भास्कर ने सबसे पहले एक्सक्लूसिव बताया था कि जियो का पहला स्मार्टफोन यानी जियोफोन नेक्स्ट कैसा दिखता है। अब हम इस फोन की अनबॉक्सिंग कर रहे हैं, फोन के हर एक पार्ट की जानकारी बता रहे हैं। इससे क्या क्या कर सकते हैं इसकी जानकारी दे रहे हैं।
इस फोन की कीमत 6499 रुपए है, लेकिन ग्राहक इसे 1999 रुपए में खरीद सकते हैं। बाकी का अमाउंट मिनिमम 300 रुपए की EMI में चुका सकते हैं। ग्राहक चाहें तो पूरा पेमेंट करके भी इस फोन को खरीद सकते हैं। ये फोन कैसा दिखता है, इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं। दिए गए वीडियो में देखिए फोन के सभी फीचर्स और ये कैसे दिखता है।
जियोफोन नेक्स्ट की अनबॉक्सिंग
बॉक्स : फोन के बॉक्स की बात की जाए तो इसके फ्रंट पर जियोफोन नेक्स्ट लिखा है। सामने की तरफ फोन का मॉडल है। वहीं, नीचे की तरफ क्रिएटेड विद गूगल लिखा है। आपको बता दें कि इस फोन को जियो के साथ गूगल ने तैयार किया है। फोन के दोनों साइड में जियो की ब्रांडिंग है। वहीं बैक साइड में नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस के साथ फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया है। यहां क्वालकॉम और प्रगति ओएस का भी जिक्र है।
फोन का डिजाइन : बात करें फोन के डिजाइन को इसके फ्रंट साइड में लगभग बेजललैस स्क्रीन दी है। ऊपर की तरफ एक फ्रंट कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर जैसे एलीमेंट दिए गए हैं। फोन के बैक साइड में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा लेंस के ठीक नीचे LED फ्लैश दिया है। इसके नीचे की तरफ जियो का लोगो दिया है। वहीं, सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दी है।
चार्जर और केबल : फोन के साथ एक ब्लैक कलर का चार्जर और ब्लैक कलर की केबल दी है। ये ऑर्डिनरी चार्जर है। यानी आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी। हालांकि कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर स्मार्टफोन का बैकअब 36 घंटे का है। फोन के साथ इयरफोन नहीं होगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम : जब फोन को पहली बार ऑन किया जाता है तब इस पर जियोफोन नेक्स्ट के साथ क्रिएटेड विद गूगल लिखा आता है। जिसकी ठीक बाद प्रगति ओएस लिखा आता है। नीचे की तरफ पावर्ड बाय एंड्रॉयड का जिक्र किया गया है। इसके ओएस काे गूगल ने तैयार किया है। फाइनल फोन ऑन होने से पहले स्क्रीन पर जियो का लोगो भी दिखाई देता है।
रिमूवेबल बैटरी मिलेगी : फोन के बैक कवर को यूजर हटा सकता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी है, जिसे खराब होने पर आप आसानी से निकाल पाएंगे। बैक कवर हटाने के बाद सिम और माइक्रो SD कार्ड लगाने का स्लॉट भी नजर आता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.