पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कार या बाइक चलाते समय फोन पर नेविगेशन देखना हो तो इसके लिए एक फोन होल्डर की जरूरत होगी ताकि फोन उसमें फिट कर मैप देखा जा सके लेकिन यह न सिर्फ ज्यादा जगह घेरता है बल्कि प्लास्टिक का बना होने से इसके टूटने का भी डर बना रहता है इसका एक निगेटिव पॉइंट यह भी है कि इसे हर जगह यूज नहीं किया जा सकता और बार-बार इसकी जगह बदलना भी सिर दर्द भरा काम है क्योंकि इसके लिए ऐसी जगह ढूंढनी पड़ती है, जहां इसका माउंट फिट किया जा सके।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और फोन होल्डर का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपको फोन होल्ड करने के लिए सिलिकॉन जेल पैड खरीद लेना चाहिए। क्या है ये सिलिकॉन जेल पैड, क्या हैं इसके फायदे और इसकी कीमत कितनी है। चलिए इन सभी पॉइंट पर बात करते हैं....
क्या है सिलिकॉन जेल पैड?
यह कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं बल्कि पॉलीयूथ्रेन (PU) रबर मटेरियल से बना प्रोडक्ट है। यह स्टीकी (Sticky) और फ्लेक्सिबल होता है, जो किसी भी सतह पर आसानी से चिपक जाता है। यह वैक्यूम मैकेनिज्म पर काम करता है। सिलिकॉन जेल पैड को इस तरह से डिजाइन किया है कि सतह से चिपकने के बाद यह अपने अंदर वैक्यूम क्रिएट कर लेता है और फिर किसी भी गैजेट यानी फोन, टैबलेट को इसके ऊपर होल्ड कराया जा सकता है। इसे दोनों तरफ से यूज किया जा सकता है।
क्या हैं सिलिकॉन जेल पैड के फायदे?
1. यह साइज में काफी छोटा होता है। पोर्टेबल होने की वजह से इसे पॉकेट में रख कर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
2. इसे किसी भी तरह की सतह जैसे कांच, दीवार, टाइल्स, कार डैशबोर्ड या लकड़ी पर इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन सतह समतल और स्मूद होना चाहिए।
3. खास बात यह भी है कि काम खत्म होने पर सतह से हटाने पर यह किसी भी तरह का निशान या चिपचिपापन नहीं छोड़ता।
4. यह वॉशेबल होता है, यानी इसे पानी से बार-बार वॉश कर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. यह हाई टेंपरेचर रेजिस्टेंट होता है, यानी ज्यादा तापमान में भी न यह पिघलता है न ही इसका आकार बदलता है।
6. इसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि चिपकाने के बाद यह एक से डेढ़ किलो तक का भार उठा सकता है।
कहां-कहां इस्तेमाल किया जा सकता है?
1. ड्राइविंग के दौरान कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग, पिलर्स, दरवाजे के कांच, सीट्स कहीं भी यूज किया जा सकता है। स्टीकी होने की वजह से यह कहीं भी चिपक जाता है।
2. कुकिंग करते समय अगर यूट्यूब पर कोई रेसिपी या मूवी देखना हो, तो इसे किचन की टाइल्स वाली दीवार, फ्रिज, लकड़ी के दरवाजे पर चिपकाकर इस पर फोन लगा सकते हैं।
3. घर में वर्कआउट कर रहे हों, तो इससे दीवार या कांच पर चिपकाकर फोन लगाया जा सकता है और आसानी से वर्कआउट किया जा सकता है।
4. फ्री टाइम में मूवी देखना हो तो भी इसे अपने रूम की दीवार पर लगाकर इसमें फोन या टैबलेट होल्ड किया जा सकता है।
नोट- इसे कांच, लकड़ी, टाइल्स पर यूज किया जा सकता है। लेकिन इस्तेमाल करने से पहले सुनिश्चित करना जरूरी है कि सतह साफ सुथरी हो क्योंकि यह पेपर, चुने की दीवार, रफ सरफेस या दानेदार सरफेस पर ये काम नहीं करता है।
कितनी है कीमत?
ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इसकी काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। यह अलग-अलग डिजाइन, शेप और साइज में उपलब्ध है। अमेजन पर सिलिकॉन जेल पैड की शुरुआती कीमत 80 रुपए है जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी शुरुआती कीमत 137 रुपए है।
ये भी पढ़ सकते हैं...
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.