पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार को सैमसंग ने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम51 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बड़ी बैटरी। बैटरी के अलावा फोन में चार रियर कैमरे भी दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन F17 की भारतीय कीमतें सामने आई। फोन अपने डिफरेंट लुक की वजह से भी काफी सुर्खियों में है। तो चलिए एक-एक कर बात करते हैं इन फोन के बारे में...
1. सैमसंग गैलेक्सी M51: 7000mAh बैटरी मिलेगी
सैमसंग ने नए गैलेक्सी M51 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में पिछले हफ्ते जर्मनी में अपना डेब्यू किया था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000 एमएएच बैटरी है। हालांकि, बड़े बैटरी पैक के अलावा, गैलेक्सी M51 में क्वाड रियर कैमरे के साथ-साथ पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन सैमसंग के वन यूआई कोर इंटरफेस के साथ आता है। भारत में इसका मुकाबला वनप्लस नॉर्ड से होगा। फोन की शुरुआती कीमत 27999 रुपए है। इसके अलावा इसे वीवो V19 के क्लोज कॉम्पीटिटर के रूप में भी देखा जा रहा है, हाल ही में इसकी कीमत में कटौती हुई है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 24,990 रुपए हो गई है।
सैमसंग गैलेक्सी M51: भारत में कीमत और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी M51: बेसिक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज | 6.7 इंच |
डिस्प्ले टाइप | FHD+ सुपर एमोलेड प्लस इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले विद गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन |
सिम टाइप | डुअल नैनो सिम |
ओएस | एंड्रॉयड 10 विद वन यूआई कोर 2.1 |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 730G |
रैम/स्टोरेज | 6GB+128GB/8GB+128GB |
एक्सपेंडेबल | 512GB |
रियर कैमरा | 64MP(सोनी IMX682)+12MP(अल्ट्रा-वाइड-एंगल)+5MP(मैक्रो)+5MP(डेप्थ) |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 7000mAh विद 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
2. ओप्पो F17: 17990 रुपए होगी शुरुआती कीमत
ओप्पो F17 की बिक्री भारत में 21 सितंबर से शुरू होगी और 10 सितंबर से इसे प्री-बुक किया जा सकेगा। ओप्पो F17 प्रो के साथ फोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि उस समय कंपनी ने सिर्फ ओप्पो F17 प्रो वैरिएंट की कीमतें जारी की थीं। ओप्पो ने अब F17 वैरिएंट की कीमतें जारी की है। फोन रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
ओप्पो F17: भारत में कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स
ओप्पो F17: बेसिक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज | 6.44 इंच |
डिस्प्ले टाइप | FHD+ सुपर एमोलेड |
सिम टाइप | डुअल नैनो सिम |
ओएस | एंड्ऱॉयड 10 बेस्ड कलरओएस 7.2 |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 662 |
रैम/स्टोरेज | 6GB+128GB/8GB+128GB |
एक्सपेंडेबल | 256GB |
रियर कैमरा | 16MP+8MP+2MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 4000mAh विद 30W VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
ये भी पढ़ सकते हैं
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.