पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palwal News The Miscreant Escaped By Snatching Bags From A Moving Train At Ballabhgarh Railway Station

बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से बैग छीनकर बदमाश फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद| बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से बदमाश एक यात्री का बैग छीनकर फरार हो गया। यात्री ने भी ट्रेन से कूदकर उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मेवाड़ एक्सप्रेस की है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जिला अहमद नगर के थाना संगमनेर निवासी धनराज देशमुख उदयपुर के एक होटल में नौकरी करते हैं। वह शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उदयपुर जाने के लिए मेवाड़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। उन्होंने पिट्ठू बैग ले रखा था। ट्रेन बल्लभगढ़ स्टेशन पर रुकने के बाद चलने लगी तभी लाइन के किनारे खड़ा एक बदमाश उनसे बैग छीनकर भाग गया। धनराज ने भी ट्रेन से कूदकर उसका पीछा किया लेकिन रात होने से वह पकड़ में नहीं आ पाया। बैग में मोबाइल, नौकरी से संबंधी कागजात और कपड़े थे।
खबरें और भी हैं...