- Hindi News
- National
- Faridabad News World Women39s Day Women Who Did Outstanding Work In Honor Ceremonies Across The District Honored
विश्व महिला दिवस: जिलेभर में सम्मान समारोहोंमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित
सेक्टर-12 के कन्वेंशन सेंटर में रविवार को जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाएं सभी रूपों में सम्माननीय हैं। प्राचीन युग से ही भारत में महिलाएं ताकतवर रही हैं। आज विज्ञान, खेल, राजनीति व शिक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने देश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया है। इसमें कल्पना चावला, साक्षी मलिक जैसे अनेक नाम हैं। पलवल की बेटी सुषमा स्वराज ने राजनीति की नई ऊंचाइयों को छुआ। परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मेहनत से आज प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियों के बिना समाज अधूरा है। समारोह में परिवहन मंत्री ने शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें सीटीएम बैलीना, एसीपी धारणा यादव, सीडीपीओ मंजू वर्मा, खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए संगीता, राधा भाटी, सुनीता, संध्या, अम्बिका, अंजलि, यशिका, रिशिका, तमन्ना, सुनीता रावत, प्रियंका, पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वाली एसआई माया, एएसआई मुनेश व सुमन लता, मुख्य सिपाही रेनू व परमजीत कौर और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए नीरा गोया, मेघना श्रीवास्तव, मधु भाटिया, आशा सिंह, गीता देवी व सविता, प्रोफेसर सुप्रिया ढांडा शामिल हैं। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट बैलीना ने मुख्यातिथि का स्वागत तथा एसीपी धारणा यादव ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसडीएम अमित कुमार, बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, उपजिला शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
इन महिलाओं का सम्मान| कार्यक्रम में गीता कुमारी, स्टॉफ नर्स कांता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी, निर्मला, किसान रबीता, हिंदी प्रवक्ता शारदा पाराशर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पृथला की छात्रा कुमारी नैना, कुमारी रेखा व कुमारी आरती, शांति स्कूल की छात्रा कुमारी जया, टैगोर स्कूल की छात्रा कुमारी साक्षी, गायन में कुमारी सुजाता व प्रियंका, नृत्य में कुमारी चांदनी को और महिला थाना की सहायक उप-निरीक्षक सुमित्रा, अनिता व जगवती का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।ये अतिथि रहे उपस्थित| नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज, एसपी दीपक गहलावत, एसडीएम डॉ. नरेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर सुनिल कादियान, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, मुकेश सिंगला, रणवीर सिंह मनोज, शीतल दास, अविनाश भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी नुपुर, आंकड़ा सहायक पंकज गुप्ता, जिला संयोजक महिला एवं बाल विकास कर्मवीर डागर, पोषण सहायक राजेंद्र डागर सहित सभी अन्य विभागों की महिला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
में महिला का एक अपना स्थान है। एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि हमें अपने कर्म, व्यवहार व जीवन में प्रतिदिन प्रतिपल नारी शक्ति का यथारूपी सम्मान करना है तभी हम अपने जीवन को सार्थक कर पाएंगे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने पोषण पखवाडा के बारे में जागरूक किया। सरस्वती महिला कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति किया, जबकि जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा प्रियंका ने महिला शक्ति पर गीत प्रस्तुत किया। गोलाया स्कूल की छात्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बेटियों के बिना समाज अधूरा, इन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर दें : शर्मा
महिला दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को सम्मानित करते विधायक व अन्य अधिकारीगण
महिला दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को सम्मानित करते विधायक व अन्य अधिकारीगण