शाओमी 11i और शाओमी 11i हाइपरचार्ज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारत का सबसे तेज चार्ज होने वाला पहला स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। साथ ही इसमें कूलिंग के लिए कई खास ऑप्शन भी दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी को छोड़कर दोनों स्मार्टफोन में एक जैसे फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। शाओमी 11i हाइपरचार्ज, शाओमी 11i से ज्यादा प्रीमियम फोन है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि शाओमी 11i सिर्फ 67W को ही सपोर्ट करता है।
शाओमी 11i और शाओमी 11i हाइपरचार्ज की कीमत
शाओमी 11i की 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है। न्यू ईयर ऑफर के साथ कंपनी इसमें 1500 रुपए की छूट दे रही है। साथ ही ग्राहक SBI कार्ड से पेमेंट करके 2,000 रुपए की छूट ले सकते हैं।
शाओमी 11i हाइपरचार्ज के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपए है। न्यू ईयर ऑफर शाओमी 11i हाइपरचार्ज पर भी लागू है।
शाओमी 11i और शाओमी 11i हाइपरचार्ज की खूबियां
मार्केट में पहले से मौजूद फास्ट चार्जिंग फोन
फोन | चार्जिंग टाइम | बैटरी कैपेसिटी | चार्जिंग सपोर्ट |
आसुस ROG फोन 5 | 52 मिनट | 6000mAh | 65W |
वनप्लस 9 प्रो | 29 मिनट | 4500mAh | 65W |
रियलमी GT नियो | 36 मिनट | 5000mAh | 65W |
पोको F3 GT | 42 मिनट | 5065mAh | 67W |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.