथि क्षय।

{पंडित प्रो. विनोद शास्त्री




पलवल. वैन को झंड़ी दिखाकर रवाना करते नगराधीश जितेंद्र कुमार।

रक्तदान शिविर भी लगाया, जिसमें 51 लोगों ने किया रक्तदान

दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 मार्च

पलवल. विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित करते विधायक प्रवीण डागर।

पलवल. दीघौट गांव में फूलडोर मेले में हैरतअंगेज कारनामे करते भक्त झांकी निकालते हुए


देशभक्ति की झलक भी दिखी

इस बार मेले में फांसी के फंदे के साथ राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह की झांकी के साथ गांव के शहीद पायलट आशीष तंवर की झांकी भी निकाली गई, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी। भव्य झांकियों में श्रीराधा-कृष्ण, राम दरबार व दुर्गा देवी आदि की झांकियों की खूब सराहना की गई।

मेले देखते आते हैं हजारों लोग

दर्शक श्यामबीर व अनिल कुमार ने बताया कि दीघौट गांव के इस मेले को देखने जाने वाले लोगों तथा स्थानीय लोगों की माने तो सदियों से यह फूलडोर का मेला होली के ठीक दो दिन बाद मनाया जाता है, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में आस-पास के गांवों से लोग, बच्चे और महिलाएं आती हैं।

21 दिन पहले व्रत रखते हैं

मेले में आस्था के नाम पर जान जोखिम में डालकर प्रदर्शन करने वाले कोली समाज साधक भगत हरी का कहना था कि सदियों से हम इस मेले को मनाते आ रहे हैं। मेले से 21 दिन पहले सभी कलाकार व्रत रखते हैं, जिसके बाद हजारों लोगों के बीच भक्त अपनी कला को दिखाते हैं। इनका दावा है आज तक किसी की जान का कोई जोखिम नहीं हुआ।
खबरें और भी हैं...