- Hindi News
- National
- Nuh News Vedic Vidya Pracharini Sabha And Navakalpa Foundation Greet 22 Prominent Women Of The City
वैदिक विद्या प्रचारिणी सभा व नवकल्प फाउंडेशन ने शहर की 22 प्रमुख महिलाओं का किया अभिनंदन
यह सम्मान गुरुवार को मुख्य अतिथि विधायक सुधीर सिंगला द्वारा प्रदान किया गया
खंड के गांव ख्वासपुर में होली के अवसर पर बाबा बेरकी धाम आश्रम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती दंगल में वयोवृद्ध पहलवान राम निवास यादव द्वारा कुश्ती जीतने पर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। गुरुवार को विजेता पहलवान राम निवास यादव का जमालपुर पहुंचने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने फूलमालाओं और पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। जिला पार्षद विजय पाल संटी ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। गुड़गांव जिला के युवा खेलों से दूरी बनाए हुए है जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पहलवान राम निवास यादव ने 60 साल से अधिक वर्ग में कुश्ती जैसे खेल में शानदार जीत दर्ज करके युवाओं में नया जोश भरने का कार्य किया है।
आज का पंचांग
तिथि संवत् : चैत्र, कृष्ण पक्ष चतुर्थी शुक्रवार प्रात: 08:51 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2076, शाके 1941, हिजरी 1441, मुस्लिम माह रजब-उल-मुरज्जब, तारीख 17, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, 13 मार्च।
राशिफल
मेष : शुभ अंक...2 शुभ रंग...बादामी
आप शीघ्र लाभ देने वाली छोटी-छोटी योजना की शुरुआत करेंगे। अनुभवी लोगों के सहयोग से काम में िनखार आएगा। यात्रा संभव है।
वृष : शुभ अंक...4 शुभ रंग...जामुनी
वित्तीय मामले खुद की देखरेख में सुलझाने की कोशिश करें। उच्च अध्ययन के िलए घर से दूर जाना पड़ेगा। यात्रा टालें। आस्था बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक...7 शुभ रंग...काला
मेहमानों की आवाजाही से यात्रा कार्यक्रम िनरस्त करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर िनर्णय लें। नए संपर्क बनेंगे।
कर्क : शुभ अंक...8 शुभ रंग...स्लेटी
व्यापारिक कार्यों को पहले िनपटाने का प्रयास करेंगे। िजद्दी रवैया प्रगति में बाधक रहेगा। िमत्रमंडली के सहयोग से काम में आसानी होगी।
सिंह : शुभ अंक...5 शुभ रंग...हरा
तालमेल की कमी के चलते कार्यक्षेत्र में मुश्किल बढ़ सकती है। नौकरी में तबादले की संभावना है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
कन्या : शुभ अंक...6 शुभ रंग...सफेद
राह की बाधा मित्रों के सहयोग से दूर होगी। साझेदारी में मतभेद बढ़ने से काम बीच में छोड़ सकते हैं। लेनदेन में सावधानी बरतें। धैर्य रखें।
तुला : शुभ अंक...8 शुभ रंग...आसमानी
आप नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के िलए कठोर फैसले लेने पड़ेंगे। िप्रयजन से मुलाकात होगी।
वृश्चिक : शुभ अंक...2 शुभ रंग...लाल
सुनियोजित तरीके से काम की शुरुआत करें, अच्छा लाभ िमलेगा। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु : शुभ अंक...1 शुभ रंग...गुलाबी
अपनों के व्यवहार से िखन्नता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आय बढ़ेगी।
मकर : शुभ अंक...3 शुभ रंग...नारंगी
परिवार व िमत्रों की अपेक्षाओं को पूरा करने मेें नाकाम रहेंगे। िवरोधी पराजित महसूस करेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था को लेकर िचंता रहेगी।
कुंभ : शुभ अंक...5 शुभ रंग...पीला
भाग्योदय के अवसर िमलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
मीन: शुभ अंक...9 शुभ रंग...जामुनी
भावुकता में िलए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबारी िवस्तार संभव है।
पोषण पखवाड़े में महिलाओं को जागरूक करें : डीसी
भास्कर न्यूज | नूंह
