पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वॉट्सऐप अपनी नई पॉलिसी को लेकर रोजाना सफाई दे रही है। उसने ये भी साफ किया है कि इस पॉलिसी से यूजर्स की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल (LocalCircles) ने इस मामले को लेकर भारत में एक सर्वे किया है। जिसमें 36% लोगों ने कहा कि वे वॉट्सऐप का इस्तेमाल काफी हद तक कम कर देंगे।
लोकलसर्किल सर्वे की रिपोर्ट
कंपनी 8 फरवरी से अपनी नई पॉलिसी लागू करने वाली थी, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसे में अब इस पॉलिसी को 15 मई से लागू किया जाएगा। यानी कंपनी ने यूजर्स को सोचने के लिए 3 महीने का एक्स्ट्रा टाइम दिया है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 बिलियन (करीब 200 करोड़) से ज्यादा यूजर्स हैं। जिसमें 40 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं।
24% यूजर्स ग्रुप दूसरे प्लेटफॉर्म पर ले जा रहे
सर्वे में 24% लोगों ने कहा कि वे अपने वॉट्सऐप ग्रुप को दूसरे प्लेटफॉर्म पर लेकर जा रहे हैं। इसमें 244 जिलों के 24,000 यूजर्स का रिएक्शन शामिल है। वहीं, 91% यूजर्स ने कहा कि यदि फेसबुक या किसी थर्ड पार्टी पर उनके ट्रांजेक्शन और पेमेंट की जानकारी शेयर होती है, तब पेमेंट सर्विस भी यूज नहीं करेंगे।
6 करोड़ यूजर्स वॉट्सऐस से दूर जा सकते हैं
लोकलसर्किल के मुताबिक, वॉट्सऐप से 60 मिलियन (6 करोड़) यूजर्स दूर जा सकते हैं। सर्वे के दौरान इस बात को आधार मना गया है कि भारत में 400 मिलियन (40 करोड़) स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप की डाउनलोडिंग में 35% की कमी आई है। 1 से 5 जनवरी के बीच 20 लाख और 6 से 10 जनवरी के बीच 13 लाख डाउनलोड कम हुए हैं। वहीं, 1 से 5 जनवरी के बीच 24,000 और 6 से 10 जनवरी के बीच 15 लाख भारतीयों ने सिग्नल ऐप डाउनलोड किया। इसी तरह 1 से 5 जनवरी के बीच 13 लाख और 6 से 10 जनवरी के बीच 15 लाख भारतीयों ने टेलीग्राम ऐप डाउनलोड किया।
जानकारी शेयर करने पर बिजनेस अकाउंट से चैट भी बंद
सर्वे में 67% यूजर्स ने बताया कि वे वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के साथ चैट करना बंद कर देंगे, यदि वे यूजर्स की ट्रांजेक्शन इन्फॉर्मेशन फेसबुक या थर्ड पार्टी पर शेयर करते हैं। वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट को मिंत्रा, मेक माय ट्रिप, बुक माय शो जैसी कई कंपनियों इस्तेमाल करती हैं। छोटे व्यवसाय भी ग्राहकों के साथ बातचीत करने, ऑर्डर लेने और सामान की डिलिवरी के लिए वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट का यूज करते हैं।
क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?
वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है। कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है। यह पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू हो रही है। पहले दावा किया गया था कि अगर यूजर इस पॉलिसी को 'एग्री' नहीं करता है तो 8 फरवरी के बाद वह अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। हालांकि बाद में कंपनी ने इसे ऑप्शनल बताया था।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.