12 लाख तक की हो सकती है मारुति जिम्नी:11 हजार में बुकिंग, टोयोटा लाई 2.17 करोड़ की गाड़ी; कंपनियों का फोकस SUVs पर

नई दिल्ली5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ऑटो एक्सपो 2023 में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और मल्टी परपज व्हीकल (MPV) का बोलबाला रहा। मारुति, टाटा, MG, किया और टोयोटा ने अपनी SUVs यहां दिखाईं। ज्यादा ध्यान खींचने वाली गाड़ियों में मारुति की जिम्नी है, जिसकी कीमत अभी तय नहीं है। ये 12 लाख तक हो सकती है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने भास्कर को बताया कि बुकिंग 11 हजार में होगी और अप्रैल से मिलने लगेगी।

जिम्नी के अलावा टाटा ने छोटी SUV पंच का CNG मॉडल दिखाया। टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग एंड कस्टमर केयर) रंजन अंबा ने बताया ये अगले साल तक मार्केट में दिखेगी।

मॉरिस गैराजेज यानि MG ने 5, 6 और 7 सीटर हेक्टर लॉन्च की। MG इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (CCO) गौरव गुप्ता ने कहा कि कंपनी का फोकस कॉम्पैक्ट और बड़ी SUVs दोनों पर है। KIA ने लग्जरी MPV KA4 को शोकेस किया। योटा ने इनोवा हाईक्रॉस और लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 दिखाईं।

जानिए ऑटो एक्सपो की उन गाड़ियों के बारे में, जिन पर हैं सबकी नजरें...

मार्च-अप्रैल तक आएगी मारुति जिम्नी और फ्रॉन्क्स
मारुति ने नई SUVs जिम्नी और फ्रॉन्क्स की बुकिंग शुरू कर दी है। नेक्सा शोरूम में आप 11,000 रुपए में इनकी बुकिंग करा सकते हैं। जिम्नी 4 व्हील ड्राइव है और 210 mm के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आएगी। ये SUVs मार्च-अप्रैल के बीच मार्केट में होंगी। इनकी कीमत का खुलासा तो कंपनी ने नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जिम्नी की कीमत 10 से 12 लाख हो सकती है। वहीं फ्रॉन्क्स की प्राइसिंग 8 लाख से शुरू हो सकती है।

मारुति ने ब्रेजा का CNG वर्जन भी पेश किया
मारुति ने ऑटो एक्सपो में ब्रेजा CNG को भी पेश किया। ब्रेजा CNG मार्च 2023 तक मार्केट में आ जाएगी। इसकी कीमत नॉर्मल ब्रेजा से 95,000 तक ज्यादा हो सकती है। यानी कीमतें 9 से 13 लाख के बीच संभव हैं।

मारुति ने ब्रेजा 2023 में नया मेट ब्लैक मॉडल भी उतारा है। ब्रेजा की ब्लैक एडिशन नेक्सा में मिलेगी। इसमें LED प्रोजेक्टिंग लैंप, फ्लोटिंग DRLs, फॉग लैंप्स और LED टेल लैंप्स जैसे फीचर्स होंगे। ये डुअल टोन 16 इंच एलॉय व्हील्स के साथ उतारी गई है। इसमें 9 इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस स्क्रीन हैं जो 40 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है। इसमें 1.5 लीटर का इंजन लगा है। सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा शामिल है।

मारुति ने ब्रेजा का नया मेट ब्लैक मॉडल उतारा है। यह मॉडल मारुति की नेक्सा डीलरशिप से मिलेगा।
मारुति ने ब्रेजा का नया मेट ब्लैक मॉडल उतारा है। यह मॉडल मारुति की नेक्सा डीलरशिप से मिलेगा।

टाटा पंच CNG: ट्विन सिलेंडर के साथ दिखी
टाटा मोटर्स ने छोटी SUV पंच का CNG वर्जन उतारा है। खास बात यह है इसमें ड्यूल सिलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। CNG के दो सिलेंडर लगने से इसका बूट स्पेस फ्री हो गया है।

टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, मार्केटिंग एंड कस्टमर केयर) रंजन अंबा ने बताया कि पहली बार देश में ड्यूल सिलेंडर में कोई CNG आएगी।

हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए के आस-पास हो सकती है।

अब बात करते हैं बड़ी और प्रीमियम SUVs की… सबसे पहले मॉरिस गैराजेज यानि MG हेक्टर की

MG हेक्टर फेसलिफ्ट
MG ने हेक्टर के फेसलिफ्ट मॉडल्स उतारे और उनकी कीमतों का खुलासा किया। इनमें नई MG हेक्टर और हेक्टर प्लस दोनों ही शामिल हैं। MG हेक्टर 5 सीटर मॉडल है। इसकी कीमत 14.73 लाख से शुरू है। MG हेक्टर प्लस 6 और 7 सीटर होगी। इसके दाम 17.5 और 20.15 लाख होंगे। हेक्टर और हेक्टर प्लस पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में अवेलेबल होगी।

