रिलायंस जियो ने अपने 1 रुपए वाले प्लान को हटा लिया है। ये प्लान इस महीने दो बार चर्चा में रहा था। जिसके बाद कंपनी ने अब इसे चुपके से हटा लिया है। इस 1 रुपए वाले प्लान में कंपनी 10MB डेटा दे रही थी। करीब 10 दिन पहले इस प्लान में कंपनी ज्यादा डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी दे रही थी। हालांकि, 24 घंटे में ही उसने इस प्लान को पूरी तरह चेंज कर दिया था। ये प्लान सिर्फ MyJio ऐप की मदद से ही मिल रहा था।
रिलायंस जियो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 1 रुपए वाला प्लान कंपनी के प्रमोशनल प्लान का हिस्सा था। प्रमोशनल प्लान के तय समय के लिए आता है। जैसे ही उसका तय समय खत्म हो जाता है उसे कंपनी अपने प्लान की लिस्ट से हटा लेती है।
सबसे सस्ते प्लान की वजह से सुर्खियां मिलीं
जियो का 1 रुपए वाला प्लान किसी भी टेलीकॉम कंपनी की तुलना में सबसे सस्ता प्लान था। इस प्लान में जियो 100MB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी दे रही थी। इसे MyJio ऐप से लिया जा सकता था। ऐप में Recharge => More => Value => Other Plan में लिस्टेड किया गया था। यहां पर अफोर्डेबल प्लान की कैटेगरी भी थी। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी। जिससे फोन में इतने दिन तक इनकमिंग मिल जाती थी।
इस 1 रुपए वाले प्लान को यूजर 10 बार रिचार्ज करते तब उन्हें 1GB डेटा मिल रहा था। जबकि कंपनी ने 1GB डेटा के लिए 15 रुपए वाला प्लान अलग से तैयार किया है। यानी यूजर को 5 रुपए का फायदा मिल रहा था।
24 घंटे बाद बदल दिया प्लान
जियो ने 24 घंटे में ही इस प्लान को चेंज कर दिया। एक दिन पहले कंपनी 1 रुपए में 30 दिन वैलिडिटी के साथ 100MB डेटा ऑफर कर रही थी। बाद में इस प्लान में सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 10MB डेटा कर दिया। यानी 29 दिन की वैलिडिटी और 90MB डेटा कम कर दिया गया। नए बदलाव के बाद यूजर को 100MB डेटा के लिए 10 रिचार्ज कराना जरूरी थे। इसके बाद भी वैलिडिटी सिर्फ 10 दिन ही मिल रही थी।
जियो ने हैप्पी न्यू ईयर प्लान लॉन्च किया
जियो ने अपने 2545 रुपए वाले प्लान को हैप्पी न्यू ईयर प्लान में बदल दिया है। पहले इस प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिल रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 365 दिन कर दिया गया है यानी कंपनी इस रिचार्ज पर ग्राहकों को अब 29 दिन का ज्यादा वैलिडिटी टाइम ऑफर कर रही है। इस हैप्पी न्यू ईयर प्लान में 365 दिन तक रोजाना 1.5GB डेटा देगी यानी यूजर को इस प्लान में कुल 504GB डेटा दिया जाएगा। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS भी फ्री मिलेंगे। इसके साथ जियो के ऐप्स जैसे, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन म्यूजिक, जियो न्यूज या अन्य का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.