पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Faridabad News Woman Accuses Her Father In Law Of Raping Her Police Files Case

महिला ने अपने ससुर पर लगाया दुष्कर्मकरने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनआईटी महिला थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के आरोप की जांच की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अगस्त 2014 में उसकी शादी हुई थी। दहेज में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले और दहेज की मांग करते रहते थे। महिला का आरोप है कि दहेज का विरोध करने पर पांच साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। ससुराल वाले झूठा खाने के लिए देते थे। गर्भवती होने के बाद भी घर का सारा काम मुझसे ही कराया जाता था। बच्चा जन्म देने के बाद अस्पताल का खर्च तक नहीं दिया। रक्षाबंधन पर जब मायके से भाई और पिता आए तो उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें घर से भगा दिया। पिता इस सदमे अपनी जान गंवा बैठे। जब वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर ससुराल लौटी तो ससुर वालों ने उनके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन ससुर ने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया।

 **

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...