पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Two Days Before The Token Takers Also Stayed In The Line On Monday The Manager Kept Talking

दो दिन पहले टोकन लेने वाले भी सोमवार को लाइन में लगे रहे, मैनेजर से होती रही नोकझोंक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में ईएसआईसी के करीब साढ़े 5 लाख बीमाधारक हैं

वित्त वर्ष 2020-21 में ईएसआईसी कार्डधारकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी। इसके लिए सरकार ने ईएसआईसी के अस्पतालों को सुधारने के लिए वार्षिक बजट में 60 करोड़ रुपए बजट का इजाफा किया है। अब सेक्टर-8 स्थित 50 बेड के ईएसआईसी डिस्पेंसरी समेत प्रदेश के तमाम अस्पतालों पर 237 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वित्त वर्ष 2019-20 में यह बजट 170 करोड़ रुपए था। इससे अधिकांश जगह कमियां दूर नहीं हो सकीं। अधिकारियों का कहना है कि बढ़े बजट से तमाम अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं समेत विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की जाएंगी। इससे मरीजों को फायदा होगा। उन्हें उपचार के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा।

जिले में ईएसआईसी के करीब साढ़े 5 लाख बीमाधारक हैं। इनकी सुविधा के लिए सेक्टर-8 में 50 बेड की डिस्पेंसरी समेत करीब 4 से 5 और डिस्पेंसरी संचालित हैं। लेकिन बीमा धारकों का आरोप रहता है कि यहां सुविधाओं का काफी अभाव है। कई जगह तो भवन जर्जर हैं। खासकर सेक्टर-8 की डिस्पेंसरी। यहां रोज करीब 2 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से यहां की स्थिति खराब है। सुविधाओं के अभाव के साथ अस्पताल की इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ऑपरेशन थिएटर काफी पुराना है। इससे मरीजों के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। ईएसआईसी के अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए बजट से अस्पताल की स्थिति सुधारी जाएगी। हाईटेक इंक्यूपमेंट मंगाए जाएंगे। ईएसआईसी हरियाणा के निदेशक डॉ. अनिल मलिक के अनुसार सरकार की तरफ से वार्षिक बजट में करीब 60 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है सरकार इसे जल्द जारी कर देगी। बजट बढ़ने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। मरीजों को पहले से अच्छी सुविधाएं मिल सकेंगी।

कोरोना वायरस: मेडिकल स्टोरों पर विभाग का जांच अभियान जारी, निर्धारित दर पर मास्क व सेनिटाइजर बेचने की हिदायत

भास्कर न्यूज |फरीदाबाद

जिला औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से सोमवार को लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी मेडिकल स्टोरों पर मास्क व सेनेटाइजर स्टाक की जांच की गई। सेक्टर-21डी, 46, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ, पल्ला, एशियन अस्पातल के आसपास, एस्कार्ट के आसपास, बल्ल्भगढ़ आदि क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों में मास्क व सेनेटाइजर के स्टॉक की जांच कर संचालकों से उचित दर पर इन्हें बेचने की हिदायत दी गई। कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सेनेटाइजर की मांग बढ़ने पर कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इन्हें काफी महंगा बेचने लगे। इसकी शिकायत जब विभाग को मिली तो उसने जांच अभियान शुरू कर दिया।

वरिष्ठ औषधि नियंत्रक करण सिंह गोदारा के अनुसार कोरोना के कारण इन दिनों मास्क व सेनेटाइजर की डिमांड काफी बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालक मास्क को जरूरत से अधिक दामों पर न बेचें। इसके लिए शनिवार से मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू कर दी गई। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के बावजूद अभियान के तहत जगह-जगह जांच की गई। सोमवार को अभियान के तीसरे दिन सेक्टर-21डी, 46, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ, पल्ला, बल्लभगढ़ आदि क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। इस दौरान सभी मेडिकल संचालकों को उचित दर पर मास्क व सेनेटाइजर बेचने की हिदायत दी गई।

पंजाबी समाज ने खेली फूलों की होली, गीत-संगीत पर जमकर की गई मस्ती

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सखी सरवर बिरादरी और पंजाबी समाज की ओर से ओल्ड फरीदाबाद में फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, विधायक राजेश नागर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी ने होली के गीत-संगीत का खूब आनंद लिया। इस दौरान ओमप्रकाश डाबर, हुकमचंद वधवा, जयकिशन टुटेजा, पवन डाबर, बृजमोहन धींगरा, दीवान गांधी, महेंद्र वर्मा, पृथ्वीराज गांधी, कृष्ण नासा, सुदर्शन वधवा, संजय टुटेजा, सतीश गांधी, सूर्यकांत आहूजा, अशोक ढींगरा, नरेंद्र वधवा, चुन्नीलाल चोपड़ा, टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी, नवीन पसरीचा, जय, सरबजीत सिंह चौहान, संदीप मक्कड़, सुनील कुमार, राजकुमार राज, मोहित म्यूजिकल ग्रुप, राजू कपूर आदि ने एक-दूसरे को गुलाल और चंदन का टीका लगाकर होली की मुबारकबाद दी।

सेंट कोलंबस स्कूल में बच्चों ने होली मनाई। इस दौरान बच्चों ने होली के गीतों पर जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को गुलाल और चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। टीचर्स स्टाफ ने भी होली खेली। स्कूल के अध्यक्ष ऋषि चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचने के लिए इको फ्रेंडली होली खेलनी चाहिए। जिससे किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

निकाय चुनाव हरियाणा में आप अपने सिंबल पर लड़ेगी: गुप्ता

भास्कर न्यूज | पलवल

आम आदमी पार्टी हरियाणा में निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी। उक्त बातें सोमवार को आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने चुन्नीलाल धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने हरियाणा प्रदेश में भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू करने की मांग करते हुए कहा कि मौजूद सरकार दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार व सड़क सहित अन्य जन सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाएं। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सरकारी स्कूलों की हालत बदतर हो चुकी है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के कई घंटे कट लग रहे हैं। देश की आजादी के 73 वर्ष बाद भी गांव-गांव तक पीने का स्वच्छ पानी लोगों को उपलब्ध नहीं हो रहा है। दिल्ली सरकार बजट का 26 प्रतिशत भाग शिक्षा पर खर्च करती है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। जबकि हरियाणा सरकार में 13 प्रतिशत बजट शिक्षा के ऊपर खर्च किया जाता है।

नॉलेज सीरीज

1. किसे भारत का मोस्ट डिजायर्ड इंटरनेट ब्रांड चुना गया है?

2. बोर्ड में महिलाएं 2020 के अनुसार कंपनियों के बोर्ड में महिला सदस्यों के लिहाज से भारत किस स्थान पर है?

3. नारी शक्ति सम्मान लेने मंच पर दौड़ती हुई गई धावक मान कौर ने राष्ट्रपति से हाल ही में अवाॅर्ड लिया है, वाे कितने साल की हैं?

4. हाल ही में किस कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

5. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने रिकाॅर्ड कितनी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता?

6. महिला वर्ग में अब किक्रेट के 18 विश्व कप हुए हैं, इनमें अाॅस्ट्रेलिया की टीम ने कितने जीते हैं?

7. हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल को हॉकी इंडिया की अोर से किस अवॉर्ड से नवाजा गया है?

8. हाल ही में किस देश के पीएम ने अपने साेशल अकाउंटस महिलाअाें काे साैंपे हैं?

9. विश्व हेल्थ डे कब मनाया जाता है?

10. हाल ही चर्चित वियतनाम की राजधानी हनाेई के क्वांग फू काउ गांव के खींचे गए फोटो को 2020 के किस अवॉर्ड के फाइनल में जगह मिली है?

नीमका जेल में कैदियों के लिए लगाया गया जागरूकता शिविर

भास्कर न्यूज.फरीदाबाद

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन न्यायमूर्ति राजीव शर्मा के आदेश पर सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता एवं सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे की अगुवाई में नीमका जेल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैदियों को प्राधिकरण से संबंधित किताब और कैदियों के अधिकार से संबंधित किताबों का वितरण किया गया। लीगल सेल के एडवोकेट रविंद्र गुप्ता के अनुसार नीमका जेल में करीब 400 पौधे भी लगाए गए।

आज छाए रह सकते हैं बादल, बूंदाबांदी के भी आसार, पूर्वी हवाओं से फिर बढ़ेगी ठंड

फरीदाबाद | होली के दिन मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौैसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही दोपहर बाद बूंदाबांदी के भी आसार हंै। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। बुधवार को भी तेज बारिश की संभावना है। मौैसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार मंगलवार को राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बनेगा। इसके चलते हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही पूर्वी हवा चलने से नमी की मात्रा भी बढ़ेगी। ऐसे में मंगलवार से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया दिन में तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा बुधवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज बारिश भी हो सकती है।

कहा जाता है -गेलपुर गांव में एक बड़ी बनी थी, जहां बाबा तपस्या करते थे, धीरे-धीरे उनके शिष्यों ने बाबा की कच्ची कुटिया बनवा दी

कहा जाता है कि यहां पर एक बड़ी बनी थी, जहां पर बाबा तपस्या किया करते थे। धीरे-धीरे उनके बहुत से शिष्य हो गए और बाबा की कच्ची कुटिया बनवा दी। बाबा के भक्तों में उनका सबसे ज्यादा सेवादार व सच्चा भक्त मुस्लिम समुदाय से सैयद बाबा थे। जब बाबा वृद्ध हो चले और समाधि लेने लगे, तब उन्होंने आशीर्वाद दिया कि यह गांव काफी फले-फूलेगा और लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। तब सैयद बाबा ने चरण पकड़कर प्रार्थना की कि मैने मुस्लिम धर्म का होते हुए भी आपकी सेवा की है। तब बाबा ने कहा कि उनकी समाधि स्थल बनाते समय यह ध्यान रखा जाए कि सैयद के ब्रह्मलीन होने के बाद मंदिर में उनकी समाधि मेरी समाधि से पहले बनाई जाए, ताकि लोग सैयद की पहले पूजा करें। जो ऐसा करेगा, उसको मेरा आशीर्वाद प्राप्त होगा।


टोकन मिलने के बाद भी लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है

जवाहर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार के अनुसार शनिवार को जब वह बैंक पहुंचे थे तो उन्हें सोमवार के लिए टोकन देकर वापस कर दिया गया था। सोमवार को जब वह बैंक पहुंचे तो उन्हें लाइन में लगवा दिया गया। एनआईटी दो निवासी महेश के अनुसार शनिवार दोपहर जब वह बैंक पहुंचे तो टोकन खत्म हो गया था। सोमवार को पहुंचे तो टोकन न देकर लाइन में लगवा दिया। जबकि शनिवार को वह दोपहर 12 से 3 बजे तक लाइन में लगे रहे। आखिर में निराश होकर उन्हें लौटना पड़ा। ग्राहकों का कहना है कि उनका पैसा किसी तरह इस बैंक से निकल जाए। इसके बाद तो अकाउंट ही बंद कर देंगे।

समाज को रोगमुक्त बनाने के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम में किया गया हवन

फरीदाबाद | सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने समाज को रोगमुक्त, भयमुक्त, स्वस्थ एवं संपन्न बनाने की प्रार्थना के साथ हवन किया| इस नौ कुंडीय यज्ञ में सर्वप्रथम गुरु महाराज एवं उसके बाद भक्तों ने समिधा डाली| प्रातः आश्रम स्थित वैकुंठवासी स्वामी की समाधि एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पूजन के बाद स्वामीजी ने कहा कि दुनिया में नहीं बल्कि दुनिया के मालिक परमात्मा में मन लगाएं| इसमें तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए| इसका एक बड़ा उदाहरण होलिका दहन भी है| जिसकी प्रसन्नता में हम सब होली का पर्व मनाते हैं|

गेलपुर गांव में बनी वाले बाबा के मंदिर में हिंदु-मुस्लिम एक साथ करते हैं पूजा, 400 साल पुराने इस मंदिर में होली पर होती है विशेष रौनक


बल्लभगढ़ के सब-सिविल अस्पताल में भी होंगे अब ऑपरेशन, तैयारी के निर्देश

होली पर विशेष

काम छाेड़कर लाइन में लगने से लोगों के अन्य कामकाज भी प्रभावित हो रहे

ईएसआईसी के वार्षिक बजट में इजाफा, 237 करोड़ से सुविधाओं में होगा सुधार

भास्कर न्यूज | पलवल

जिले के गेलपुर गांव में स्थित 400 साल पुराने बनी वाले बाबा के मंदिर में होली हो या दीवाली महत्वपूर्ण त्योहार पर दही- देवताओं को नहलाने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। शहरों जाकर बस जाने वाले भी त्योहारों पर मंदिर पर आकर परिक्रमा करते हैं और अपने पूर्वजों व देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। ज्यादातर गांवों में स्थित मंदिरों को बनी वाले बाबा का मंदिर के नाम से जाना जाता है।

ऐसा ही एक 400 साल पुराना मंदिर जिले के गेलपुर गांव में स्थित है। यह मंदिर रतीपुर गांव से गेलपुर को जाने वाले मार्ग पर है। इस मंदिर पर आस-पास के 12 से अधिक गांवों के लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। सबसे बड़ी बात है कि यहां हिंदु-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आते हैं। यह मंदिर दोनों समुदाय के बीच प्रेम व भाईचारे का संचार करने के अलावा गुरु-शिष्य के प्यार के लिए प्रेरित करता है, होली पर्व पर गाजे-बाजे से नंगे पांव व लेटकर परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। पूजा स्थल पर बनी वाले बाबा की 40 फुट ऊंची छतरी बनी हुई है, जिसके नीचे दो समाधि स्थल बने हुए हैं। स्थल के द्वार के अंदर प्रवेश करते ही सबसे पहले सैयद बाबा की समाधि है। उसके आगे बनी वाले बाबा का पूजा स्थल है।

फरीदाबाद। आैषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारी डबुआ कालोनी स्थित मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए।

8-10 % से ज्यादा नहीं रखें मार्जिन

करण सिंह गोदारा के अनुसार जांच के दौरान दुकानदारों का कहना था कि मास्क की कीमत थोक विक्रेताओं के पास से ही ही बढ़कर आती है। इससे इनकी दरों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में हिदायत दी है कि जिस मास्क की पीछे से कीमत बढ़कर आ रही है उस पर 8-10 फीसदी से ज्यादा मार्जिन न रखें।

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार सोमवार को भी अमेरिका से आए एक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच की गई। इससे पहले रविवार को सिंगापुर से आई एक महिला की जांच की गई थी। इसके बाद कोरोना प्रभावित देशों से शहर आए करीब 38 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

कोरोना प्रभावित देशों से शहर आए करीब 38 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

सख्ती }तीसरे दिन सेक्टर-21डी, 46, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ, पल्ला, आदि क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई

सखी सरवर बिरादरी और पंजाबी समाज की ओर से फूलों की होली खेलते लोग।

आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए

दिल्ली के मॉडल पर लड़ा जाएगा निकाय का चुनाव

1. अमेजन 2. भारत का 12वां स्थान है 3. 104 साल की 4. हंसराज भारद्वाज 5. 5वीं बार 6. 11 7. प्लेयर ऑफ द ईयर 8. भारत 9. 7 अप्रैल 10. सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफ अवॉर्ड में



उत्तर

सुझाव या फीडबैक

के लिए हमें ई-मेल करें

editorharyana@dbcorp.in

सवाल

आज के

भास्कर

बनी वाले बाबा के मंदिर पर होली पर्व पर पूजा-अर्चना करने जाती महिलाएं

यहां पर सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इसलिए यहां हिंदु-मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग एक साथ आते हैं
- रतन दास बाबा, मंदिर के महंत।


बाबा की गांव पर अपार कृपा है, जो भी सच्चे मन से बाबा की भक्ति कर मेहनत करता है, वह जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त करता है।
- धर्मदास कठिया बाबा, मंदिर के पुजारी।

