पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News There Is No Sanitizer Nor Soap In The Toilets Of Government Hospitals Patients Go To The Ward Without Washing Their Hands After Defecation

सरकारी अस्पतालों के टॉयलेट्स में न सेनेटाइजर है न साबुन, शौच के बाद बिना हाथ धोए ही वार्ड में चले जाते हैं मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के 115 प्राथमिक के साथ ही 50 सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुछ दिन बाद निजी स्कूलों की तरह साफ-सुथरे व आकर्षक लगेंगे। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से स्कूलों की दीवारों पर 27 मार्च तक गणित व साइंस के फॉर्मूले लिखे जाएंगे। जागरुकता भरे स्लोगन लिखे जाएंगे। इतना ही नहीं अभिभावकों को लुभाने के लिए स्कूलों को आकर्षक बनाने के लिए ग्रीनरी की व्यवस्था की जाएगी। पौधरोपण कराया जा रहा है। इन सभी कार्यों को 2 अप्रैल तक गूगल शीट पर अपलोड किया जाएगा।

सुधरेगी शौचालयों की व्यव्स्था| शिक्षा विभाग के अधिकारी के अनुसार उक्त स्कूलों के शौचालयों की दशा को भी सुधारा जाएगा। इसमें हर प्राथमिक-मिडिल स्कूलों के लिए 70 हजार और सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 1.45 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। अधिकारी के अनुसार सभी कार्यों को 27 मार्च तक करा लिया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत 115 राजकीय प्राथमिक-मिडिल व 50 राजकीय सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सौंदर्यीकरण का कार्य 27 मार्च तक पूरा कर िलया जाएगा। किए गए कार्यों को 2 अप्रैल तक गूगल शीट पर अपलोड किया जाएगा।
-डॉ. अब्दुल रहमान खान, जिला परियोजना अधिकारी

जिले में 239 राजकीय प्राथमिक व मिडिल के साथ 93 के आसपास राजकीय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं

जिले में 239 राजकीय प्राथमिक व मिडिल के साथ 93 के आसपास राजकीय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। यहां करीब डेढ़ लाख छात्र पढ़ रहे हैं। सभी स्कूलों में से 115 प्राथमिक व मिडिल और 50 सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को सुंदर बनाने की योजना बनाई गई है। अभियान के तहत सभी स्कूलों के गेटों को आकर्षक बनाने के कई सुविधाएं सुचारू की जाएगी। जिससे नए शिक्षा सत्र के दौरान अभिभावक अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन करा सकें।समग्र शिक्षा अभियान के तहत चिह्नित किए गए स्कूलों के क्लास रूम की दीवारों पर वॉल पेंटिंग कर जागरुकता भरे स्लोगन लिखे जाएंगे। नारे व स्कूल के मैप भी लिखे जाएंगे। साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में हरियाली पर पूरी तरह से जोर दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार परिसर में पेड़-पौधे भी लगाए जाएगे।


खुले पड़े हैं सीवर के मेन होल, लोग गिरकर हो रहे घायल, निगम ने कहा- ढक्कन नहीं हैं

भास्कर न्यूज |फरीदाबाद

लापरवाह नगर निगम शहर के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में कई स्थानों पर सीवर के मेन होल खुले पड़े हैं। लोग इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को सामने आया। एक बाइक सवार सड़क पर पानी भरा होने के कारण सीवर के खुले मेन होल में युवक बाइक लेकर गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को उठाया। स्थानीय वासी अंकुर कपूर, जसवीर, महक कपूर, संतोष, आशा देवी आदि का कहना है कि सीवर की समस्या से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इस समस्या के बारे में एसक्सईएन, एसडीओ और जेई को कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हुआ। एसडीओ जावेद हुसैन का कहना है कि ढक्कन के लिए टेंडर हो चुका है लेकिन अभी वर्क ऑर्डर नहीं हुआ है। इस कारण ढक्कन नहीं मिल पा रहे हैं।

2.10 घंटे में दिया घटना को अंजाम


सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। चोर रात करीब एक बजे गैस कटर लेकर एटीएम बूथ में घुसा और वारदात को अंजाम देकर 3.10 बजे गैस कटर और पैसे लेकर बाहर निकला। फुटेज में चोर काले रंग की जैकेट और जींस पहन रखी है। कार में आए दो चोरों में से एक शटर के अंदर घुसा और दूसरा कार लेकर लगातार रैकी करता है।

