कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2021 कल से शुरू हो रहा है। लास वेगास में होने वाला ये दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स शो भी है। इस शो में करीब 2 लाख विजिटर्स पहुंचते हैं। हालांकि, 52 साल के इतिहास में पहली बार इवेंट वर्चुअल होने वाला है। यानी इस बार आपको इवेंट फोन या कम्प्यूटर की स्क्रीन पर ही देखना होगा। ये साल टेक्नोलॉजी के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इसमें कई नए तरह के गैजेट्स की लॉन्च की जा सकती है।
कौन सी कंपनी क्या प्रोडक्ट्स लेकर आएगी?
LG का इवेंट
11 जनवरी को 6:30PM पर
सैमसंग का इवेंट
11 जनवरी को 7:30PM पर
सोनी का इवेंट
12 जनवरी को 3:30AM पर
आसुस का इवेंट
13 जनवरी को 10:30PM पर
CES 21 से और क्या उम्मीदें?
टेक एक्सपर्ट अभिषेक तैलंग ने बताया कि इस साल का CES काफी खास होने वाला है। 2021 में 5G टेक्नोलॉजी गेम चेंजर साबित होने वाली है। ऐसे में कई कंपनियां 5G कनेक्टिविटी वाले डिवाइस लेकर आएंगी। भारत में जुलाई से देश के चुनिंदा मेट्रो शहरों में 5G आ जाएगा। ऐसे में टेक कंपनियों के लिए 5G डिवाइस को लेकर भारत बड़ा मार्केट रहेगा।
तैलंग के मुताबिक, कोरोनावायरस के दौरान ई-स्पोर्ट्स का क्रेज भी तेजी से बढ़ा है। यानी गेमिंग कंपनियों के साथ दूसरी टेक कंपनियां भी ई-स्पोर्ट्स से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर ला सकती हैं। हमें वायरलेस चार्जर, वायरलेस इयरफोन के साथ वायरलेस पावरबैंक भी देखने को मिल सकते हैं।
तैलंग ने बताया कि इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक भी देखने को मिल सकती है। इस साल ज्यादातर कंपनियां अपने फोल्डेबल फोन ला रही हैं। वहीं, इन फोन में पावरफुल कैमरा लेंस के साथ मल्टी लेंस भी नजर आ सकते हैं। क्योंकि ये साल स्मार्टफोन कैमरा के लिए वीडियोग्राफी के लिहाज से बड़ा रहेगा।
इस बार कैसा होगा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो?
CES 2021 का शेड्यूल
इवेंट की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, लेकिन ऑफिशियली इवेंट 12 जनवरी से शुरू होंगे। भारतीय समय अनुसार 12 जनवरी को सुबह 5 बजे इवेंट शुरू हो जाएगा। पहले इवेंट वेरिजोन कीनोट का होगा जो 1 घंटे तक चलेगा।
12 जनवरी : 24 सेशन होंगे, पहला इवेंट 5:00 AM पर शुरू होगा
13 जनवरी : 42 सेशन होंगे, पहला इवेंट 12:15 AM पर शुरू होगा
14 जनवरी : 19 सेशन होंगे, पहला इवेंट 12:10 AM पर शुरू होगा
लाखों लोग होते हैं शामिल
ऑल-डिजिटल CES 2021 इवेंट में इस साल लोग नजर नहीं आएंगे। यानी जिस इवेंट में हर साल लाखों लोग आते हैं वो इस बार भीड़ के लिए सूना रहेगा। बीते साल इसमें में लाखों लोग शामिल हुए थे। हालांकि, इनके नंबर्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। जनवरी से दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलना शुरू हो गया था, जिसके बाद इवेंट से जुड़ा डेटा शेयर नहीं किया गया।
साल CES 2006 में 1.50 लाख विजिटर्स शामिल हुए थे। इसके बाद से ही इसमें हर साल विजिटर्स की संख्या बढ़ती चली गई। 2019 में यहां 1.75 लाख से ज्यादा विजिटर्स शामिल हुए थे। 2020 में भी यहां 2 लाख के करीब विजिटर्स ने हिस्सा लिया था।
इवेंट में हर साल सुर्खियां बटोरने वाले प्रोडक्ट्स
1970 : वीसीआर 1974 : लेजर डिस्क प्लेयर 1981 : कैमकॉर्डर एंड सीडी प्लेयर 1990 : डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी 1991 : कॉम्पैक्ट डिस्क इनट्रेक्टिव 1994 : डिजिटल सैटेलाइट सिस्टम (DSS) 1995 : डिजिटल वर्सटाइल डिस्क 1998 : एचडी टीवी 1999 : हार्ड डिस्क वीसीआर (पीवीआर) 2000 : सैटेलाइट रेडियो 2001 : माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स और प्लाज्मा टीवी 2002 : होम मीडिया सर्वर 2003 : ब्लू-रे डीवीड एंड एचडीटीवी डीवीआर 2004 : एचडी रेडिया 2005 : आईपीटीवी 2007 : कन्वर्जन्स ऑफर कंटेंट एंड टेक्नोलॉजी 2008 : ओएलईडी टीवी 2009 : 3डी एचडीटीवी 2012 : अल्ट्राबुक्स 2013 : अल्ट्रा एचडीटीवी 2018 : 5G कनेक्टिविटी 2019 : LG रोलेबल OLED TV 2020 : लेनोवो थिंगपैड X1 फोल्ड
लास वेगास का मौजूदा कन्वेंशन सेंटर
लास वेगास स्थित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो का कन्वेंशन सेंटर 32 लाख स्क्वायर फीट एरिया में फैला है। ये एरिया 22 क्रिकेट मैदान के बराबर है। जिसमें 2 लाख स्क्वायर फीट में एक्जीबिट हॉल फ्लोर और 250,000 स्क्वायर फीट में मीटिंग स्पेस दिया है। यहां 1 लाख गेस्ट रूम, 20 से 2500 लोगों की क्षमता वाले 144 मीटिंग रूम भी मौजूद है। इसे लास वेगास कन्वेंशन एंड विजिटर्स अथॉरिटी (LVCVA) द्वारा ऑपरेट किया जाता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर भी है।
CES से जुड़े रोचक फैक्ट्स
CES के आने वाले आयोजन
2022 : 5 से 8 जनवरी तक 2023 : 5 से 8 जनवरी तक 2024 : 9 से 12 जनवरी तक
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.