नबंवर में देशभर में 2,76,231 पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) बिके हैं, जो नवंबर 2021 के मुकाबले 28% ज्यादा हैं। पिछले साल नवंबर में 2,15,626 यात्री वाहन बिके थे। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) ने नवंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है।
वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल से नवंबर तक कुल 25.04 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके हैं। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिक्री का आंकड़ा 18.29 लाख था। SIAM ने आंकडे जारी करते हुए कहा कि उपयोगिता (यूटिलिटी) वाहनों और कारों दोनों की मजबूत मांग के चलते यह वृद्धि देखी गई है।
किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं
कंपनी | नवंबर में गाड़ियां बिकीं | अप्रैल-नवंबर में गाड़ियां बिकीं |
मारुति सुजुकी | 1,32,943 | 10,672,82 |
हुंडई मोटर्स | 48,002 | 3,81,008 |
M&M | 30,392 | 2,31,413 |
किआ | 24,025 | 1,79,310 |
टोयोटा | 11,728 | 1,16,225 |
होंडा | 7,051 | 53,433 |
टू-व्हीलर की बिक्री में 16% की ग्रोथ
नवंबर महीने में टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री 16% बढ़ी। नवंबर में कुल 12.36 टू-व्हीलर बिके जबकि पिछले साल नवंबर में 10.61 टू-व्हीलर बिके थे। इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री भी बढ़कर 7,88,893 इकाई हो गई, जो पिछले साल नवंबर में 6,99,949 इकाई थी। इसी तरह, स्कूटर की बिक्री नवंबर 2021 में 3,18,986 इकाई से बढ़कर नवंबर में 4,12,832 इकाई हो गई है। इस साल नवंबर में तिपहिया वाहनों की बिक्री 45,664 इकाई रही, जबकि नवंबर 2021 में 22,551 इकाई की बिक्री हुई थी।
नवंबर में अब तक की सबसे अधिक बिक्री
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहन सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2022-23 में नवंबर में तक अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। मेनन ने बताया कि तिपहिया वाहनों की बिक्री अभी भी 2010-11 की तुलना में कम है और दोपहिया वाहनों की बिक्री 2016-17 के स्तर से कम है।
ये खबरें भी पढ़े
10% तक बढ़ सकती हैं EV की कीमतें, घरेलू बाजार में सालभर में 60% से ज्यादा महंगी हुई बैटरी
बैटरी की कीमतें बढ़ने से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के दाम 7-10% बढ़ सकते हैं। इसके चलते सस्ती EV को बढ़ावा देने की मुहिम को झटका लग सकता है। ब्लूमबर्ग एनईएफ के मुताबिक, इस साल दुनियाभर में लिथियम आयन बैटरी पैक औसतन 7% महंगे हुए हैं। लेकिन भारत में EV बैटरी की कीमतें 50-60% बढ़ गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मारुति के बाद अब टाटा की कारें भी होंगी महंगी, कंपनी जनवरी-2023 से प्राइस बढ़ाने का प्लान बना रही
मारुति सुजुकी के बाद अब टाटा मोटर्स भी अगले महीने यानी नए साल से अपनी कारों के रेट बढ़ा सकती है। कंपनी अपने सभी मॉडलों की कीमतों को जनवरी 2023 से बढ़ाने का प्लान बना रही है। इस बात का हिंट टाटा मोटर्स के पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने एक इंटरव्यू में दिया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि कारों की कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.