रोज 4 लाख तक की होती थी निकासी


पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर विष्णु मीना के अनुसार चूंकि आसपास के दर्जनभर गांव में कोई दूसरा एटीएम नहीं है। ऐसे में यहां रोज करीब चार लाख रुपए तक की निकासी होती है। एटीएम में रोज बैंक बंद करने से पहले पैसे डाल दिए जाते हैं। जिससे ग्राहकों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया शनिवार और रविवार को छ़ुट्टी के दिन होने से 7.20 लाख रुपए शुक्रवार शाम को ही एटीएम में डाले थे।


एक माह में तीसरी बार गैस कटर से एटीएम काट 7.20 लाख ले गए चोर

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

एक माह में तीसरी बार गैस कटर से एटीएम को काट 7.20 लाख रुपए चोर ले गए। उनकी यह करतूत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने इस बार भूपानी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव में पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है। इसी के बगल में बैंक शाखा भी है। पुलिस के मुताबिक एटीएम चोरों ने रात एक से 3.10 बजे तक घटना को अंजाम दिया। खास बात यह है कि घटना को अंजाम देने में दो चोर शामिल थे। दोनों कार से आए थे। शटर का ताला तोड़ एक चोर कार में आकर बैठ गया और दूसरा गैस कटर लेकर अंदर घुसा। फिर शटर बंद कर अंदर कटर से एटीएम को काटा और पैसे लेकर फरार हो गए। इस घटना के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह जब गांव के लोग एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम कटा पड़ा है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और बैंक प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस करीब 8.30 बजे मौके पर पहुंच गई। उसने जांच पड़ताल शुरू की।

ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार का शीशा तोड़ 35 हजार और सामान चोरी

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सराय टोल प्लाजा के पास स्कूटी सवार बदमाश एक ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार का शीशा तोड़कर 35 हजार रुपए व अन्य सामान मार ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी राकेश नेगी भारत सरकार में ड्रग्स इंस्पेक्टर हैं। वह सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में निरीक्षण करने आए थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह वापस गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। बदमाशों ने उनकी कार को पंचर भी कर रखा था। लेकिन नेगी को कार चलाते समय पता नहीं चल पाया। जबकि स्कूटी सवार बदमाश उनकी कार का पीछा करते रहे। बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रास्ते में इशारा कर बताया। नेगी ने अपनी कार सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास खड़ी कर दी और पंचर वाले को बुलाने चले गए। पीछे बदमाश उनकी कार का शीशा तोड़ बैग ले गए। जिसमें 35 हजार रुपए, लैपटॉप व अन्य सरकारी कागजात थे।

घर में घुसकर महिला से मारपीट कर की छेड़छाड़

पलवल| घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस आईओ दलवंती ने बताया कि 32 वर्षीय एक पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 फरवरी की सुबह वह दस बजे अपने घर में लेट रही थी। इसी दौरान घुडावली गांव निवासी सुभान खां, मोहम्मद, शाबीर व जाकिर घर में घुस आए और मारपीट कर उसके साथ छेडछाड़ करने लगे। पीडि़ता का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसकी गर्दन पर भी दांतों से काट लिया।

अफसर बोले, सभी अस्पतालों में सफाई के निर्देश दिए गए हैं

सभी अस्पतालों में साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। टॉयलेट में सेनेटाइजर, साबुन या हैंडवॉश रखने के लिए कहा गया है। अगर इस संबंध में लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग


काश जिम्मेदार इन मरीजों के परिजनों की ही सुन लें !

