अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस दौरान कम कीमत में स्मार्टफोन को पेश किया गया है। अगर आपका बजट 10,000 रुपए के आसपास है, तो हम आपके लिए अमेजन सेल के टॉप-10 स्मार्टफोन डील्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर आपको पहले के मुकाबले 500 से लेकर 800 तक की छूट दी जा रही है।
इसमें शाओमी, टेक्नो, रेडमी, आईटेल और सैमसंग स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। सेल में स्मार्टफोन को 40% डिस्काउंट पर मोबाइल और एक्सेसरीज को खरीदने का ऑप्शन दिया जा रहा है। इस सेल में SBI कार्ड पर 10% इंस्टेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है।
1.टेक्नो पॉप 5 LTE
इसे 6,299 रुपए में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। SBI कार्ड से 10% डिस्काउंट पर फोन को 5,670 रुपए में खरीद पाएंगे। इसमें प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे पैनल पर डुअल फ्लैश लाइट मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसमें 2GB रैम 32GB का स्टोरेज मिलता है।
2. टेक्नो स्पार्क 8T
इसे 9,299 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। जिसे डिस्काउंट के बाद 8,370 रुपए में खरीदा जा सकेगा। फोन में 6.6 इंच की फुल HD+ प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसमें 4GB रैम 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 50MP मेन कैमरा और सेल्फी कैमरा 8MP का है।
3.रेडमी 9A
फोन की कीमत 8499 रुपए है, लेकिन सेल में फोन को 6999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। साथ ही रेडमी 9A स्मार्टफोन को SBI कार्ड से खरीद पर 10% डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में फोन 6299 रुपए का हो जाएगा। फोन मीडियाटेक हीलियो G25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 2GB रैम 32GB स्टोरेज मिलता है।
4.रियलमी नारजो 50i
रियलमी नारजो 50i की कीमत 7499 रुपए है। जिसे डिस्काउंट के बाद सेल में 6299 रुपए में खरीदा जा सकेगा। फोन में 6.5 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले दी गई है। साथ ही फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसमें 2GB रैम 32GB स्टोरेज मिलता है।
5.आई काल Z8
इसकी कीमत 5,999 रुपए है जिसे डील के तहत 4,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसका डिस्प्ले 5.5 इंच है। 3GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलती है |
6.जिओनी मैक्स
इसकी कीमत 7,990 रुपए है। जिसे डील में 6,249 रुपए में खरीद सकते हैं। इसका डिस्प्ले 6.10-इंच है। इसमें 5000mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है। इसमें 2GB रैम और 32GB का स्टोरेज मिलता है।
7.टेक्नो स्पार्क गो 2022
इसकी कीमत 8,999 है, जिसे सेल के तहत 7,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 2GB रैम और 32GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें 6.52 इंच का HD+डिस्प्ले है। 3MP का डुअल रियर कैमरा है। साथ ही इसमें 200 रुपए का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
8.टेक्नो स्पार्क 7
इसकी कीमत 8,999 है, जिसे सेल के तहत 7,699 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 2GB रैम और 32GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें 6.52 इंच का HD+डिस्प्ले है। 16 MP रियर कैमरा है। साथ ही इसमें 200 रुपए का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
9.नोकिया C01 प्लस
इसकी कीमत 7,699 रुपए है। इसमें 2GB रैम और 16GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें 5.45 इंच का HD+डिस्प्ले है। 16MP रियर कैमरा है।
10.सैमसंग गैलेक्सी M12
इसकी कीमत 9,499 रुपए है। इसमें 2GB रैम, 32GB का स्टोरेज मिलता है। 16MP का डुअल कैमरा है । 6.52 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.