स्वीडिश ऑडियो स्ट्रीमिंग कंपनी स्पोटिफाई (Spotify) ने अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी दी है। कंपनी ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए कर्मचारियों से कहा है कि वे कहीं से भी फुल टाइम काम कर सकते हैं। यानी कर्मचारी ऑफिस से काम करना है या घर से, इसके लिए उन्हें पूरी आजादी मिलेगी।
कंपनी ने बताया कि वो अपने कर्मचारियों के लिए काम को आसान बनाने के लिए उनके आसपास वाली लोकेशन भी देगी। यानी कर्मचारी किसी भी देश या शहर से काम कर पाएंगे। अपनी पसंदीदा लोकेशन से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कंपनी रिमोट वर्किंग पर काम कर रही है।
कर्मचारियों का फोकस काम पर रहना चाहिए
कंपनी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "हम अपने कर्मचारियों को वर्क कल्चर के लिए पूरी फ्लेक्सिबिलिटी देना चाहते हैं। हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सभी कर्मचारी पूरी कैपेबिलिटी के साथ बिना किसी की परवाह किए आराम से काम कर सकें। हमारा प्रयास है कि हमारे कर्मचारी डेस्क पर हों, क्रॉन्फ्रेंस रूम में या फिर किसी कैफे स्पेस में, वे सभी जगह से अपना सारा फोकस काम पर कर पाएं।
स्पोटिफाई पर 32 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
स्पोटिफाई ने इसी महीने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया है। इसे पहली बार 2008 में लॉन्च किया गया था। ये 6 करोड़ से अधिक गानों की सर्विस देती है। वहीं, 93 बाजारों में इसके 32 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी ने बताया कि पिछले 6 सालों के दौरान पॉप सॉन्ग सुनने वालों में 2,000% तक का इजाफा हुआ है। जिनका स्ट्रीमिंग टाइम 18000 करोड़ मिनट पहुंच गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.