पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काम देने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौकरी लगवाने के बहाने एक 21 वर्षीय महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस जांच अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि एक पीड़िता महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब 15 दिन पहले वह काम के सिलसिले में पंडित ठेकेदार से मिली थी। उसने कहा काम चाहिए। तो मेरे दोस्त पुखराज से मेरा नाम लेकर मिल लेना। पीड़िता ने जब दिए गए पुखराज के नंबर पर फोन कर बात की तो उसने 28 फरवरी को आल्हापुर गांव मोड़ पर उसे काम देने की बात करने के लिए बुलाया। वहां से पुखराज उसे कार में बैठाकर पास में ही खाली पड़े फ्लैट में ले गया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

 **

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...