- Hindi News
- National
- Faridabad News Ten Years Later March Is The Coldest With A Maximum Temperature Of 24 To 27 And A Minimum Temperature Of 13 To 160c
दस साल बाद मार्च सबसे ठंडा, अधिकतम 24 से 27 और न्यूनतम 13 से 160C चल रहा तापमान
हार्डवेयर बाटा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजेसर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार संजय काॅलोनी निवासी 46 वर्षीय राकेश के यहां दिल्ली निवासी रिश्तेदार प्यारेलाल आए थे। राकेश ने प्यारेलाल को अपने घर पर रोक लिया था।
शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से किसी से मिलने जा रहे थे। बताया जाता है जब दोनों हार्डवेयर बाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची मुजेसर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शनिवार को शुक्रवार की तुलना में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है
इस माह 33 एमएम बारिश
इस महीने अभी तक जिले में 33 एमएम तक बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा फरीदाबाद खंड में 34, बल्लभगढ़ खंड में 24 और छांयसा में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले साल-2014 में 88 एमएम, 2015 में 109.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। 2017 में 14.33 एमएम बारिश हुई थी। अब मार्च 2020 में अभी तक 33 एमएम बारिश हो चुकी है। ।
आज हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तेज बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर से अधिक रह सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर सरपंच के पति पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे
भास्कर न्यूज |फरीदाबाद
बुखारपुर गांव में तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर एक व्यक्ति ने सरपंच के पति पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर गांव वालों ने हमलावर को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सरपंच सुनीता के पति धीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गुरुवार शाम करीब चार बजे घर पर गांव वालों के साथ बैठे थे। तभी एक ऑटो आकर रुका। ऑटो में 4-5 युवक थे और तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। उन्होंने ऑटो वाले को धीमी आवाज में गाना बजाने के लिए कहा। इस पर खेड़ा दयालपुर निवासी रवि उर्फ रंगा ऑटो से उतरा और चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि चाकू उन्हें लगा नहीं। आसपास बैठे गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से चाकू बरामद कर लिया गया है।
सरकारी खाते से 3.29 लाख रुपए का किया गबन, दो के खिलाफ केस दर्ज
भास्कर न्यूज | पलवल
जिला परिषद ब्लॉक हसनपुर कार्यालय के सरकारी खाते से लाखों रुपए का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने दो खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कैंप थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि जिला काउंसिल पलवल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ने लिखित शिकायत में कहा है कि परिषद की तरफ से खंड स्तर पर विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है, जिसके लिए अलग-अलग खंड स्तर पर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाए जाते हैं। उन्होंने जब जांच की तो पाया कि 31 अगस्त-2017 से 1 सिंतबर-2017 के बीच ब्लॉक हसनपुर कार्यालय के सरकारी खजाने से पूर्व सहायक लाल सिंह व लिपिक राकेश कुमार ने 3 लाख 29 हजार रुपए की राशि का गबन करने की बात सामने आई।
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | पलवल
कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्टूबर 2018 में 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी रामजीवन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी अपनी मां से मिलने हरिनगर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक बताया जो मूल रूप से जिला भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला है, वारदात के समय आरोपी हरीनगर में ही रहता था। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने 26 अक्टूबर 2018 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। कई दिन तलाश किया तो पता चला कि हरीनगर निवासी दीपक फोन पर उसकी बेटी से बात करता था और उसी ने उसका अपहरण किया है।
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दाे की मौके पर ही मौत, ट्रक चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
डीटीपी का ताेड़फोड़ अभियान फिर शुरू, 15 एकड़ में बनी तीन अवैध कॉलोनियां ढहाई
होली के दिन गोली मारकर हत्या करने का एक आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
10 साल बाद मार्च इतना ठंडा है। मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले ऐसा मौसम साल-2010 में था। उस दौरान मध्य मार्च तक 30 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान था। उस साल बारिश भी हुई थी। हालांकि 2014 में 88 एमएम और 2015 में 109.6 एमएम बारिश हुई थी। लेकिन जितना ठंडा इस बार मार्च है उतना तब नहीं था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। सुबह के समय ठंड के साथ हल्के कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार मौजूदा इस समय पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ रही है। इसके साथ उत्तर-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दबाव भी बढ़ रहा है। इससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ रही है और इसके चलते तापमान में कमी आ रही है। उन्होंने बताया इसका असर शुक्रवार को भी देखा गया। फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम तो साफ रहा, लेकिन पूर्वी हवा के चलते नमी की मात्रा 50 फीसदी के आसपास रही। इससे अधिकतम तापमान दिन में 27 डिग्री और शाम होते ही तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
फरीदाबाद. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल व कोहरा छाया रहा।
फरीदाबाद. पलवल**
04
फरीदाबाद, शनिवार 14 मार्च, 2020 |
मॉडरेट रहा एक्यूआई स्तर
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को शहर का प्रदूषण स्तर मॉडरेट रहा। सेक्टर-16 ए में 148, एनआईटी- 191, सेक्टर-11 में 203 (पूअर), सेक्टर-30 में 186 और बल्लभगढ़ में 139 तक एक्यूआई दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार इससे अस्थमा, टीबी, हार्ट के मरीज आदि को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को बारिश होती है तो प्रदूषण के स्तर में सुधार आएगा।
मंगलवार से खुलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक एमएल खीचड़ के अनुसार आसमान में छिटपुट बादल सोमवार तक छाए रह सकते हैं। इससे तापमान भी 24 से 27 डिग्री तक रह सकता है। साथ ही हवा की रफ्तार भी 11 से 15 किमी तक रह सकती है। ऐसे में लोगांे को गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मंगलवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में भी बढ़ सकता है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि मंगलवार से मौसम में परिवर्तन अधिक दिखाई देगा।
डीटीपी विभाग की जेसीबी मशीन अवैध निर्माण को धराशायी करते हुए।
30 डीपीसी, बाउंड्रीवॉल व चार मकानों पर हुई कार्रवाई
भास्कर न्यूज | पलवल
होली के बाद डीटीपी ने फिर अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान शुरू कर दिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को डीटीपी की टीम ने जेसीबी की मद्द से नेशनल हाईवे स्थित औरंगाबाद गांव के निकट करीब 15 एकड़ भूमि में काटी जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को धराशायी कर दिया। डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान कच्चे रास्तों, 30 डीपीसी, एक बाउंड्रीवॉल व चार मकानों को जेसीबी मशीन की मदद से
तोड़ दिया।
रंजिश में चलाई गोली, बाल-बाल बचे |दयालपुर में गुरुवार देर रात दो युवकों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर रही है। दयालपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गुरुवार देर शाम वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी गांव के शिवम और उसका साथी हाथ में बंदूक लेकर पहुंचे और उनकी तरफ निशाना कर तीन राउंड फायर किए। अनिल ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि रंजिश के कारण गोली चलाई गईं। मामले की जांच की जा रही है।
भास्कर न्यूज | पलवल
जिले के छपरोला गांव में होली पर्व के दिन गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अन्यों की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चार संगीन मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गदपुरी थाना प्रभारी अनिल कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मामले का आरोपी बल्लभगढ़ के शाहूपुरा गांव को जाने वाले मार्ग पर मौजूद है और वह बाहर जाने की फिराक में है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता छपरोला गांव निवासी वेदपाल बताया। उसने बताया कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर होली वाले दिन गांव के ही निवासी विजयपाल की गोली मारकर हत्या की थी।