पोको ने भारत में नया बजट फोन पोको C31 लॉन्च कर दिया है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली 5000 mAh बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 4GB की रैम और हीलियो G35 प्रोसेसर मिलता है।
पोको C31 की कीमत
पोको C31 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपए है। 4GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपए है।
फोन को 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डे सेल के दौरान 3GB रैम वैरिएंट को 7,999 में और 4GB रैम वैरिएंट को 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के कार्ड पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन में रॉयल ब्लू और शैडो ग्रे कलर ऑप्शन मिलेगा।
पोको C31 स्पेसिफिकेशंस
पोको C31 का अन्य फोन से कैंपरिजन
मॉडल | डिस्प्ले साइज | कैमरा | रैम और स्टोरेज | बैटरी | कीमत |
रियलमी C21 | 6.53 इंच | ट्रिपल13+2+2 MP | 3GB+32GB 4GB+64GB | 5000mAh | 8,999 रुपए |
रियलमी C21Y | 6.5 इंच | ट्रिपल13+2+2 MP | 3GB+32GB 4GB+64GB | 5000mAh | 8,999 रुपए |
ओपो A16 | 6.52 इंच | ट्रिपल13+2+2 MP | 4GB+64GB | 5000mAh | 13990 रुपए |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.