जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपए है। इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पूरी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं है। इसे 1,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। बचा हुआ अमाउंट 18 या 24 महीने की आसान EMI में देना होगा। इसकी मिनिमम EMI 300 रुपए और मैक्सिमम EMI 600 रुपए है। अब ये समझना जरूरी हो जाता है कि इतनी EMI देने के बाद जियोफोन नेक्स्ट आपको कितने में पड़ेगा।
जियोफोन नेक्स्ट को चार EMI प्लान के साथ खरीदा जा सकेगा। सभी EMI पर कंपनी फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। यानी फोन खरीदने के बाद रिचार्ज के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मंथली EMI से रिचार्ज के पैसे की कॉस्ट निकाल दी जाए, तो ये फोन और भी सस्ता हो जाता है। चलिए इसका गणित आपको समझाते हैं...
शुरुआत करते ऑलवेज-ऑन प्लान के साथ। इसमें 24 महीने के लिए 300 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 350 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए 5GB डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलते हैं। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 300 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 350 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
अब बात करते हैं लार्ज प्लान की। इसमें 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए डेली 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
अब बात करते हैं XL प्लान की। इसमें 24 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए डेली 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
अब बात करते हैं XXL प्लान की। इसमें 24 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 600 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए डेली 2.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 600 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब...
501 रुपए प्रोसेसिंग फीस भी लगेगी
आप स्मार्टफोन 6499 रुपए देकर भी खरीद सकते हैं। यदि ऑलवेज-ऑन, लार्ज, XL और XXL में से कोई भी EMI प्लान सिलेक्ट करते हैं, तब आपको 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी। यानी प्रोसेसिंग फीस, डाउन पेमेंट, EMI और रिचार्ज की बचत के बाद जियोफोन नेक्स्ट की फाइनल कीमत कुछ इस तरह होगी...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.