22 मार्च तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीसी पंकज ने कहा कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कुपोषण से बचाने व पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर व्यापक जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, अनिमिया, कुपोषण, नशा मुक्त रहने बारे जागरूक किया जा रहा हैं और महिलाओं के मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा स्वयं के लिए आहार में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा होता है। इस पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली, प्रश्रोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को पौष्टिक आहार के सेवन की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया जाए।
इस पखवाड़े के तहत किशोरी लड़कियों व महिलाओं में खून की कमी, एनीमिया के लक्षण व संकेतों के बारे जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी ईशा रानी ने बताया कि इस पोषण पखवाड़े के तहत जिले के गांव खेड़ा-खलीलपुर, आगोन, बसई मेव, सिंगार, ठेक, पुन्हाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को अनिमिया, कुपोषण से बचने व महिला सुरक्षा बारे में जानकारी प्रदान की गई।
स्कूल में ही है देश का भविष्य है इसलिए इनकी तरफ ध्यान देने की है आवश्यकता: नरेंद्र यादव
भास्कर न्यूज | फर्रुखनगर
द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पारितोषिक वितरण एवं वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। समारोह में बच्चों अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र यादव ने हिस्सा लिया।
विशिष्ट अतिथि वयोवृद्ध शिक्षक बीएस प्रभाकर एवं पीसी शर्मा ने भाग लिया। इस मौके पर अपने उद्बोधन में राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र यादव ने कहा कि स्कूल में ही हमारे देश का भविष्य है इसलिए इनकी तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि यही बच्चे विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए देश की सेवा करेंगे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रस्तुत किए गए मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से जल एवं पर्यावरण के महत्व को दर्शाया है। इसके अलावा साफ-सफाई की तरफ भी ध्यान आकर्षण करने की कोशिश की गई है उन्होंने कहा कि आज विश्व में करो ना वायरस एक नासूर बना हुआ है इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पैदा हो इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई लघु नाटिका बेटी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रस्तुति कर बच्चों ने बेटियों के प्रति एक जागरूकता एवं सम्मान का संदेश दिया है। विद्यालय के निर्देशक जे पी यादव ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। मंच संचालक का कार्य विद्यालय की छात्राओं के अलावा डॉ चंद्रभान शर्मा द्वारा किया गया।
काला मोतिया की बीमारी आंखों में 40 की उम्र के बाद आती है: डॉ. बलजिंद्र
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन व डीसी के मार्गदर्शन में विभिन्न गांवों, स्कूलों-कॉलेजों और चौपालों पर काला मोतियाबिंद के बारे में जानकारी दी गई ताकि बढ़ती उम्र के साथ आंखों में होने वाली इस बीमारी को रोका जा सके।
जिला अस्पताल अलआफिया मांडीखेड़ा के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. बलजिंदर सैनी ने कहा कि 40 की उम्र के बाद काला मोतिया की बीमारी आमतौर पर आंखों में आ जाती है जिसके कारण देखने और धूप में आंखें खोलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसका समय रहते इलाज न किया जाए तो आंखों की रोशनी बचाई जा सकती है। डॉ. बलजिंदर सैनी ने कहा कि मुख्य तौर पर काला मोतियाबिन्द होने के कारण चश्मे का नंबर जल्दी-जल्दी बदलता है। खासकर प्रकाश की रोशनी में देखने पर चारों तरफ रंगीन दिखाई देता है। नेत्र विभाग के जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण राज तंवर ने बताया कि काला मोतियाबिन्द से बचने के लिए 14 मार्च तक जागरूकता कार्यक्रम गांवों, स्कूल-कॉलेजों और अस्पतालों में शुरू कराए गए। इन सब का यही मकसद है कि लोगों तक काला मोतियाबिंद के अलावा सफेद मोतियाबिंद के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। जिससे समय रहते आंखों का ऑपरेशन किया जा सके। इस कार्यक्रम में विभाग के जिला काउंसलर मुबीन बदरपुरिया, नवीन कुमार नेत्र सहायक, महेशरा रानी व राजुद्दीन एसटीएस के अलावा मरीज साजिदा, इलियास, अकबरी, मोहम्मद आदि भी शामिल हुए।
