पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News When The Daughter Reached Home After Playing The Mother Was Hanging On The Noose And The Father Was Missing She Informed The Police

बेटी खेलकर घर पहुंची तो मां फंदे पर लटकी थी व पिता गायब था, उसने पुलिस को सूचना दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेयरमैन ने बिजली बिल की शिकायतें 10 दिन में ठीक करने के निर्देश दिए

सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम के कार्यालय में गुरुवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की बैठक हुई। इसमें सीजीआरएफ के चेयरमैन केडी बंसल ने 28 शिकायतों को सुना। अधिकांश शिकायतें गलत बिजली बिल से संबंधित थीं। इनमें से 25 का मौके पर ही निदान कर दिया गया। जबकि 3 मामलों में अगले महीने की डेट दी गई। इन शिकायतकर्ताओं से अगली सुनवाई में और साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि 10 दिन में इनका समाधान कीजिए। साथ ही चेयरमैन ने कहा कि अगर कार्यशौली में सुधार नहीं होता है तो बिजली अधिकारियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

नॉलेज सीरीज

1. एशिया के सबसे धनी शख्स काैन बने हैं?

2. भिवानी के मनीष कौशिक ने बॉक्सिंग में देश को काैनसा ओलिंपिक कोटा दिलाया है?

3. 72 दिनों में 6 महाद्वीपों के कितने देशों में संक्रमण पहुंचा है?

4. किस देश के सान्या फीनिक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जीता खिताब व चार अवॉर्ड अपने नाम किए?

5. सान्या फीनिक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कितने देशों के लिए विमान उड़ान भरते हैं?

6. महिला वर्ल्ड कप अगले साल 6 फरवरी से हाेगा, इसमें 8 टीमों के बीच कितने मैच खेले जाएंगे?

7. 1720 में पूरी दुनिया में काैन सा वायरस फैला था, जिससे डेढ़ लाख लाेग लाेगाें की माैतें हुई थी?

8. 1920 में काैन सा फ्लू फैला था, जिस कारण पूरी दुनिया में 2 से 5 करोड़ के बीच लोग मारे गए थे?

9. एक रिपाेर्ट के मुताबिक मोबाइल गेम्स खेलने वाले 100 देशों में भारत का काैन सा नंबर है?

10. मोबाइल गेम्स खेलने वाले 100 देशों में पहले नंबर पर काैन सा देश है?

भास्कर



गंदे पानी की सप्लाई जांच करने पहुंचे जॉइंट कमिश्नर

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर 37 में गंदे पानी की सप्लाई की जांच करने जॉइंट कमिश्नर सतवीर मान अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से पानी सप्लाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। इस मामले को वार्ड पार्षद दीपक चौधरी ने सदन की बैठक में उठाया था।

वह अपने साथ बोतल में पानी लेकर भी आए थे। निगम कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए समाधान करने का आश्वासन सदन को दिया था। पार्षद ने सदन को बताया था कि चावला कॉलोनी, पूर्वी चावला कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी में कई महीने से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि वह मौके पर जाकर शिकायत की जांच कर समस्या का समाधान करें। गुरुवार को जॉइंट कमिश्नर सतवीर मान, एक्सईएन रवि शर्मा, एसडीओ राजकुमार व जेई राजन तेवतिया ने अलग अलग कॉलोनियों का निरीक्षण किया। कॉलोनी के लोगों से पानी सप्लाई की जानकारी ली। उन गलियों को भी देखा जहां गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। ज्वाइंट कमिश्नर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह समस्या का जल्द समाधान करें।

निजामुद्दीन से पलवल जा रही ईएमयू ट्रेन का ब्रेक जाम, निकलने लगा धुआं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

हजरत निजामुद्दीन से पलवल जा रही शटल का ब्रेक जाम होने से कोच के नीचे से धुआं निकलने लगा। इसे देख यात्रियों ने शोर मचाया तो गार्ड ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से उतरकर भागने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ब्रेक रिलीज किया। इसके बाद ट्रेन पलवल के लिए रवाना हुई।

