- Hindi News
- National
- Palwal News Trade Board Distributed Masks To Protect Against Corona Virus
व्यापार मंडल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बांटे मास्क
भास्कर न्यूज | पलवल. हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में बस स्टेंड, रेलवे रोड़ व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जागरूक करते हुए मास्क वितरित किए। कार्यक्रम प्रधान विनोद जिंदल की ने की और मुख्य रुप से व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग मौजूद रहे। व्यापार मंडल के सदस्यों ने लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हमें इसके बचाव के लिए चिकित्सकों द्वारा बताए गए नियमों को अपनाना चाहिए। प्रवीण गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारी गतिविधि के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र काम करता रहता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्य नीरज मंगला, यशपाल गोयल, अनिल डोडा, सतीश सिंगला, कपूर गर्ग व सुरेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।