बेहतर समाज बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है: सीकरी
कार्यक्रम में सीकरी ने कहा कि बेहतर समाज बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है। अकेली शिक्षा हमें बहुत से विषयों का बोध कराती है। उन्होंने पांच बिन्दुओं को यहां अतिथियों, बच्चों के समक्ष रखते हुए कहा कि शिक्षा पाकर समाज में आगे बढ़ा जा सकता है। अशिक्षित की कोई अहमियत नहीं होती। इस मौके पर नवकल्प फाउंडेशन के महासचिव डा. सुनील आर्य ने संस्था नवकल्प की परिभाषा समझाते हुए कहा कि नौ विषयों को सम्माहित करके नवकल्प का गठन किया गया है। इन नौ विषयों में समाजसेवा, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण समेत कई विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में कहा कि महिलाएं घर के साथ बाहर के काम देखती हैं। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति करती हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से समाज की अग्रणी महिलाओं के सम्मान का यह सबला सम्मान कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर और समाज की धूरी होती हैं। इनके बिना जीवन की गाड़ी का संचालन संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को समाज में साथ लेकर चलना होगा।
फर्रुखनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 163 मरीजों की जांच
फर्रुखनगर| स्थानीय श्रीकृष्णा फिलिंग स्टेशन परिसर में शुभन शांति अस्पताल फर्रुखनगर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जिला परिषद के उप प्रमुख संजीव राव ने फीता काटकर किया। कैंप में नेत्र, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, खांसी आदि के करीब 163 मरीजों ने जांच का लाभ उठाया और उन्हें नि:शुल्क दवाई व चश्में भी बांटे गए। इस मौके पर चिकित्सक अजय कोहली ने बताया कि मौसम में आये परिवर्तन के कारण खांशी, बुखार, जुकाम होना आम बात है। इन मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। इसलिए इन दिनों जिन लोगों को सीजनेबल फीवर, खांसी, जुकाम होने पर तुरंत स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराएं। मुंह पर मास्क लगाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक कारगर कदम है।
किसान क्लब के 15 सदस्य महाराष्ट्र दौरे पर रवाना हुए
फर्रुखनगर| जिला उन्नतशील किसान क्लब गुड़गांव का 15 सदस्य प्रतिनिधि मंडल 12 मार्च से 17 मार्च तक रेल मार्ग द्वारा जलगांव महाराष्ट्र के दौरे पर रवाना हुआ। दौरे पर किसान क्लब के अध्यक्ष राव मान सिंह की अगुवाई में ओमकार सिंह बोहड़कला, चांद सिंह इंचापुरी, सुनील जसात, सतबीर खेड़ा झांझरोला, जयप्रकाश डाबोदा, महावीर जमालपुर, संदीप चौहान गोपालपुर, कुलदीप यादव गढ़ी हरसरू, अर्जुन सिंह चंदू कृष्ण चंद खेड़ा खुर्मपुर, रामानंद माकडोला, फरीदखान गैरतपुरबास, जयनारायण सुल्तानपुर एवं सत्यनारायण फर्रुखनगर शामिल है।
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 1 से 30 अप्रैल तक निशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर
गुड़गांव| ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आगामी एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक माह का निशुल्क बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। बॉक्सिंग खिलाड़ियों को धर्मबीर सिंह अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक, विजय गौड़ द्वारा शिविर में बेसिक बॉक्सिंग एंड सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक अप्रैल से इस प्रशिक्षण को शुरू करने का उद्देश्य स्टूडेंट्स की परीक्षाएं खत्म होने के बाद गर्मी के मौसम छुटिट्यों के दौरान उन्हें प्रति प्रेरित करना है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मैनेजर सुखबीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में समय-समय पर द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्डी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को बेसिक बॉक्सिंग एंड सेल्फ डिफेंस की नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्रदान की जाएगी। कैंप के लिए इच्छुक खिलाड़ी स्टेडियम में कार्यालय व बॉक्सिंग कोच के पास अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
संदीप को चुना गया ब्लाक तावडू का सरपंच प्रधान
तावडू| उपमंडल के ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार को सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सुमेर सरपंच के स्थान पर संदीप को तावडू ब्लॉक का सरपंच प्रधान नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित सरपंच प्रधान ने बताया उनकी पूर्ण कोशिश रहेगी कि सभी सरपंचों को विश्वास में लेकर उनकी उचित मांगों को उठाएगें। इस दौरान सभी उपस्थित सरपंचों ने जिला एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश सरपंच और नव नियुक्त सरपंच प्रधान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत बेरी से सरपंच अब्दुल जब्बार, ग्राम पंचायत जाफराबाद से सरपंच फकरुद्दीन, खालिद चीला, रफीक मौज्ूद थे।
कुश्ती दंगल में जीतने पर पहलवान रामनिवास का किया भव्य स्वागत
समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र रमंते देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। इसी पथ पर चलते हुए नारियों के सम्मान के रूप में पूजा करते हुए शहर की 22 प्रतिष्ठित, समाज सेवा को समर्पित और समाज की अग्रणी महिलाओं को वैदिक विद्या प्रचारिणी सभा एवं नवकल्प फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया गया। यह सम्मान गुरुवार को मुख्य अतिथि विधायक सुधीर सिंगला द्वारा प्रदान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को सबला सम्मान-2020 नाम दिया गया। जैकबपुरा स्थित वैदिक कन्या हाई स्कूल परिसर में हुए इस समारोह में समाजसेवी बोधराज सीकरी, सिग्नेचर सत्वा इंफ्राटेक के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वैदिक रीति-रिवाज को निभाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत पंचकुंडीय यज्ञ के साथ की गई। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों व प्रबंधन समिति ने आहुति डालकर वातावरण शुद्धि के साथ आत्मिक शुद्धि की कामना की। इसके बाद सबला सम्मान कार्यक्रम शुरू हुआ। समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद पंजाबी समूह नृत्य भी किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए छात्राओं ने हरियाणवी गीत पर समूह नृत्य किया, जिसके बोले थे आज गर्भ मैं चीख रही सै बेटी हिन्दुस्तान की, मतना मारै मेरी मां बात कहूं तेरी शान की।
सिटी इवेंट्स**
02
गुड़गांव, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |
 5310**
सही हल क्रॉस वर्ड | 5309**
बाएं से दाएं
1. थूक, मुंह से निकला लसलसा
पदार्थ (2)
3. गंध देना, खुशबू फैलाना (4)
6. कुल्हड़, नखरे से लचक कर
चलना (4)
8. सांप (2)
9. हमला, प्रहार, दिन (2)
10. दबने पर झुकने का गुण (3)
11. प्राप्त करना (2)
12. विचार, अध्ययन (3)
13. हथेली, सरोवर, झील (2)
15. श्रद्धापूर्वक दिया गया धन या
सामान (2)
16. कोशिश, प्रयास (2)
17. गर्दन, जुलाहे की ढरकी, स्त्री (2)
19. परवाज (3)
20. गीला, सराबोर (2)
21. मांग, प्रश्न (3)
22. दशा, अवस्था, स्थिति, समाचार (2)
23. तांबूल, पीने की क्रिया (2)
24. वध कराना, मारने के लिए प्रेरणा
देना (4)
26. रूठों को मनाने का काम (4)
27. तंतु, नली, नस (2)
ऊपर से नीचे
1. फौज, भीड़ (2)
2. बार-बार कहलवाना, कंठस्थ कराना (4)
3. निषिद्ध, वर्जित, इनकार (2)
4. राजीवलोचन, सुंदर आंखों वाला (6)