घटना ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन की है। निजामुद्दीन से चलकर पलवल जाने वाली 64494 शटल गुरुवार सुबह करीब 10.39 बजे ओल्ड फरीदाबाद से न्यूटाउन के लिए रवाना हुई। ट्रेन का आधा हिस्सा प्लेटफार्म छोड़ चुका था। तभी पीछे के साइड गार्ड के कोच वाले डिब्बे के नीचे से धुआं निकलना शुरू हो गया। यात्री धुआं देखकर घबरा गए और शोर मचाया। यात्रियों के शोर को सुन गार्ड ने ट्रेन रुकवा ली। ट्रेन रुकते ही कोच में बैठे यात्री उतरकर भागने लगे। गार्ड और लोको पायटल ने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ब्रेक रिलीज किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ी अफीम की खेती, तीन किसानों पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | पलवल

अपराध जांच शाखा पुलिस ने चांदहट गांव में अवैध रूप से उगाई हुई अफीम की खेती को पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी किसान मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

होडल अपराध जांच शाखा प्रभारी नरेंद्र खटाना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पलवल के चांदहट गांव में यमुना नदी के किनारे बने रास्ते पर कुछ घर जो कि खाली पड़े हैं उनमें अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर तहसीलदार, पटवारी और चांदहट थाना पुलिस को साथ लेकर पूरी तैयारी के साथ दबिश दी। पता चला कि उक्त जमीन जुगन और कुंदन के बेटों की है। जिन्होंने खाली पड़ी जमीन पर अफीम की फसल उगाई हुई है। पुलिस ने अफीम की फसल को खेत से काटकर कब्जे में ले लिया है, लेकिन आरोपी किसान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चांदहट गांव निवासी ब्रहम, सुभाष व रमेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बदहवास हालत में मिली असम की लड़की को किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद | फरीदाबाद नवीन नगर चौकी क्षेत्र में बदहवास हालत में मिली किशोरी को स्टेट क्राइम ब्रांच और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने गुरुवार को परिजनों के हवाले कर दिया। बुधवार की देर रात असम पुलिस लड़की के परिजनों को लेकर फरीदाबाद पहुंची थी। स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई अमर सिंह ने बताया कि 6 मार्च को किशोरी नवीन नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस को मिली थी। उसे महिला शेल्टर होम में रखा गया था। विभाग की एएसआई शीतल ने कई घंटों तक उसकी काउंसलिंग भी की थी। अमर सिंह ने बताया कि पूछताछ में लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि उसे आशिक नाम का युवक प्रेम जाल में फंसा कर दिल्ली लाया था।

जेसीबी से खुदाई के दौरान पीएनजी पाइप लाइन लीक

फरीदाबाद | हाईवेयर चौक के पास जेसीबी से खुदाई के दौरान पीएनजी की पाइप लाइन लीक हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे के बाद लीकेज को ठीक किया गया। जानकारी के अनुसार हार्डवेयर चौक के पास बिजली दफ्तर के बराबर में एक कम्पनी है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। इसी दौरान अचानक पाइप लाइन से गैस का रिसाव होने लगा। लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया। कुछ देर बाद पीएनजी सप्लाई करने वाली कम्पनी के कर्मचारियों ने पहुंच कर लीकेज को ठीक किया।

चार दिन से लापता तीन साल का बच्चा परिजनों को मिला

फरीदाबाद | चार दिन पहले गायब हुआ तीन साल का बच्चा गुरुवार को सोहना टी प्वाइंट के पास से मिल गया। पुलिस ने बच्चे को पिता को सौंप दिया। पिता ने बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। सुभाष कॉलोनी निवासी चंदन ने पुलिस को बताया था कि होलिका दहन की रात करीब 8 बजे वह अपने 3 साल के बेटे के साथ सोहना टी प्वाइंट के पास गए थे। बच्चे को बाइक के पास छोड़कर वह सामान लेने चले गए। वापस लौटे तो बेटे को बाइक सवार दंपति अपने साथ ले जा रहे थे। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर खेम सिंह के अनुसार चंदन शराब के नशे में था। इससे उसने बाइक और बच्चे को गिरा दिया था। इस पर वहां से गुजर रहे एक दंपति ने बच्चे को उठाया और चंदन से चलने के लिए कहा। इस दौरान चंदन रास्ते में उनसे बिछुड़ गया था।

