दुनियाभर में जहां कोरोनावायरस ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। तो चीन में शंघाई ऑटो शो 2021 की शुरुआत हो चुकी है। इवेंट में 19 और 20 अप्रैल मीडिया डे हैं। वहीं, 20 से 28 अप्रैल तक ये आम पब्लिक के लिए ओपन होगा। ये इवेंट हर 2 साल में आयोजित होता है। इवेंट शंघाई के नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है।
इस साल का इवेंट इलेक्ट्रिक कार पर फोकस है। इसमें 4,230 डॉलर (करीब 316,000 रुपए) कीमत वाल हांगगुआंग मिनी ईवी के साथ मर्सिडीज-बेंज और टेस्ला की कई मॉडल शोकेस किए जा रहे हैं। हम इस शो में दिखाई जाने वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में आपको बता रहे हैं।
एवरग्रांडे हेंगची 1 (Evergrande Hengchi 1) : एवरग्रांड ने अब अपने ब्रांड के तहत एक भी कार नहीं बेची है, लेकिन अब कंपनी एवरग्रांडे हेंगची 1 से कंपनी इसकी शुरुआत करने जा रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक सेडान का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन करने वाली है। वहीं, अगले साल से इसकी डिलिवरी की जाएगी। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ये 760 किलोमीटर की रेंज देगी। ये मर्सिडीज-बेंज की लग्जरी EQS EV के जैसी कार है।
जेली जीकर 001 (Geely Zeekr 001) : ये इलेक्ट्रिक सेडान युवाओं को टारगेट कर सकती है। Zeekr ब्रांड में Z का इस्तेमाल जेनरेशन Z के लिए किया गया है। ये कार फेसियल रिकॉग्नाइजेशन फीचर्स के साथ आती है। ये पैसेंजर के संपर्क में आते ही ऑटो स्टार्ट हो जाती है। जेली ने ओवर-द-एयर अपडेट के माध्यम से कम से कम एक बार हर तिमाही कार के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का वादा किया है।
BMW iX SUV : बीएमडब्ल्यू ने इस इलेक्ट्रिक कार को किसी गोल पत्थर के जैसा डिजाइन किया है। इसके अंदर बड़ा केबिन मिलेगा। इसके इंटीरियर में ज्यादातर कार्बन फाइबर से बने प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस कार का वजन कम है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में ये 482 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
मर्सिडीज-बेंज EQS सेडान (Mercedes-Benz EQS) : कंपनी की ये लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी के मुताबिक, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 478 मील यानी करीब 770 किलोमीटर रहेगी। ये 2021 लॉन्ग रेंज टेस्ला मॉडल 3 की तुलना में 100 मील ज्यादा रेंज देती है। कार के डैशबोर्ड पर अंतरिक्ष यान के जैसा ग्लास मिलेगा, जिसमें कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी।
एक्सपेंग पी5 (Xpeng P5) : चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी XPeng का ये तीसरा मॉडल है। P5 इलेक्ट्रिक सेडान ऑटोमोटिव-ग्रेड लिडार से लैस दुनिया की पहली बड़े पैमाने तैयार की जाने वाली कार है। ड्राइविंग की बाधाओं और अन्य वाहनों का पता लगाने के लिए इसमें लेजर सेंसर दिए हैं।
SAIC-GM : हांगगुआंग मिनी ईवी ने साल के जनवरी और फरवरी महीने में टेस्ला मॉडल 3 को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों महीने के दौरान हांगगुआंग मिनी ईवी की कुल 56,000 यूनिट्स बिकी। वहीं, मॉडल 3 की 35,200 यूनिट्स सेल हुईं। दोनों ईवी की बिक्री में 20,800 यूनिट्स का अंतर रहा। हांग गुआंग मिनी ईवी की चीन में कीमत 28,800 युआन (करीब 3,20,500 रुपए) है। मिनी ईवी को लेकर कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज में ये 170 KM तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 100 KM/H है। हालांकि, मॉडल 3 की शुरुआती रेंज 402 KM है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.