BS6-2 इंजन के साथ जल्द लॉन्च होगी महिंद्रा थार:E-20 फ्यूल पर भी चलेगी यह SUV, डिटेल्स हुईं लीक

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

महिंद्रा एंड महिंद्रा नए इंजन के साथ 'थार' को भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। जिसमें कंपनी रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स (RDE) और BS6 फेज-टू के तहत इंजन को अपडेट करेगी। लेकिन, लॉन्च से पहले ही इसकी डिटेल्स लीक हो गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इसमें BS6 फेज-टू मॉडल में RED नॉर्म्स के तहत E20 पेट्रोल और डीजल वाला इंजन होगा। इसके अलावा कंपनी अपने मौजूदा SUV पोर्टफोलियो को भी अपडेट करने का प्लान बना रही है। जिसमें एसयूवी 300, एसयूवी 700, स्कॉर्पियो, बोलेरो, बोलेरो नियो और मराजो MPV शामिल है।

दरअसल 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए फाइनेंशियल ईयर से देशभर में रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहा है। जिसकी वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियां गाड़ियों के इंजन को अपडेट कर रही हैं। इस नॉर्म्स को लागू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य गाड़ियों से होने वाले पॉल्युशन को कम करना है।

जनवरी में लॉन्च हुआ है थार का किफायती वैरिएंट
इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में कंपनी ने थार एसयूवी के किफायती वैरिएंट को 9.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हालांकि अब इसकी कीमत में 50 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है।

मौजूदा थार 4x4 मॉडल 2.2 लीटर डीजल इंजन और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जबकि रियर व्हील ड्राइव (RWD) वैरिएंट थार 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 117 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।

6 कलर ऑप्सन के साथ उपलब्ध है महिंद्रा थार
हाल ही में कंपनी ने महिंद्रा थार 4WD वैरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जो एवरेस्ट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज हैं। यह कलर ऑप्शन अभी तक केवल 2WD मॉडल में अवेलेबल थे। अब इस ऑफ-रोडर SUV को 6 कलर ऑप्शन- एवरेस्ट व्हाइट, ब्लेजिंग ब्रोंज, एक्वा मरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे में खरीद सकते हैं।

जनवरी के मुकाबले फरवरी में महिंद्रा की सेल्स में 8.12% की गिरावट
फरवरी में महिंद्रा की साल-दर-साल (YoY) सेल्स में 9.74% की बढ़ोतरी देखी गई है। फरवरी 2023 में कंपनी ने 30,358 गाड़ियां बेची हैं। जबकि, फरवरी 2022 में कंपनी ने 27,663 बेची थी। हालांकि, जनवरी 2023 के मुकाबले महिंद्रा की सेल्स में -8.12 की गिरावट आई है। जनवरी में महिंद्रा ने 33,040 गाड़ियां बेची थीं, जो पिछले महीने (फरवरी) से 2,682 कम हैं।

E20 पेट्रोल क्या है?
जब पेट्रोल का 80% हिस्सा और 20% हिस्सा एथेनॉल का मिलाया जाए तो इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है। इसका यूज पेट्रोल की ही तरह ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

E20 पेट्रोल से क्या नुकसान होगा?
E20 पेट्रोल से उन गाड़ियों को नुकसान होगा जिनका इंजन पुराना है। इसकी एनर्जी डेंसिटी प्योर पेट्रोल से कम है। इसका मतलब यह है कि E20 पेट्रोल का आउटपुट कम होगा और माइलेज कम मिलेगा। इसके अलावा एथेनॉल की वजह से इंजन के पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं। इसलिए इंजन के पाइप्स और प्लास्टिक पार्ट्स को नुकसान हो सकता है। लेकिन, यह नुकसान नई गाड़ियों और E20 कम्पेटिबल गाड़ियों में नहीं होगा। जितनी पुरानी गाड़ी होगी, उसमें उतना कम एथेनॉल ब्लेंड वाला पेट्रोल बेहतर रहेगा।