सीवर समस्या को लेकर एक्सईएन का किया घेराव

फरीदाबाद | सीवर जाम की समस्या से जूझ रही महिलाएं गुरुवार को निगम मुख्यालय पहुंचीं और एक्सईएन का घेराव कर समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं का कहना है कि एक महीने से वह इस समस्या से परेशान हैं लेकिन निगम के अधिकारी सुनने को राजी नहीं हैं। वार्ड नंबर 9 के नंगला एन्क्लेव पार्ट वन स्थित भड़ाना चौक के पास गली नंबर 3 निवासी विमला, सुखवंती, दिव्या, सुमन आदि के अनुसार गली में करीब एक महीने से सीवर जाम है। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीवर का पानी गलियों और घरों में पहुंच रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। महिलाओं ने कहा कि जेई को लिखित शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक्सईएन संजीव गुप्ता के अनुसार वार्ड नंबर 9 के कुछ हिस्से में नई सीवर लाइन डाली गई है। कुछ काम होना अभी बाकी है। इससे दिक्कत आ रही है।

नीमका जेल में बंदियों के हुनर व कौशल विकास के लिए शुरू होगा धुन प्रोजेक्ट

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

गृह एवं जेल विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने कहा कि जेलों में बंदियों के हुनर व कौशल विकास के लिए धुन प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। अभी तक यह प्रोजेक्ट रोहतक, गुड़गांव व अंबाला जेल में शुरू किया गया था, लेकिन अब इसकी शुरुआत प्रदेश के अन्य जिलों की जेलों में भी की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वीरवार को जिला कारागार में अंतर जेल संगीत प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जीवन में किसी भी परिस्धुन प्रोजेक्ट के माध्यम से इंडिया विजन फाउंडेशन तथा सोनी पिक्चर के संयुक्त प्रयास से कैदियों को संगीत का हुनर दिया जा रहा है। जेल विभाग के महानिदेशक के. सेल्वराज ने कहा आईवीएफ व सोनी पिक्चर की ओर से बंदियों के हुनर निखारने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के लिए बधाई भी दी। जेल अधीक्षक संजीव ने बताया कि अंतर-जेल संगीत प्रतियोगिता में अंबाला, रोहतक और गुड़गांव के जेल कैदियों ने भाग लिया था। इन कैदियों को डीएचयूएन नामक एक परियोजना के माध्यम से संगीत की कला में प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक जेल से 25 कैदियों ने मुखर और वाद्य सीखने के माध्यम से सूफी, कव्वाली, लोक और पश्चिमी जैसी विभिन्न संगीत शैलियों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही जींद और गुड़गांव के जेल वार्डन ने भी कार्यक्रम में प्रदर्शन किया। रोहतक जेल के प्रतिभागियों ने ओवरआल ट्राफी जीती तथा दूसरे नंबर पर अंबाला तथा तीसरे स्थान पर गुड़गांव जेल के प्रतिभागी रहे। इस अवसर पर डीसीपी हेड क्वार्टर अर्पित जैन, गुड़गांव जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर, सेंट्रल जेल अंबाला के अधीक्षक लखबीर सिंह, रोहतक जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान, इंडिया विजन फाउंडेशन की निदेशक मोनिका धवन व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

किशोर से कुकर्म के आरोप में आठ के खिलाफ केस दर्ज

भास्कर न्यूज.फरीदाबाद

आदर्श नगर थाना क्षेत्र में हीमोफीलिया बीमारी से ग्रस्त किशाेर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह हीमोफीलिया नामक बीमारी से ग्रस्त है। करीब 4 साल पहले कॉलोनी के ही दो युवकों ने उसे अपने घर पर बुलाकर कुकर्म कर उसका एमएमएस बना लिया था। इसके बाद उसे डरा धमकाकर कुकर्म करते रहे। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। इससे परेशान होकर किशोर ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पिता ने बेटे से थाने में शिकायत दिलवाई। थाना प्रभारी कैलाश चंद के अनुसार पीड़ित ने 8 युवकों पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। इनमें दो उसके परिचित हैं।

छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर फरार, मुकदमा दर्ज हुआ

फरीदाबाद | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इसमें छात्रों को ग्रामर के प्रश्नों को हल करने में काफी परेशानी हुई। उनका कहना था कि इसे हल करने में काफी वक्त लग गया। उधर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने 52 परीक्षा केंद्रों की जांच की। इस दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। जबकि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 के परीक्षा केंद्र से एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ एनआईटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंदर कौर के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद जब उत्तरपुस्तिका की मिलान की जा रही थी। तब मामला प्रकाश में आया। इसके बाद रोल नंबर मिलान के बाद आरोपी की पहचान की गई।