मैं अपनी प|ी को दिखाने बीके अस्पताल आया हूं। यहां टॉयलेट में साफ-सफाई तो ठीक है। लेकिन शौच के बाद हाथ धोने के लिए साबुन, हैंडवॉश और सेनेटाइजर की व्यवस्था नहीं है।
-परमानंद, निवासी-सेक्टर-3


{ईएसआईसी का गंदगी भरा टॉयलेट

सेक्टर-21डी स्थित यूपीएचसी के ट्वायलेट में सफाई न होने से गंदगी फैली है।

जानिए... जहां आइसोलेशन वार्ड, वहां भी नहीं व्यवस्था


बीके अस्पताल की दूसरी मंजिल पर कोरोना वायरस से संक्रमित संभावित मरीजों के उपचार के लिए 8 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके आसपास सर्जिकल वार्ड, बर्न वार्ड, सामान्य वार्ड आदि भी हैं। इनमें रोज 50 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि इन वार्डों टॉयलेट में साबुन, हैंडवॉश और सेनेटाइजर तक की व्यवस्था नहीं मिली।

स्कूल कमेटी करेगी निगरानी, बनाना होगा वीडियो| स्कूलों के सौंदर्यीकरण की निगरानी स्कूल कमेटी की ओर से की जाएगी। कमेटी यह निर्धारित करेगी कि स्कूल में क्या-क्या सुधार कार्य होने हैं। स्कूल मुखिया को अपने स्कूल में सौंदर्यीकरण से पहले और बाद के स्थिति का वीडियो बनाना होगा। जिसे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगी।


स्कूलों की दीवारों पर लिखे जाएंगे गणित व साइंस के फॉर्मूले, नारे और जागरुकता भरे स्लोगन, हरियाली भी बढ़ाई जाएगी

दस मिनट में 8 एमएम बारिश के साथ गिरते रहे ओले, तापमान 60 गिरा

भास्कर के संवाददाता ने अस्पताल में जाकर देखीं तो कई खामियां सामने आईं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे में इस बीमारी से लड़ने के लिए जिले के सरकारी अस्पताल कितना तैयार हैं, इसकी हकीकत शुक्रवार को जब दैनिक भास्कर के संवाददाता ने जाकर देखीं तो कई खामियां सामने आईं। चौकाने वाली बात यह है कि जिस अस्पताल पर कोरोना के इलाज और आइसोलेशन का जिम्मा है, वहां के टॉयलेट में हाथ धोने के लिए सेनेटाइजर तो दूर न हैंडवॉश है और न साबुन। ऐसे में ओपीडी से लेकर वार्ड में भर्ती मरीज शौच के बाद बिना साबुन और सेनेटाइजर से हाथ धोए ही चले जाते हैं। जबकि स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से लोगों से आह्वान किया जा रहा है कि साबुन और सेनेटाइजर से बार-बार धोएं हाथ।

सबसे बड़े सरकारी बीके अस्पताल की हकीकत

बीके जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां करीब 210 बेड हैं। यहां की ओपीडी में रोज 1700 के आसपास मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। इमरजेंसी में भी रोज 200 के आसपास गंभीर हालत में मरीज पहुंचते हैं। इनकी सुविधा के लिए सभी वार्डों में शौचालय की व्यवस्था है। लेकिन इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट को छोड़ दिया जाए तो पूरे अस्पताल के टॉयलेट में हैंडवॉश, सेनेटाइजर और साबुन तक की व्यवस्था नहीं है। इससे वार्ड में भर्ती मरीज टॉयलेट के बाद साबुन और सेनेटाइजर से हाथ धोए ही चले जाते हैं।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम महज 10 मिनट में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान ओले भी गिरे। दिन में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान था, लेकिन बारिश के बाद 6 डिग्री तापमान में गिरावट आने से यह 21 डिग्री पर पहुंच गया। इससे मौसम ठंडा हो गया।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 5 साल बाद मार्च में इस तरह की बारिश हो रही है। इससे पहले साल 2025 में 109.6 एमएम बारिश हुई थी। जबकि इस साल इस महीने अभी तक 41 एमएम बारिश हो चुकी है। इससे गेहूं, दलहन, सरसों आदि की फसल को नुकसान होने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार इस समय हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ज्यादा है। इसलिए तेज पूर्वी हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि मंगलवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटे से अधिक रह सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

