मारुति सुजुकी सच में देश की नंबर वन कार कंपनी है। FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी हालिया आंकड़े इसके सबूत देते हैं। FADA की मार्च 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति की कारों के 1,29,412 रजिस्ट्रेशन हुए। वहीं, कंपनी का मार्केट शेयर सालाना आधार पर 46.26% रहा। वैसे तो मारुति की तकरीबन सभी कारों की डिमांड अच्छी रही है, लेकिन बलेनो ने जोरदार रफ्तार भरी। कंपनी 6 साल से कम समय में 9 लाख से ज्यादा बलेनो बेच चुकी है।
इस प्रीमियम हैचबैक को भारतीय बाजार में अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर मार्च 2021 तक यानी 66 महीने के दौरान इसकी कुल 9,12,169 यूनिट बिकी हैं। यानी हर महीने कंपनी ने करीब 13,820 बलेनो बेची हैं। मारुति इसे अपने नेक्सा शोरूम से बेचती है।
बलेनो की तेज रफ्तार
सस्ती लेकिन प्रीमियम हैचबैक कार। बलेनो की कामयाबी का मंत्र यही है। इससे पहले इस कार ने 44 महीने में 6 लाख यूनिट, 51 महीने में 7 लाख यूनिट और 61 महीने में 8 लाख यूनिट बेचने का माइलस्टोन हासिल किया था।
बलेनो का इंजन और स्पेसिफिकेशन
बलेनो के सभी वैरिएंट कीमत
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
सिग्मा पेट्रोल | 5.90 लाख रुपए |
डेल्टा पेट्रोल | 6.65 लाख रुपए |
जेटा पेट्रोल | 7.18 लाख रुपए |
डेल्टा पेट्रोल स्मार्ट हाईब्रिड | 7.45 लाख रुपए |
डेल्टा ऑटोमैटिक पेट्रोल | 7.76 लाख रुपए |
अल्फा पेट्रोल | 7.90 लाख रुपए |
जेटा पेट्रोल स्मार्ट हाईब्रिड | 8.07 लाख रुपए |
जेटा ऑटोमैटिक पेट्रोल | 8.38 लाख रुपए |
अल्फा ऑटोमैटिक पेट्रोल | 9.10 लाख रुपए |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.