सेक्टर 86 निवासी टीम लीडर पर नोएडा में जानलेवा हमला, हालत गंभीर

फरीदाबाद | ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 86 ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में रहने वाले पंकज विश्वमित्रा नामक व्यक्ति पर नोएडा के सेक्टर 62 में कार सवार बदमाशों ने राड व डंडों से जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में रहने वाले पंकज विश्वमित्र नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक निजी कंपनी में टीम लीडर हैं। वह आरटीआई एक्टिविस्ट भी हैं। बताया जाता है गुरुवार को वह कार से आफिस जा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने दफ्तर के बाहर पहुंचकर कार पार्किंग में लगाकर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आई कार में 4-5 हमलावरों ने राड व डंडों से हमला कर दिया।

बोर्ड की तर्ज पर होगी कक्षा 1 से 8वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं, दूसरे स्कूलों के नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक, भिवानी बोर्ड से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

इस बार मौलिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा भी बोर्ड की तरह नकल मुक्त होगी। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को इस संबंध में गाइड लाइंस जारी की है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर योजना बनाई जाए। शिक्षकों की पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी उनके संबंधित स्कूलों में न लगाई जाए। उनकी ड्यूटी 20 किलोमीटर के दायरे में दूसरे स्कूलों में लगाई जाए। जिससे परीक्षा में पारदर्शिता लाई जा सके। परीक्षा में प्रश्नपत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से भेजे जाएंगे।

मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत के अनुसार जिले के करीब 239 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में 17 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्र 19 मार्च से परीक्षा देंगे। जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र 17 मार्च से परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी। इसलिए सभी स्कूलों में तैयारी शुरू कर
दी गई है।

गेट खोलकर देखा तो मां लटकी थी, मां के मोबाइल से रिशतेदारों को कॉल किया

बेटी छवि ने बताया कि पापा के कहने के बाद जब वह कमरे में पहुंची और दरवाजा खोला तो मां फंदे से लटकी थी। इसके बाद उसने मां के मोबाइल से ही पुलिस को 100 नंबर पर काॅल कर सूचना दी। इसके बाद उस मोबाइल में जिन परिजनों और रिश्तेदारों के नंबर थे उन सभी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची एनआईटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम करा शव मायके वालों को सौंप दिया गया। फिलहाल बेटी छवि की इस कहानी में कितनी सच्चाई है पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

सेक्टर-23 में सीजीआरएफ की बैठक

बिजली के गलत बिलों की शिकायतें देख एसडीओ पर भड़क गए चेयरमैन

मृतका की बेटी तीसरी क्लास में पढ़ती है, उसका बड़ा भाई पांचवीं क्लास में है

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का कर रही है इंतजार

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

नौ साल की बेटी खेलकर जब घर पहुंची तो मां फंदे से लटकी थी और पिता गायब थे। उसने फोन कर पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद एनआईटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना भगत सिंह कॉलोनी की है। मृतका की पहचान सुनपेड़ गांव निवासी पुष्पा पुत्री किशनचंद के रूप में हुई है। पिता ने दामाद खजान सैनी पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

किया था प्रेम विवाह

मृतका की मामी सुरेश ने बताया कि ऊंचा गांव निवासी खजान सैनी ने पुष्पा से प्रेम विवाह किया था। खजान डबुआ कॉलोनी में आढ़ती का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जब पति को फोन कर बुलाया गया तो वह आने को तैयार नहीं हुआ। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा अरमान पांचवीं क्लास में पढ़ता है और एनआईटी दो स्थित राजकीय स्कूल के हॉस्टल में रहता है। जबकि नौ साल की बेटी छवि मां के साथ भगत सिंह कॉलोनी में रहती है।

फरीदाबाद. पलवल**

04

फरीदाबाद, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |

1. मुकेश अंबानी 2. 9वां ओलिंपिक कोटा 3. 120 देशाें में 4. चीन 5. 176 देशाें की 6. 31 मैच 7. प्लेग 8. स्पैनिश फ्लू 9. 64वां 10. सिंगापुर

उत्तर

सुझाव या फीडबैक

के लिए हमें ई-मेल करें

editorharyana@dbcorp.in

सवाल

आज के

समस्या को जल्द दूर करने का दिया आश्वासन

फरीदाबाद। ब्रेक जाम होने के कारण स्टेशन पर खड़ी ईएमयू ट्रेन।

फरीदाबाद स्टेशन की है घटना, मची अफरा तफरी , कोच से उतर भागे यात्री

पलवल. दबिश देकर अफीम की खेती पकड़ने के बाद उखाड़ते पुलिसकर्मी।

ड्यू डेट पर भेजते हैं बिल

उपभोक्ता संगीता खन्ना और शाकिब अली ने कहा कि उन्हें समय पर बिल नहीं दिए जाते हैं। ड्यू डेट के दिन बिल थमा दिया जाता है। फिर भुगतान करने पर जुर्माना अलग से लिया जाता है। निगम की ओर से उन्हें 8 माह पहले गलत बिल भेजा गया। उसे ठीक कराने के लिए अभी तक अधिकारियों के चक्कल लगा रहे हैं।