फरीदाबाद, रविवार 15 मार्च, 2020**

नवीनता }समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनेंगे आकर्षक

सीवर के मेन होल में गिरा युवक ।

लापरवाही:शहर के लोगों की जिंदगी से निगम कर रहा खिलवाड़

एटीएम बूथ से गैस कटर लेकर बाहर निकलता चोर।

टिकावली में भूपानी रोड पर हनुमान मंदिर के पास पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। इसके ठीक बगल में ही एटीएम बूथ है। इस एटीएम से टिकावली समेत आसपास के गांव रिवाजपुर, दोया, भूपानी, पुरानी भूपानी, खानपुर, महावतपुर, भसखोला, माैजाबाद, लालपुर, शेरपुर, किड़ावली, बादशाहपुर व ददसिया तक के लोग एटीएम का प्रयोग करते हैं। एटीएम को काटकर कैश ले जाने की सूचना पर बड़ी संख्या मेंं गांव के लोग जमा हो गए। इन्होंने पुलिस से इस घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।


दर्जनभर गांवों के लिए यही था एटीएम, जिसे काट कर लूट ले गए चोर


टिकावली में गैस कटर से कटा एटीएम।

बढ़ सकता है प्रदूषण

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते हवा पूर्व की ओर से चल रही है। ऐसे में हवा में नमी की मात्रा 50 फीसदी से अधिक है।

5 साल बाद मार्च में हुई है इतनी बारिश

शहर में शनिवार शाम 10 मिनट तक बारिश का इस तरह का नजारा रहा।

बीके अस्पताल में साफ सफाई पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा रहा हे। सभी टॉयलेट में सेनेटाइजर, साबुन या हैंडवॉश को निरंतर रखवाया जाता है।
-डाॅ. सविता यादव, पीएमओ, बीके अस्पताल

मैं अपनी भाभी को दिखाने बीके आया हूं। यहां बाथरूम में साबुन, सेनेटाइजर व हैंडवॉश के बॉक्स तो लगे हैं, लेकिन उनमें यह सामान नहीं है। यूरिन बेसिन में तो पानी की ही व्यवस्था नहीं है।
विकास यादव, निवासी-हरकेष नगर।

बीके अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पीएमओ डॉ. सविता यादव से लेकर तमाम एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी बैठते हैं। यहां लैब के साथ जनरल वार्ड व हार्ट सेंटर भी है। लेकिन यहां के टॉयलेट में भी हाथ साफ करने के लिए सेनेटाइजर, साबुन या हैंडवॉश की व्यवस्था नहीं मिली। यहां तक कि एक भी टॉयलेट में टोटी तक नहीं लगी है।


बीके अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ट्वायलेट में टोंटी तक नहीं लगी हैं।

एनआईटी-5 नंबर स्थित ईएसआईसी की डिस्पेंसरी में कोरोना वायरस को लेकर जगह-जगह जागरुकता संबंधी पोस्टर तो चस्पा हैं। लेकिन यहां की हकीकत कुछ और है। यहां के टॉयलेट में साबुन, हैंडवॉश और सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सरकारी अस्पताल और डिस्पेंसरी कोरोना को लेकर कितना अलर्ट हैं इसकी हकीकत सामने है।


सेक्टर-21डी की यूपीएचसी की ओपीडी में रोज 200 के आसपास मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस अस्पताल में रोज 2 से 3 गर्भवतियों की डिलीवरी होती है। लेकिन अस्पताल के टॉयलेट में साबुन, हैंडवॉश और सेनेटाइजर आदि नहीं है। ईएसआईसी की सीएमओ डॉ. अंजली ने कहा कि डिस्पेंसरी में स्वच्छता पर पूरा जोर दिया जा रहा है। अगर कहीं कमी है तो उसे दूर कर दिया जाएगा।


{ईएसआईसी डिस्पेंसरी का भी हाल खराब

{अफसर बैठते हैं, वहीं अव्यवस्था है

फरीदाबाद. बीके अस्पताल की दूसरी मंजिल पर जहां आइसोलेशन वार्ड है, वहां के ट्वायलेट में न साबुन की व्यवस्था है और न सेनेटाइजर की।

अफसरों के लिए टॉयलेट में हाथ साफ करने की व्यवस्था नहीं है।

ईएसआईसी डिस्पेंसरी के टॉयलेट में न साबुन और न ही सेनेटाइजर।
खबरें और भी हैं...