आप भी नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको पिछले साल दुनियाभर सबसे ज्यादा बिके स्मार्टफोन की लिस्ट उनकी कीमत और मार्केट शेयर के बारे में बता रहे हैं। इसमें एपल के आईफोन ग्लोबल लेवल पर टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन सबसे आगे रहे। इसमें आईफोन 12, आईफोन 12 प्रो मैक्स और आईफोन 13 साल के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से थे।
एपल ने आईफोन 13 सीरीज को 2021 में लॉन्च किया, जिसने चौथी तिमाही में ग्राहक को लुभाने में कामयाब रहा। हालाँकि, आईफोन 12 सीरीज ने दुनिया भर के मार्केट में ग्राहकों को खुश करने कामयाबी हासिल की। एपल के अलावा शाओमी और सैमसंग ही ऐसी दो कंपनियां थीं जिन्होंने 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हुए।
सैमसंग गैलेक्सी A12 स्मार्टफोन लिस्ट में 6वें नंबर पर
फोन | मार्केट शेयर | शुरुआती कीमत |
आईफोन 12 | 2.9% | 65900 रुपए |
आईफोन 12 मैक्स | 2.2% | 119,900 रुपए |
आईफोन 13 | 2.1% | 69900 रुपए |
आईफोन 12 प्रो | 2.1% | 104,900 रुपए |
आईफोन 11 | 2.0% | 49900 रुपए |
सैमसंग गैलेक्सी A12 | 2.0% | 12,999 रुपए |
शाओमी रेडमी 9A | 1.9% | 6,999 रुपए |
आईफोन SE 2020 | 1.6% | 43900 रुपए |
आईफोन 13 प्रो मैक्स | 1.3% | 129900 रुपए |
शाओमी रेडमी 9 | 1.1% | 10,988 रुपए |
मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के मुताबिक 2021 में टॉप पांच मॉडल एपल के थे। आईफोन 12 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में सामने आया, इसके बाद आईफोन 12 प्रो मैक्स, आईफोन 13, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 11 का स्थान रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्ट में टॉप-तीन मॉडल्स में एपल की कुल बिक्री 41% रही।
एपल के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी A12 को ग्लोबली टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन लिस्ट में छठा स्थान मिला है। वहीं शाओमी के रेडमी 9A और रेडमी 9 भी 2021 में इस लिस्ट में शामिल हुए। फर्म के मुताबिक दोनों फोन ने कंपनी की कुल बिक्री में 22 प्रतिशत रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.