बीते कुछ वर्षों से ईवी दोपहिया की कीमतों में आ रही कमी अब गुजरे जमाने की बात होने जा रही है। सुरक्षा नियम सख्त होने और कच्चा माल महंगा होने के चलते अब टू-व्हीलर्स के दाम बढ़ने जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमतों में 10% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
अच्छी क्वालिटी वाली बैटरी, पार्ट्स और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा खर्च करना होगा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, टू-व्हीलर कंपनियों की लागत बढ़ने से दाम बढ़ाने का दबाव है। बीते दिनों कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की घटनाओं के बाद सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे में कंपनियों को अच्छी क्वालिटी वाली बैटरी, पार्ट्स और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा खर्च करना होगा। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद के हालात और चीन में कोरोना की नई लहर के चलते बैटरी सेल और अन्य कंपोनेंट का आयात महंगा हो गया है।
इंश्योरेंस कंपनियां इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाएंगी
वहीं आग लगने की घटनाओं के बाद क्लेम बढ़ने की आशंका को देखते हुए कुछ इंश्योरेंस कंपनियों ने इलेक्ट्रिक दोपहिया का इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने पर विचार शुरू कर दिया है। ईवी कंपनी टेनग्री के फाउंडर अर्पण अरोरा कहते हैं, ई-स्कूटरों को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी उपायों से कीमतों में 10% तक बढ़ोतरी हो सकती है।
इन वजहों से महंगे होंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल
सरकार की सख्ती के बाद क्वालिटी पर फोकस बढ़ाना जरूरी हो जाएगा। अच्छी गुणवत्ता वाले पार्ट्स और बैटरी इस्तेमाल करने के अलावा सेफ्टी नियमों के पालन से भी लागत बढ़ेगी। ऐसे में ई-दोपहिसया महंगे हो सकते हैं। - संयोग तिवारी, CEO, ईवी ऊर्जा
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.