गलत बिल की शिकायतें

डबुआ कॉलोनी से आए उपभोक्ता संतोष खत्री, विकास चावला, बसंती देवी, अनुज कुमार, जयकिशन ने गलत रीडिंग की शिकायत की। उन्होंने फोरम को बताया कि उन्हें कई महीने से गलत बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। वह जब इसकी शिकायत निगम से करते हैं तो अधिकारी मामले को टाल देते हैं।

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कार्यालय में सीजीआरएफ की बैठक में चेयरमैन केडी बंसल उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते हुए।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जेल के कैदियों को संगीत का हुनर दिया जाएगा

फरीदाबाद। प्राइमरी स्कूल में छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराते शिक्षक।

17 मार्च को कक्षा 6 की हिंदी, 7वीं की अंग्रेजी व 8वीं की गणित की परीक्षा होगी। 18 मार्च को कक्षा 6 का अंग्रेजी, 7वीं का विज्ञान व 8वीं का कक्षा का हिंदी का पेपर होगा। 19 मार्च को कक्षा 6 की संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 7वीं की गणित व 8वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 20 मार्च को कक्षा 6 की विज्ञान, 7वीं की संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 8वीं की सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। 21 मार्च को कक्षा 6 की ड्राइंग, 7वीं की सामाजिक अध्ययन, 8वीं की संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 24 मार्च को कक्षा 6 की सामाजिक अध्ययन, 7वीं की हिंदी व 8वीं की ड्राइंग की परीक्षा हाेगी। 25 मार्च को कक्षा 6 की गणित, सातवीं की ड्राइंग व आठवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। जबकि प्राइमरी कक्षाओं में 19 मार्च को पहली से पांचवीं कक्षा की गणित और 20 को हिंदी की परीक्षा होगी।

पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे

कक्षा 1 से पांचवीं तक की परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल की संभावना पर विराम लगाने के लिए 1 से 60 छात्रों की संख्या वाले कक्ष में 2 पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। 61 से 90 छात्रों की संख्या वाले कक्ष में 3 पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। 91 से 120 छात्रों की संख्या वाले कक्ष में 4 पर्यवेक्षक व 121 से 200 छात्रों क संख्या वाले कक्ष में 5 पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। उधर कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों की निगरानी में कम से कम 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है

तैयारी }19 मार्च से पहली से 5वीं व 17 मार्च से कक्षा 6 से 8वीं तक के करीब 73 हजार छात्र देंगे परीक्षा, 31 मार्च को घोषित होगा रिजल्ट

फरीदाबाद। बीके अस्पताल की मोर्चरी के पास मां की आत्महत्या के बारे में मीडिया को जानकारी देती नौ साल की छवि।

पांच-छह साल से पति का आना-जाना था बंद

जांच अधिकारी एएसआई दिग्विजय रावत के अनुसार खजान सैनी का पुष्पा के घर करीब पांच-छह साल से आना-जाना नहीं था। करीब 8-9 महीने से वह किसी परवेश अटकन के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया मृतका के पिता किशनचंद ने खजान सैनी पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद जो कानूनी कार्रवाई बनेगी उसे की जाएगी।

आत्महत्या की कहानी बेटी छवि की जुबानी

पुष्पा की आत्महत्या की कहानी उसकी बेटी छवि ने अपनी जुबान से शेयर किया है। उसने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे स्कूल से आई और खाना खा रही थी। इसके बाद पापा ने उसे खेलने के लिए बाहर भेज दिया। दोबारा पानी पीने के लिए जब आई तो देखा कि मां और पापा झगड़ रहे हैं। मुझे देखकर पापा ने कहा कि जब दोनों झगड़ रहे हों तो मत आया करो। इसके बाद वह फिर खेलने चली गई। कुछ देर बाद पापा खजान सैनी बाहर बाइक लेकर निकले और कहा कि मां ने चाय बना लिया है। तुम्हें बुला रही है। यह बात कहकर चले गए।
खबरें और भी हैं...