पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 एकड़ में काटी जा रही अवैध सात कॉलोनियों में चला पीला पंजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला नगर योजनाकार विभाग ने शनिवार को मिंडकौला में 25 एकड़ कृषि भूमि पर बिना अनुमति के काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में डीटीपी के नेतृत्व में पुलिसबल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।

पुलिस बल के साथ डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मिंडकौला से सिलानी रोड़ पर मिंडकौला व कॉलोनी गांव की करीब 25 एकड़ कृषि योग्य भूमि पर अवैध रुप से (बिना डीटीपी विभाग की अनुमति के) काटी जा रही सात कॉलोनियों में तोड़ फोड़ अभियान चलाया गया। जिसके तहत उक्त कॉलोनियों में दर्जनों कच्ची सडक़ों, 30 डीपीसी, दो बाउंड्रीवाल व छह मकानों को धराशाई किया गया। डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इसलिए जिले के नागरिक अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर इनमें प्लाट न खरीदें, क्योंकि इन कॉलोनियों में मकान बनाने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं इन अवैध कॉलोनियों को काटने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मुकदमें भी दर्ज कराए जा रहे है।

मिंडकौला गांव में अवैध कॉलोनियों में मकानों को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन।
खबरें और भी हैं...