कैनालिस के मुताबिक, 2020 के आखिरी क्वार्टर में दुनियाभर में कम्प्यूटर की डिमांड जमकर रही। इसमें डेस्कटॉप, नोटबुक या लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं। इस दौरान 90.3 मिलियन (करीब 9.03 करोड़) कम्प्यूटर की बिक्री हुई। साल दर साल के आधार पर ये 25% ज्यादा है। 2020 में 11% की ग्रोथ के साथ कुल 297 मिलियन (करीब 29.7 करोड़) कम्प्यूटर की बिक्री हुई। 2010 के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी ग्रोथ है। 2010 में कम्प्यूटर बिक्री में 17% की ग्रोथ रही थी। कैनालिस, टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन रिसर्च बेस्ड कंपनी है।
2021 में भी इस सेगमेंट में ग्रोथ का सिलसिला जारी रह सकता है। कैनालिस के मुताबिक, 2021 में कम्प्यूटर बिक्री में 1.4% की ग्रोथ का अनुमान है। 2021 के पहले क्वार्टर में साल दर साल के आधार पर 43% की ग्रोथ होने की उम्मीद है। इस दौरान करीब 118 मिलियन (11.8 करोड़) कम्प्यूटर की बिक्री हो सकती है।
2020 में लैपटॉप की डिमांड 27.9% बढ़ी
2020 में सबसे ज्यादा डिमांड लैपटॉप की रही। 2021 की तुलना में लैपटॉप की डिमांड 27.9% ज्यादा रही। टैबलेट की डिमांड में भी 26.5% ग्रोथ रही। हालांकि, डेस्कटॉप की डिमांड 23.1% घट गई। यानी ज्यादातर लोग लैपटॉप और टैबलेट की तरफ जा रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि 2021 में लैपटॉप की बिक्री में 3.3% की तेजी और टैबलेट की डिमांड में 1.0% की कमी आएगी।
2021 के आखिर दो क्वार्टर में कम्प्यूटर की बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है। 2021 के तीसरे क्वार्टर में 11% और चौथे क्वार्टर में 15% की गिरावट आ सकती है। हालांकि, पहले दो क्वार्टर में साल दर साल के आधार पर ग्रोथ दिख रही है।
2020 में चीनी कंपनी लेनोवो के कम्प्यूटर की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। लेनोवो 72,629 कम्प्यूटर की बिक्री और 24.5% मार्केट शेयर के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, HP 67,573 कम्प्यूटर की बिक्री और 22.8% मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रही। साल के आखिरी क्वार्टर में भी इन कंपनियों के कम्प्यूटर की बिक्री सबसे ज्यादा रही।
दुनियाभर में कम्प्यूटर बिक्री बढ़ने की वजह
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.