• Hindi News
  • Tech auto
  • Tech
  • Apple Music Classical App Launch: Now You Can Listen To Classical Music On IPhone, IOS 16.4 Update Also Released

'एपल म्यूजिक क्लासिकल ऐप' लॉन्च:अब आईफोन पर सुन सकेंगे क्लासिकल म्यूजिक, iOS 16.4 अपडेट भी रिलीज

नई दिल्ली2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने क्लासिकल म्यूजिक लवर्स के लिए 'एपल म्यूजिक क्लासिकल ऐप' लॉन्च किया है। एपल म्यूजिक ऐप के सब्सक्राइबर्स इस ऐप को फ्री में यूज कर पाएंगे। वहीं, जो यूजर एपल म्यूजिक के सब्सक्राइबर्स नहीं हैं, वह इस ऐप को यूज नहीं कर पाएंगे।

एपल का कहना है कि यह ऐप दुनिया का सबसे बड़े क्लासिकल म्यूजिक कैटलॉग के साथ आता है। इस ऐप में 5 मिलियन से ज्यादा ट्रैक हैं। इसमें एक्सक्लूसिव एल्बम और न्यू रिलीज म्यूजिक्स शामिल हैं। ये ऐप iOS 15.4 या उससे ऊपर के सभी iOS वर्जन वाले आईफोन पर चलेगा और यह 6 अलग-अलग लैंग्वेज जैसे अंग्रेजी, डच, फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, पुर्तगीज और स्पेनिश को सपोर्ट करता है।

हाईएस्ट ऑडियो क्वालिटी प्रोबाइड करता है ये ऐप
एपल का दावा है कि ये ऐप हाईएस्ट ऑडियो (192kHz) क्वालिटी, स्पेशियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के साथ प्रोवाइड करता है। इस ऐप में किसी भी प्रकार का ऐड नहीं आता है, जो ऐप के यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। ऐप के यूजर इंटरफेस को क्लीन और आसान बनाया गया है, जिसे आईफोन के बिगिनर यूजर्स भी आसानी से यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें अपनी पसंद के अनुसार प्ले लिस्ट बनाने, इनसाइड फुल कंपोजर बायोग्राफी और ब्राउजिंग फीचर्स दिए गए हैं।

एपल ने रिलीज किया iOS 16.4
एपल ने दुनियाभर के आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए iOS 16.4 रोल आउट कर दिया है। जिसमें कई सारे सिक्योरिटी पैच और बग को फिक्स किया गया है। आइए जानते हैं IOS 16.4 अपडेट में एपल ने क्या कुछ नया दिया है?

  • इस अपडेट के जरिए 21 नए इमोजी दिए हैं। इसमें जेलीफिश, ब्लैक हॉट, पिंक हॉट, जिंजर के साथ कई इमोजी शामिल हैं।
  • iOS 16.4 अपडेट के जरिए नॉइस कैंसिलेशन को और बेहतर किया गया है, जिससे बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कंपनी ने एप्पल म्यूजिक के इंटरफेस में थोड़ा बदलाव किया है। लेटेस्ट अपडेट के बाद क्यूड सांग की लिस्ट छोटे बैनर के रूप में बॉटम पर दिखेगी। अभी यह फुल स्क्रीन पर पॉपअप होती है।
  • iOS 16.4 अपडेट के जरिए कंपनी ने वेदर ऐप में वॉइस ओवर सपोर्ट और फोटो ऐप में डुप्लीकेट फोटो व वीडियो को आईडेंटिफाई करने के लिए अपडेट दिया है।