पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Villagers Protest Against The Isolation Ward Being Built For Corona

कोरोना को लेकर बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड के विरोध में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ये पीएचसी के बाहर धरना देकर बैठ गए। इनका कहना है कि यहां आइसोलेशन वार्ड न बनाया जाए। इन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीसी यशपाल के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह ग्रामीणों की सुविधा के लिए आइसोलेशन वार्ड बना रहा है। जिससे उन्हें घर के नजदीक सुविधा मिल सके। पीएचसी में बाहर के किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया जाएगा। पीएचसी के आसपास ग्रामीणों में अगर कोरोना की शिकायत मिलती है तो उन्हें यहां बेहतर उपचार मिल सके, इसलिए इसे बनाया जा रहा है। इसलिए ग्रामीण अफवाहों पर ध्यान न दें। पाली के सरपंच सुंदर कुमार का कहना है कि पीएचसी में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड व कैंप में विदेश से शहर आने वाले लोगों को 28 दिन तक रखा जाएगा। इसकी जानकारी मिली है। इससे ग्रामीणों में डर व्याप्त है। इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके आसपास स्कूल है। इसके अलावा काफी लोग यहां बसे हैं। स्थानीय निवासी रामवीर भड़ाना, कमल भड़ाना आदि ने चेतावनी देते हुए कहा पाली स्थित पीएचसी में कोरोना वायरस को लेकर आइसोलेशन वार्ड व कैंप नहीं बनाने दिया जाएगा। इसका विरोध किया जाएगा।

फरीदाबाद. कोरोना वायरस को लेकर बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड के विरोध में स्थानीय लोग पाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठे हुए।
खबरें और भी हैं...