5. घमंड, अहंकार, उद्दंडता (2)
7. हाथ, सूंड, टैक्स (2)
8. स्तधता, भौंचक्कापन (3)
11. परवरिश करना, हिंंडोला (3)
12. प्रेम होना (2,4)
14. तरंंग, मौज (3)
18. चखना, ध्वनि, जीभ, रस्सा (3)
20. शमशीर, असि, खङ्ग (4)
22. माला, पराजय (2)
23. समीप, निकट (2)
24. चित्त, इच्छा, अंत:करण (2)
25. मेघ, हाथी, सांप (2)
क
26
र
जा
णी
29
त
ना
म
ना
25
आ
ट
ल
ना
18
प
ना
16
त
17
ल
20
ज
15
का
24
का
नी
ना
त्का
म
क
23
य
22
क
24
फ
घ
का
14
क
न
ह
ली
र
ल
र
ज
21
प
व
ग
ला
म
24
ना
20
ब
19
ना
न
14
द
11
ता
म
12
स
क
13
ग
12
बे
10
स
9
प
ग
10
ल
8
ना
ना
7
ना
11
प्रे
न
7
क
र्श
ल
6
िव
म
रा
न
र्मि
क
द
र
4
अ
2
र
5
ह
3
ब
नो
र
3
थ
1
म
26
27
19
20
18
21
19
17
25
24
23
16
15
16
24
21
22
14
13
13
12
11
10
9
7
8
8
6
5
4
5
2
3
1
आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
06:42 स्वाती 3 रजत तुला रो
08:29 स्वाती 4 रजत तुला ता
13:59 िवशाखा 1 ताम्र तुला ति
19:30 िवशाखा 2 ताम्र तुला तू
01:04 िवशाखा 3 ताम्र तुला ते
06:40 िवशाखा 4 ताम्र वृश्चिक तो
दिशाशूल : पश्चिम दिशा
यदि जरूरी हो तो चॉकलेट खाकर यात्रा कर सकते हैं।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6:42 से 08:11 तक चर का, 08:11 से 11:08 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:36 से 2:05 तक शुभ का, सायं 5:02 से 06:31 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज िवशेष :
आज व्याघात योग में वस्त्र दान करना शुभ फलदायी होता है। स्वाती नक्षत्र में वायु देवता का गंध, फल, फूल, धूप व दीप आिद से पूजन कर व्रत करें तो समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सुख समृद्धि बढ़ती है।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र :
स्वाती नक्षत्र दोपहर 01:59 तक रहेगा, इसके बाद िवशाखा नक्षत्र रहेगा। व्याघात योग राित्र 08:34 तक रहेगा, इसके बाद हर्षण योग रहेगा। बालव करण प्रात: 08:51 तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रात: 05:30) :
सूर्य-कुंभ, चंद्र-तुला, मंगल-धनु, बुध-कुंभ, गुरु-धनु, शुक्र-मेष, शनि-मकर, राहु-िमथुन, केतु-धनु राशि में स्थित हैं।
राहुकाल :
प्रात:10:30 से 12:00 तक।
शुभाशुभ ज्ञानम् :
रंग पंचमी, श्री जयंती, पंचमी ितथि क्षय।
{पंडित प्रो. विनोद शास्त्री
कुश्ती दंगल में जीतने पर पहलवान रामनिवास का स्वागत करते ग्रामीण।
गांव खेड़ा-खलीलपुर, आगोन, बसई मेव, सिंगार, ठेक, पुन्हाना में विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
फर्रुखनगर. आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते नन्हे मुन्ने बच्चे।
द्रोणाचार्य माध्यमिक विद्यालय का पारितोषिक वितरण एवं वार्षिक समारोह मनाया
अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बलजिंद्र लोगों को जागरूक करते हुए।
इन विभूतियों का किया गया सम्मान
सबला सम्मान 2020 में शन्नो देवी गोगिया, अलका शर्मा, पोस्ट वूमेन (डाक वितरक) अनीता यादव, बैसाखी सरकार, डा. इंदू जैन, डा. इंदू अग्रवाल, गौरी सरीन, लीना प्रजापति, पारुल चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर पूनम ङ्क्षसह, एएसआई मुकेश चौधरी, पुष्पा गोयल, सुरेश सीकरी, उर्वशी यादव, मिथलेश मंगला, निर्मला यादव, ऋतु गुप्ता, मीनाक्षी सक्सेना, लता सिंह, राधिका धींगड़ा, डा. शशि अग्रवाल व भावना कथूरिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनीता सिंगला, वैदिक विद्या प्रचारिणी सभा के उप-प्रधान मुकेश आर्य, प्रबंधक अनिल आर्य के अलावा गोबिंद मित्तल, रामचंद्र आर्य, आनंद, वेद नागर, आर्य केंद्रीय सभा से लक्ष्मण पाहुजा, नरेंद्र तनेजा, प्रभुदयाल चुटानी के अलावा समाजसेवी पदमचंद आर्य, सुमित्रा आर्य, मीनाक्षी आर्य, रमेश कालरा, विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण गुगलानी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
गुड़गांव. सबला सम्मान-2020 समारोह में सम्मानित की गई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाएं।