उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में एक तरफा जीत के बाद बीजेपी का मिशन गुजरात शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने आज सुबह 9 किमी लंबा रोड शो भी किया। इस शो के दौरान वे महिंद्रा की ऑफ रोड SUV थार में दिखाई दिए। ये थार का ओपन मॉडल है। उनके काफिले के साथ दूसरी लग्जरी गाड़ियां भी नजर आईं। इसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर ब्लैक एडिशन की ढेर सारे मॉडल थे।
मोदी ने महिंद्रा की जिस ओपन थार में रोड शो किया वो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वैरिएंट में आती है। वहीं, इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसकी डिलीवरी के लिए करीब 6 महीने की लंबी वेटिंग मिल रही है। महिंद्रा थार की सेफ्टी रेटिंग क्या है? इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस क्या है? सब कुछ जानते हैं।
महिंद्रा थार का इंजन, ट्रांसमिशन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सेफ्टी के लिए 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली
ग्लोबल NCAP ने नवंबर 2020 में इस SUV का क्रैश टेस्ट किया था। थार में सेफ्टी के लिए 2 एयरबैग्स दिए हैं। इस क्रैश टेस्ट में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 17 में से 12.52 का स्कोर मिला। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49 में से 41.11 का स्कोर मिला। इस क्रैश टेस्ट को 64km/h की स्पीड पर किया गया था। यानी ये देश में बिकने वाली सुरक्षित कारों में से एक है।
महिंद्रा थार के सभी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत
वैरिएंट | कीमत |
AX OPT मैुनअल कन्वर्टेबल | 13,17,779 रुपए |
LX मैुनअल हार्ड | 13,79,309 रुपए |
LX ऑटोमैटिक कन्वर्टेबल | 15,22,884 रुपए |
LX ऑटोमैटिक हार्ड | 15,33,138 रुपए |
AX OPT मैनुअल कन्वर्टेबल | 13,38,288 रुपए |
AX OPT मैनुअल हार्ड | 13,48,543 रुपए |
LX ऑटोमैटिक कन्वर्टेबल | 15,43,392 रुपए |
LX ऑटोमैटिक हार्ड | 15,53,650 रुपए |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.