पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
घरेलू टू-व्हीलर निर्माता बजाज ऑटो ने मंगलवार को प्लेटिना 100 किक स्टार्ट (केएस) को बाजार में लॉन्च किया। कंपनी ने इस एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल की कीमत 40,500 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। देश के सभी बजाज ऑटो डीलरशिप पर सिल्वर डिकल्स और कॉकटेल वाइन रेड के साथ एबोनी ब्लैक कलर में उपलब्ध होगी।
नए वैरिएंट के बारे में बताते हुए- सारंग कनाडे (प्रेसिडेंट मोटरसाइकिल बिजनेस) ने कहा, "प्लेटिना को यात्रियों को सुप्रीम कंफर्ट के साथ बेहतरीन माइलेज देने के लिए जाना जाता है। प्लेटिना 100KS की शुरुआत के साथ, हम अब एक अनबीटेबल प्राइस पॉइंट पर ग्रेट वैल्यू प्रदान करने में सक्षम हैं।"
ग्राहक 5000 रुपए देकर कर सकते हैं इस स्कूटर की प्री-बुकिंग, ये देश का सबसे स्टाइलिश स्कूटर
कंपनी के अनुसार, प्लैटिना 100 केएस अपनी 'कम्फर्टेक' तकनीक के कारण 20% कम झटके देती है, जिसमें आगे और पीछे का सस्पेंशन, रबर के फुटपैड्स, डायरेक्शनल टायर्स और दोनों के लिए परेशानी से मुक्त यात्रा के लिए एक स्प्रिंग सॉफ्ट सीट दी गई है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए है। इसमें एक स्टाइलिश एलईडी डीआरएल हेडलैंप और आकर्षक ग्राफिक्स भी हैं।
नई प्लैटिना 100KS के मेन हाईलाइट्स
KTM 125 ड्यूक का अपडेटेड मॉडल लॉन्च, कीमत 1.5 लाख रुपए; भारतीय बाजार में इन 4 बाइक से मुकाबला
नई प्लैटिना 100KS के बेसिक स्पेसिफिकेशन
इंजन | |
इंजन टाइप | सिंगल सिलेंडर, SOHC, एयर कूल्ड इंजन |
फ्यूल सिस्टम | गैसोलीन |
इंजन कैपेसिटी | 102 सीसी |
बोरxस्ट्रोक (mm) | 47 X 58.8 |
पावर (KW@RPM) | 5.81@7500 |
पावर (PS@RPM) | 7.9@7500 |
टॉर्क (Nm @RPM) | 8.34@5500 |
टॉप स्पीड (Kmph) | 90 |
ट्रांसमिशन टाइप | 4-स्पीड |
बिल्ड, ट्रांसमिशन | |
फ्रेम टाइम | टैब्यूलर सिंगल डाउन ट्यूब विद लोअर क्रेडल फ्रेम |
सस्पेंशन | फ्रंट - हाइड्रोलिक, टेलिस्कोपिक टाइप, 135mm ट्रैवल रियर - ट्रैलिंग आर्म विद को-एक्सेल हाइड्रोलिक शॉक आब्जर्वर एंड कॉयल स्प्रिंग, SOS विग नाइट्रोक्स कनस्तर, 110 mm ट्रैवल |
ब्रेक टाइप फ्रंट & रियर | ड्रम |
ब्रेक साइज | फ्रंट - 130 mm ड्रम रियर - 110 mm ड्रम विद CBS |
टायर्स | फ्रंट - 80/100-17, 46P, ट्यूबलेस रियर - 80/100-17, 53P, ट्यूबलेस |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 11 लीटर |
डायमेंशन | |
लंबाई | 2006 mm |
चौड़ाई | 741 mm |
ऊंचाई | 1100 mm |
व्हीलबेस | 1255 mm |
सैडल हाइट | 807 mm |
ग्राउंड क्लियरेंस | 200 mm |
परफॉर्मेंस | |
मैक्सिमम स्पीड | 90 km/h |
क्लाइंबिंग एबिलिटी | 25% (14°) |
इस CNG किट को लगाने से 100km का माइलेज देगी एक्टिवा, खर्च करीब 15 हजार रुपए
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.