गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के 7 कर्मचारियों ने लेबर यूनियन बनाई है। ये कर्मचारियों की बेहतर सैलरी, नौकरी में सुविधाओं और अच्छे वर्क कल्चर के लिए काम करेगी। इसमें करीब 226 इंजीनियर्स शामिल हैं। यह पहला मौका है, जब किसी अमेरिकन टेक इंडस्ट्री में यूनियन बनाई गई है।
कर्मचारियों ने इसे गुपचुप तरीके से बनाया था। दिसंबर 2020 में चुनाव के बाद इसका नाम अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन (AWU) रखा गया। अमेरिका और कनाडा में मौजूद अल्फाबेट के सभी 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों के लिए यूनियन खुली है। उन्होंने AWU नाम का सॉफ्टवेयर भी बनाया है।
यूनियन के लीडर्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक आर्टिकल में लिखा कि AWU यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके मेंबर्स को सही सैलरी मिले, शोषण न हो, भेदभाव न हो और सभी बिना किसी डर के काम कर सकें।
7 मेंबर्स ने मिलकर बनाई
AWU की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में 7 लोग शामिल हैं। जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर पारुल कौल हैं। वे गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। काउंसिल में 3 महिलाएं हैं। पूरी टीम कुछ इस तरह है...
नाम | यूनियन में पोस्ट |
पारुल कौल | एग्जीक्यूटिव चेयर |
चेवी शॉ | एग्जीक्यूटिव वाइस चेयर |
एमिली चांग | एग्जीक्यूटिव रिकॉर्डिंग चेयर |
क्रिस श्मिट | एग्जीक्यूटिव फाइनेंस चेयर |
अलेजांद्रा बीट्टी | एग्जीक्यूटिव एट-लार्ज काउंसिल मेंबर |
निक टस्कर | एग्जीक्यूटिव एट-लार्ज काउंसिल मेंबर |
ऑनी अहसान | एग्जीक्यूटिव एट-लार्ज काउंसिल मेंबर |
वेबसाइट से हो रही ज्वाइनिंग
AWU ज्वाइन के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज भी तैयार किया गया है। रोचक बात यह है कि यूनियन का चुनाव दिसंबर में हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका पेज सितंबर 2019 में ही तैयार हो गया था। इसकी वेबसाइट का नाम alphabetworkersunion.org है।
2.50 लाख में सिर्फ 226 कर्मचारियों की यूनियन
अल्फाबेट और गूगल में परमानेंट और कॉन्ट्रैक्ट दोनों मिलाकर 2.50 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। लेकिन अब तक यूनियन में सिर्फ 226 कर्मचारी ही हैं। यूनियन के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयर चिवी शॉ का कहना है कि इसके जरिए मैनेजमेंट पर दबाव बनाकर कर्मचारियों की प्रॉब्लम दूर करेंगे। सैलरी और कर्मचारियों से जुड़ी सभी परेशानियों को हल करने की कोशिश की जाएगी। आने वाले दिनों में यूनियन से और कर्मचारी भी जुड़ सकते हैं।
कर्मचारियों के सीधे संपर्क में कंपनी
गूगल के पीपुल्स ऑपरेशंस डायरेक्टर कारा सिल्वस्टीन ने कहा कि हम कर्मचारियों के लेबर राइट्स का सम्मान करते हैं। हमने कर्मचारियों के लिए अच्छे वर्क कल्चर और अच्छी सैलरी देने वाला माहौल बनाने की कोशिश की है। हम आगे भी सभी कर्मचारियों के सीधे संपर्क में रहेंगे।
अमेरिका की लेबर रेगुलेटरी बॉडी के गूगल पर आरोप हैं कि वो कर्मचारियों से गैरकानूनी तरीके से पूछताछ करती है। जब कर्मचारियों ने कंपनी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था और संगठन बनाने की कोशिश की, तब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि, गूगल अपने इस कदम को सही मानती है।
कभी यौन शोषण, तो कभी ट्रांसपेरेंसी पर हुआ विवाद
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.