जापानी स्टार्टअप ने डेट्रॉइट में उड़ाई बाइक:'Xटूरिज्मो' होवरबाइक की टॉप स्पीड 100 kmph; कीमत ₹6.19 करोड़

डेट्रॉइट8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दुनिया में उड़ने वाली बाइक भी अब रियलिटी बनती जा रही है। अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में फ्लाइंग बाइक 'Xटूरिज्मो' नजर आई। इस होवरबाइक को जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने बनाया। करीब 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड वाली बाइक पेट्रोल पर चलती है।

40 मिनट तक हवा में उड़ा सकेंगे
80 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट वाली बाइक का अभी बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ। इस बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ा सकेंगे। यह बाइक रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में अवेलेबल है। 300 किलो की बाइक उड़ने के दौरान करीब 100 किग्रा का वजन सह पाएगी।

इस साल आएंगी 200 लिमिटेड एडिशन बाइक
गैसोलिन-इलेक्ट्रिक होवरबाइक में कवासकी हाइब्रिड इंजन लगा है। उड़ते वक्त बाइक बहुत तेज आवाज करती है। नॉइस रिड्यूसर एड करने के बाद कंपनी ने 2022 में करीब 200 लिमिटेड एडिशन बेचने का प्लान किया है।

स्टार वॉर्स में दिखी थी फ्लाइंग बाइक
हॉलीवुड मूवी 'स्टार वॉर्स' में उड़ने वाली बाइक नजर आई थी। जापानी कंपनी की यह होवरबाइक भी कुछ उसी तरह के मॉडल पर बनी है। बाइक की कीमत 6.19 करोड़ रुपए है। हालांकि इंडिया में अभी इस बाइक की बिक्री शुरू नहीं हुई है।

इंडिया में कब से बिकेगी बा
कंपनी के CEO सुहाई कोमात्सु ने बताया कि बाइक जापान में बिकने लगी है। होवरबाइक का छोटा वर्जन अमेरिका में 2023 से बिकना शुरू होगा। बाइक की सक्सेसफुल बिक्री के बाद छोटा और सस्ता वर्जन करीब 2025 में इंडिया, चीन समेत दुनिया के बाकी देशों में भी बेचना शुरू कर देंगे।

अक्टूबर 2021 में कंपनी ने जापान में एक एग्जीबिशन के दौरान बाइक का मॉडल डिजिटली रिवील किया था। कुछ महीने बाद ही बाइक का डेमो भी जनता के सामने दिखाया गया।

चीन में बनी थी पहली फ्लाइंग बाइक
करीब अक्टूबर 2019 में चीन के एक शख्स ने अपने घर ही उड़ने वाली बाइक की सक्सेसफुल टेस्टिंग कर दुनिया को चौंका दिया था। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीबीसी ने इसे कवर किया था। करीब 6 साल पहले भी इस तरह के एक्सपेरिमेंट के वीडियो सामने आए थे। लेकिन, बाइक ज्यादा देर तक हवा में नहीं उड़ सकीं।