किया की नई कार्निवाल KA4
किया की लग्जरी मल्टी परपज व्हीकल (MPV) KA4 (कार्निवाल) पेश की। ये 7, 9 और 11 सीटर में आ सकती है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। ये मौजूदा किया कार्निवाल का अपग्रेडेड वर्जन है। ये पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ आ सकती है। इसका प्रोडक्शन 2024 के आखिर तक शुरू हो सकता है।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और लैंड क्रूजर 300
टोयोटा ने लग्जरी SUV लैंड क्रूजर 300 और इनोवा हाईक्रॉस को पेश किया। लैंड क्रूजर 300 सिर्फ डीजल इंजन के साथ आएगी। कंपनी ने इसमें 3.3 लीटर टर्बो V6 डीजल इंजन लगाया है। ये 10 स्पीड ऑटो गियर्स से कंट्रोल होता है। इसका डैशबोर्ड नए डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले है, जो फिंगर ऑथेंटिकेशन सिस्टम के साथ आता है। साथ ही इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम लगा हुआ है। इसकी बुकिंग आप 10 लाख रुपए के साथ कर सकते हैं। इसकी कीमत 2.17 करोड़ होगी।

टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस भी डिसप्ले की। इसकी कीमत 18.30 लाख से 28.97 लाख के बीच है। इसमें 2 लीटर हाइब्रिड इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसमें 10.1 इंच डिसप्ले लगा है।

टाटा ने पेश की कर्व SUV
ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने SUV टाटा कर्व (Tata Curvv) को पेश किया। यह कार टाटा की प्रीमियम एसयूवी की लिस्ट में शामिल होगी। टाटा कर्व को कंपनी ने कूप कॉन्सेप्ट के तौर पर रखा है। कंपनी इस कार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

ऑटो एक्सपो से जुड़ी दैनिक भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें...

ऐसा स्कूटर जो आपको गिरने नहीं देगा:ट्रैफिक में सीधा खड़ा रहेगा, 200 KMPH की रफ्तार वाली E-बाइक

ऑटो एक्सपो 2023 में जहां कारों के नए मॉडल नजर आए, तो दोपहिया गाड़ियों में भी कुछ बेहद अनोखे प्रयोग देखने को मिले। इसमें दुनिया के पहले सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से लेकर भारत की सबसे तेज इलेक्ट्रिक रेसिंग बाइक पेश की गई है। जहां सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर अपने राइडर को गिरने नहीं देता है, तो नई E-बाइक में 200 KMPH तक की रफ्तार मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

ऑटो एक्सपो के पहले दिन 59 प्रोडक्ट पेश:मारुति से लेकर हुंडई तक फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर

ऑटो एक्सपो 2023 के पहले दिन बुधवार को 59 प्रोडक्ट लॉन्च किए गए लेकिन दबदबा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का रहा। 6 से ज्यादा कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें पेश कीं। मारुति, हुंडई, टाटा, किया, MG और BYD जैसी देशी-विदेशी कंपनियों ने करीब 15 ईवी कारें यहां दिखाईं। ये कारें 2023 से 2025 के बीच भारतीय बाजार में आ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मारुति ने लॉन्च की जिम्नी और फ्रॉन्क्स SUV, बुकिंग शुरू:जिम्नी 4 व्हील ड्राइव ऑफ रोडर, 5 डोर के साथ मिलेगी

ऑटो एक्सपो-2023 के दूसरे दिन (12 जनवरी) मारुति सुजुकी ने अपनी ऑफ रोडर SUV जिम्नी को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, जिम्नी इंटरनेशनल मार्केट में काफी साल से मौजूद है। मारुति इसे पिछले पांच साल से अलग-अलग इवेंट्स में दिखाती आ रही है, लेकिन आज आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया गया है। खास बात यह है कि लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। पढ़ृें पूरी खबर...

टाटा लाया सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन:सिंगल चार्ज में 631 KM चलेगी हुंडई आयनिक-5 EV

ऑटो एक्सपो के पहले दिन की शो स्टॉपर रही टाटा सिएरा EV कॉन्सेप्ट, जिसे कंपनी ने 22 साल बाद वापस पेश किया है। इस थ्री डोर मॉडल को कंपनी ने 1991 में लॉन्च किया था और 2000 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था। SUV के इलेक्ट्रिक अवतार में भी इसका मूल डिजाइन बरकरार रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

शाहरुख खान ने लॉन्च की हुंडई Ioniq-5 EV:44.95 लाख रु की यह SUV सिंगल चार्ज में 631KM चलेगी​​​​​​​

ऑटो एक्सपो-2023 में साउथ कोरियन कार मेकर हुंडई ने अपनी Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। इसकी कीमत 44.95 लाख रुपए (पहले 5000 कस्टमर्स के लिए एक्स-शोरूम प्राइस) है। इस प्रीमियम EV को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने पेश किया। ये EV तीन अलग-अलग कलर ऑप्शंस-व्हाइट, ब्लैक और एक्सक्लूसिव मैट सिल्वर कलर में मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

मारुति की पहली कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV:सिंगल चार्ज में 550 KM चलेगी, एथेनॉल से चलने वाली वैगन-R भी

एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो-2023 दिल्ली में आज यानी बुधवार (11 जनवरी) को शुरू हो गया है। 'द मोटर शो' नाम से ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन आयोजित किया जा रहा है। इवेंट में सबसे पहला अट्रेक्शन मारुति सुजुकी का रहा। सस्टेनेबल मोटरिंग की दिशा में अपने कमिटमेंट को और मजबूती देने के लिए मारुति ने एक्सपो में अपनी पहली कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV 'eVX' पेश की है। पढ़ें पूरी खबर...