पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पोस्ट लॉकडाउन पीरियड में ऑटो इंडस्ट्री तेजी से रिकवरी कर रही है। पैसेंजर कारों की बिक्री में लगातार सातवें महीने तेजी रही, लगभग 3.08 लाख कार और एसयूवी फैक्ट्री से शोरूम तक पहुंचीं। पैसेंजर वाहनों की बिक्री में सालाना 23% की ग्रोथ रही।
इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाए खुद के वाहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिछले महीने सबसे ज्यादा 1.64 लाख कारें मारुति ने बेची जबकि हुंडई ने 61 हजार से ज्यादा कारें बेचीं। चलिए एक-एक कर बात करते हैं इन कंपनियों की....
1. मारुति सुजुकी: कुल बिक्री में 11.8% की बढ़त
2. हुंडई मोटर्स: कुल बिक्री में 26.4% की बढ़त
साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई ने साल के दूसरे महीने में कुल 61,800 कारें बेचीं। कंपनी ने कुल बिक्री में 26.4% की बेहतरीन बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने सिर्फ 48,910 कारें बेची थीं। घरेलू बिक्री में हुंडई ने सालाना 29% की बढ़त दर्ज की है। हुंडई ने भारतीय बाजार में कुल 51,600 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 40,101 कारें बेची थीं। निर्यात में हुंडई ने सालाना 14.6% की बढ़त दर्ज की है। पिछले महीने कंपनी ने 10,200 कारों का निर्यात किया जबकि पिछले साल इसी अवधि में 8,900 कारें निर्यात की गई थीं।
3. एमजी मोटर्स: 3 गुना ज्यादा कारें बेची
कंपनी ने पिछले महीने कुल 4,329 कारें बेचीं, यह आंकड़ा फरवरी 2020 की तुलना में 3 गुना से भी ज्यादा है। पिछले साल इसी अवधि में एमजी ने 1,376 कारें बेची थीं। यह सालाना 215% की बढ़त है। पिछले महीने जेडएस ईवी के लिए कंपनी को 350 से ज्यादा ऑर्डर मिले, यह आंकड़ा जनवरी की तुलना में दोगुना है।
4. एस्कॉर्ट ट्रैक्टर: सालाना 30.6% की ग्रोथ
फार्म इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट ने ट्रैक्टर की बिक्री में सालाना 30.6% की बढ़त दर्ज की है। पिछले महीने कंपनी ने 11,230 ट्रैक्टर बेचे जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 8,049 ट्रैक्टर बेचे थे। पिछले साल कंपनी ने 540 ट्रैक्टर का निर्यात भी किया।
5. अशोक लेलैंड: बिक्री में 19% की बढ़त
अशोक लेलैंड ने पिछले महीने कुल 13,703 वाहन बेचे। कंपनी ने बिक्री में सालाना 19% की बढ़त दर्ज की। फरवरी 2020 में कंपनी ने कुल 11,475 वाहन बेचे थे। घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 12,776 वाहन बेचे। इसमें सालाना 20% की बढ़त दर्ज की है। फरवरी 2020 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 10,612 वाहन बेचे थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.