- Hindi News
- National
- Nuh News The Car Parked Outside The Hotel Was Not Removed If It Broke Hands Looted The Cash
होटल के बाहर खड़ी कार नहीं हटाई तो तोड़ दिया हाथ, नकदी लूटी
नूंह. नूंह के तावडू रोड स्थित शेरे ए पंजाब होटल पर मंगलवार काे एक व्यक्ति के साथ मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। जांच अधिकारी एएसआई सोहराब खान ने बताया कि पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हथीन खंड के ममाेलाकर गांव निवासी नौमान पुत्र रहीम ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार को शेरे ए पंजाब होटल पर कार खड़ी कर खाना खाने के लिए अंदर बैठा हुआ था। इस दौरान शाहपुर नंगली गांव के आदिल, सादिल व बिक्का पुत्र हनीफ, शौकीन पुत्र अशरफ, शैकुल पुत्र अहमद कार लेकर आए और खड़ी की हुई कार को लेकर विवाद करने लगे।