होली पर्व पर गाजे-बाजे से नंगे पांव व लेटकर परिक्रमा देने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सब-सिविल अस्पताल।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बल्लभगढ़ के लोगों को अब ऑपरेशन के लिए बीके या अन्य अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उनकी सुविधा के लिए सब-सिविल अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था करने के लिए सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को ऑपरेशन से संबंघित सारी व्यवस्था जल्द करने के लिए कहा है। जिससे लोगों काे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बल्लभगढ़ की आबादी 5 लाख से अधिक है। यहां लोगों के लिए करीब 100 बेड का सब-सिविल अस्पताल है। इसे बल्लभगढ़ एम्स के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें एम्स के भी डॉक्टर बैठते हैं। यहां की ओपीडी मंे रोज करीब 1000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। गंभीर बीमारी के मरीजों को डाक्टर ऑपरेशन कराने की सलाह देते हैं। लेकिन यहां ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को बीके अस्पताल या फिर दिल्ली स्थित एम्स या सफदरजंग रेफर किया जाता है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत होती है। कई तो सरकारी अस्पतालों के चक्कर से बचने के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख कर लेते हैं। ऐसे में उनकी आर्थिक व मानसिक दोनों परेशानी बढ़ जाती है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के अनुसार मरीजों की परेशानी को देखते हुए सब-सिविल अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। वहां ओटी बने हैं। बस इक्यूपमेंट की व्यवस्था कर अगले महीने से आपरेशन शुरू हो जाएंगे।

ओपीडी मंे रोज करीब 1000 मरीज पहुंचते हैं

देशभर से आकर सिद्ध बाबा के भक्त बनी वाले बाबा की समाधि पर करते हैं पूजा-अर्चना, इस मंदिर का इतिहास भी काफी रोचक है

फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित यस बैंक के सामने पैसे निकालने के लिए लगी ग्राहकों की भीड़।

नीलम बाटा रोड स्थित बैंक शाखा में लाइन में लगे ग्राहकों का कहना है कि वह दो दिन से अपना काम छोड़कर पैसे निकालने के लिए लाइन में लगने को मजबूर हैं। रोज की डेढ़ से दो हजार की दिहाड़ी का भी नुकसान हो रहा है। सोमवार को बैंक मैनेजर आयुष मोदी और ग्राहकों के बीच पैसे निकालने को लेकर खूब कहासुनी होती रही। एनआईटी एक निवासी सौरभ गुलाटी, एनआईटी पांच निवासी महेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक अधिकारी अपने जानकारों को पहले अंदर बुलाकर पैसे दे रहे हैं। जबकि बाहर लोग दो दिन पहले से टोकन लेकर घंटों लाइन में खड़े हैं।

भास्कर न्यूज |फरीदाबाद

यस बैंक के ग्राहकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैंक ने जिन ग्राहकों को शनिवार को टोकन सोमवार के लिए दिया था उन्हें भी घंटों लाइन में लगकर पैसे निकासी के लिए इंतजार करना पड़ा। इस बात को लेकर बैंक अधिकारियों और ग्राहकों के बीच दिनभर कहासुनी होती रही। परेशान ग्राहकों ने बैंक अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। यह भी आरोप लगाया कि बैंक अधिकारी अपने परिचित ग्राहकों को अंदर बुलाकर उन्हें पहले पैसे दे रहे हैं। जबकि जिन्हें दो दिन पहले टोकन दिए गए थे उन्हें लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है।

यस बैंक पर छाए वित्तीय संकट को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्राहक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखाओं में पहुंच रहे हैं। फरीदाबाद में तीन शाखाएं नीलम बाटा रोड, सेक्टर 16 और तिगांव में हैं। जबकि पलवल में आगरा चौक पर बैंक शाखा है। ग्राहकों की सबसे अधिक भीड़ नीलम बाटा रोड और सेक्टर-16 में हाे रही है। ग्राहक सुबह नौ बजे ही पैसे निकालने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें घंटों इंतजार करने के बाद पैसे मिल रहे हैं।

वित्त वर्ष 2019-20 में 170 करोड़ रुपए का बनाया गया था बजट

4

,फरीदाबाद, मंगलवार 10 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...